पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Palwal News 4 Lawyers Including Two Former Presidents Of Faridabad Bar Association Convicted For Attempted Murder Sentenced To 6 6 Years

हत्या के प्रयास में दोषी फरीदाबाद बार एसोसिएशन के दो पूर्व अध्यक्षों समेत 4 व‍कीलों को 6-6 साल की सजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोप: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था

रसूलपुर फाटक के पास रेलवे लाइन को क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जांच अधिकारी एएसआई चंद्रपाल ने बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे उन्हें स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि रसूलपुर फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके दूसरे साथी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों की पहचान जिला टीकमगढ़ (एमपी) के चंदपुरा गांव निवासी 39 वर्षीय इमरत कुशवाहा व जिला मथुरा (यूपी) के रामनगर निवासी 35 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। दोनों दोस्त हैं और पलवल के हरीनगर में किराए के मकान में रह रहे थे।

मोबाइल सिम अपग्रेड करने के नाम पर 10 लाख की ठगी

फरीदाबाद| सिम अपग्रेड करने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से दस लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। कमिश्नर के आदेश पर साइबर सेल ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-28 निवासी भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि बीती 22 फरवरी को उनके मोबाइल पर फोन आया कि उनके एयरटेल सिम को अपग्रेड कर दिया गया है। जबकि उन्होंने इसका आवेदन नहीं किया था। 23 फरवरी को सिम बंद हो गया। इसके बाद उनके यस बैंक के खाते से तीन बार में 10 लाख 23 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। उन्होंने इसकी शिकायत सेक्टर-16 स्थित बैंक शाखा में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शटल की चपेट में आने सेे लोको पायलट की हुई मौत

फरीदाबाद| प्याला के पास शटल ट्रेन की चपेट में आने से एक मालगाड़ी के लोको पायलट की मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे एक मालगाड़ी तुगलकाबाद से पलवल की ओर जा रही थी। प्याला के पास रेड सिग्नल होने के कारण मालगाड़ी के लोको पायलट ओम बाबू उतरकर पेशाब करने के लिए रेलवे लाइन पार करने लगे। तभी वह दूसरी ओर से आ रही शटल की चपेट में आ गए।

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता, बीके अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की ओपीडी अब आयुष केंद्र में लगाई जा रही है

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। बीके अस्पताल में पहुंचने वाले सर्दी, जुकाम और बुखार पीड़ित मरीजों के लिए शुक्रवार से ओपीडी अलग कर दी गई है। अब इस तरह के मरीज ब्लड बैंक के पास स्थित आयुष केंद्र में उपचार करा सकेंगे। इनके लिए यहां ओपीडी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह ओपीडी वैकल्पिक है। कोरोना वायरस समाप्त होने और वायरल का असर कम होने के बाद इसे पुन: ओपीडी वार्ड में सुचारू कर दिया जाएगा। आयुष की ओपीडी को कमरा नंबर-8 में शिफ्ट कर दिया गया है। दो डॉक्टर सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे।

कोरोना को लेकर 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी स्कूल व कॉलेज, बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं जारी रहेंगी

फरीदाबाद| कोरोना वायरस को लेकर फरीदाबाद समेत 5 अन्य जिलों के स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को उक्त आदेश जारी कर दिया है। इसके शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं से कहा गया है कि स्कूलों में निर्धारित तिथि तक किसी भी प्रकार का पठन-पाठन का कार्य नहीं होगा। इसमें सभी निजी स्कूल भी शामिल हैं। हालांकि इस आदेश से बोर्ड और अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं को अलग रखा गया है। बोर्ड व अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होती रहेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंदर कौर के अनुसार शिक्षा निदेशालय के आदेश की जानकारी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को दे दी गई है।

रात में चौपाल पर शराब पी रहे थे, अगले दिन मृत मिले दो ग्रामीण

भास्कर न्यूज | पलवल

जिले के कानौली गांव में गुरुवार की रात हरिजन चौपाल पर शराब पी रहे तीन लोगों में से दो के शव शुक्रवार को चौपाल में पड़े मिले, दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

हथीन थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि कानौली गांव निवासी प्रीतम ने पुलिस को जानकारी दी है कि गुरुवार रात करीब दस बजे वह काम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। जब वह हरिजन चौपाल के पास से गुजर रहे थे तो देखा कि उनके चाचा खिल्लन उर्फ छज्जूराम व गांव के ही निवासी वेदपाल और जगबीर चौपाल पर बैठकर शराब पी रहे थे। शुक्रवार को सुबह देखा तो उनके चाचा और वेदपाल उसी चौपाल में मृत पड़े मिले। जैसे ही यह खबर गांव में फैली तो चौपाल पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर हथीन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हथीन थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि प्राथमिक तौर पर लगता है कि शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ होगा, जिससे कि चोटें भी आई हैं। इस वजह से ही दोनों की मौत हो गई।

विवाहिता ने लगाया गैंगरेप का आरोप, 8 लोगों पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

बल्लभगढ़ महिला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने आठ लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 32 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा है कि वह शादीशुदा है। उसके परिचित का एक व्यक्ति बहाने से तीन-चार साल पहले एक गेस्ट हाउस में ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था।

चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपी को पांच साल की सजा

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

अटाली गांव में चाकू मारकर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में जिला सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता की कोर्ट ने दोषी को पांच साल की सजा सुनाई है। उस पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। घटना 18 अप्रैल 2017 की है। लीगल सेल के एडवोकेट रविंद्र गुप्ता के अनुसार अटाली गांव निवासी जसविंदर उर्फ जगत की गांव के ही रहने वाले संदीप से किसी बात को लेकर कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। इसके बाद 17 अप्रैल 2017 को शाम करीब चार बजे जसविंदर गांव में ही देवी चौक पर खड़े थे। तभी संदीप अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और जसविंदर को चाकू मार दिया। चाकू उनकी छाती में लगा था। शोर मचाने पर हमलावर वहां से फरार हो गए थे।

जसविंदर को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में छांयसा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शुक्रवार को केस की सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता की कोर्ट ने संदीप को पांच साल की सजा सुनाई। उस पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

चोरों ने बाइक और कार चोरी की, केस दर्ज हुआ

पलवल| चोर अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक बाइक व एक कार पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने शिकायतों पर मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बताया कि चोर पलवल के वार्ड नंबर-19 निवासी मनेंद्र की बाइक को शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुष्पा कॉम्पलेक्स से व गांव अंधरोला निवासी शबीर अहमद की कार को कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप से चोरी करके ले गए।

घर में घुसकर दंपती व बुजुर्ग को पीटा, 9 लोगों पर केस दर्ज

पलवल| घर में घुसकर दंपती व ससुर पर लाठी-डंडा से हमला करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि दुर्गापुर गांव निवासी मोना ने शिकायत दर्ज कराई है कि दस मार्च को उसके पति अन्नू की गांव के ही निवासी सतपाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी को लेकर सतपाल ने अपने साथी सौरभ, विजय, राकेश, मुकेश, उदीत, गौरव, नीनित व जतिन के साथ मिलकर उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

37 लाख से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, नगर निगम ने 9 यूनिटों को किया सील

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर नगर निगम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 9 यूनिटों को सील कर दिया। निगम प्रशासन का कहना है जल्द ही और सख्त कदम उठाए जाएंगे। निगम कमिश्नर डॉ. यश गर्ग के अनुसार कराधान विभाग ने 37 लाख रुपए से अधिक संपत्ति कर के बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसते हुए नौ यूनिटों को सील कर दिया। बल्लभगढ़ जोन में क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में चार यूनिटों को सील किया गया। जबकि फरीदाबाद ओल्ड जोन के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी अनिल रखेजा के नेतृत्व में 5 यूनिटों को सील किया गया। उन्होंने बताया बल्लभगढ़ जोन द्वारा सील की गई चार यूनिटों में मैसर्स नेक्यूम इंडिया लिमिटेड, हंसराज पुत्र हाकिमचंद निवासी 15 एन, जीवननगर, केला चमीला, सविता निवासी 1519 जीवन नगर, एदाखान निवासी 1203/एन, जीवन नगर की संपत्ति कर की राशि बकाया है। फरीदाबाद ओल्ड जोन में मैनहट्टन माॅल स्थित दुकान नंबर-एसएफसी-312ए, दुकान नंबर-एसएफडी-301, दुकान नंबर-यूजीएफ-103, दुकान नंबर-एसएफडी 304, दुकान नंबर-एफएफडी-202 पर संपत्ति कर की राशि बकाया है।

सूचना

परदे के पीछे और मैनेजमेंट फंडा -पढ़े मुख्य अखबार के पेज 8 पर

12वीं की शारीरिक शिक्षा परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा

फरीदाबाद| हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा में करीब 15 हजार छात्र शामिल हुए। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने कहा कि पेपर में काफी आसान प्रश्न थे। इसमें अच्छे अंक आने की उम्मीद है। उधर केंद्र संख्या एन-12 (बी-1) पर नकल करते एक छात्र को पकड़ा गया। उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंदर कौर के अनुसार परीक्षा को नकल मुक्त कराने के लिए सभी 93 केंद्रों पर जांच-पड़ताल के लिए 10 उड़नदस्ते बनाए गए हैं।

पलवल में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े: हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में दो फर्जी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र निरीक्षक ने पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि स्विट ऐंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र निरीक्षक विजय कुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि 12 मार्च को कक्षा दसवीं का अंग्रेजी विषय का पेपर था। परीक्षा में पंचवटी कॉलोनी के शिवम शर्मा व गांव औरंगाबाद के गौरव को किसी दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया।

पलवल के रसूलपुर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत, काम से लौट रहे थे

कोरोना से निपटने के लिए की मॉकड्रिल| डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार कोरोना से निपटने के लिए बीके अस्पताल में शुक्रवार को मॉकड्रिल की गई। इसमें डॉक्टर समेत स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारी शामिल हुए। उन्हें इस दौरान कोरोना से संक्रमित मरीजों का कैसे उपचार किया जाए, संभावित मरीज के घर, पड़ोसी, क्षेत्र में किस तरह से वायरस को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया जाए, सारी जानकारी दी गई।

रैनीवेल की लाइन लीक, आधा दर्जन इलाकों में पानी का संकट, आज शाम तक चलेगा काम

वकील बोले, इसका भाईचारे पर पड़ेगा असर


भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

चौदह साल पहले सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में गोलीकांड में दोषी पाए गए फरीदाबाद बार एसोसिएशन के दो पूर्व अध्यक्षों ओपी शर्मा और एलएन पाराशर समेत चार वकीलों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश गर्ग की कोर्ट ने शुक्रवार को 6-6 साल की सजा सुनाई है। सभी पर 3-3 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सजा सुनाए जाने के बाद समर्थक वकील मायूस हो गए। कई जूनियर वकीलों के आंखों में आंसू तक छलक आए। सभी एक-दूसरे को सांत्वना देते हुए न्याय के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कह रहे थे। दोपहर करीब 12:20 बजे पुलिस चारों वकील ओपी शर्मा, एलएन पाराशर, कैलाश वशिष्ठ और गौरव शर्मा को कोर्ट रूम में लेकर पहुंची। 12:25 बजे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश गर्ग अपनी सीट पर बैठे और 12:26 बजे सजा सुनाकर अपने चैंबर में चले गए।

यह है पूरा मामला

31 मार्च 2006 को पार्किंग और कैंटीन ठेके को लेकर बार एसोसिएशन के दो गुटों में विवाद हो गया था। विवाद इस कदर बढ़ गया था कि गोली चलने लगी। इस फायरिंग में एडवोकेट राकेश भड़ाना के पैर में गोली लगी थी। अभियोजन पक्ष के वकील एवं बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी के अनुसार इस गोलीकांड में वरिष्ठ एडवोकेट ओपी शर्मा, उनके बेटे गौरव शर्मा, एलएन पाराशर और कैलाश वशिष्ठ शामिल थे। इस केस में कुल 25 लोग आरोपी बनाए गए थे। जबकि कोर्ट में 24 लोगों के खिलाफ ट्रायल हुआ। हालांकि इस केस में 20 आरोपी बरी हो चुके हैं।

एहतियात: भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, सजा सुनकर समर्थक वकील हुए मायूस


भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

मंझावली में गुरुवार देर रात रैनीवेल की तीन नंबर लाइन में लीकेज हो जाने से एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन इलाकों में पानी का संकट पैदा हो गया। सूचना मिलने पर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सप्लाई बंद कराकर मेंटेनेंस का काम शुरू कराया। शुक्रवार को पूरे दिन पानी निकासी का काम चलता रहा। इससे आधा दर्जन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। यह समस्या शनिवार शाम तक बनी रहेगी। लोगांे को टैंकरों से पानी मंगाकर काम चलाना पड़ा।

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के लिए रैनीवेल की लाइन नंबर तीन आ रही है। इसमें करीब 26 ट्यूबवेल लगे हैं। इस लाइन से डबुआ कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी, जनता कॉलोनी, सारन, परशुराम जलघर और अग्रवाल बूस्टिंग में पानी सप्लाई होती है। गुरुवार देर रात करीब 11.30 बजे मंझावली में प्रेशर अधिक होने से लाइन में लीकेज हो गया। इससे तेजी से पानी बहने लगा। निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलने पर रैनीवेल की सप्लाई बंद कराई और मेंटिनेंस का काम शुरू कराया। एक्सईएन संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन लीकेज के पानी को निकालने का काम चल रहा था। शनिवार सुबह से लीकेज को ठीक करने के लिए पाइप को बदला जाएगा। ऐसे में करीब आधा दर्जन इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। उन्होंने कहा काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है देर शाम पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

पलवल के हरीनगर में किराए के मकान में रह रहे थे हादसे का शिकार युवक

सर्दी, खांसी, जुकाम अौर बुखार आदि मरीजों के लिए बीके अस्पताल में ओपीडी कार्ड रजिस्ट्रेशन काउंटर को भी रिजर्व कर दिया गया है। अगले आदेश तक रिजर्व काउंटर पर सिर्फ उक्त मरीजों के ही ओपीडी कार्ड बनेंगे। अन्य मरीजों को इंफेक्शन से बचाने के लिए काउंटर पर पार्टीशन किया गया है।


सर्दी, खांसी, जुकाम अौर बुखार आदि मरीजों के लिए बीके अस्पताल में ओपीडी कार्ड रजिस्ट्रेशन काउंटर को भी रिजर्व कर दिया गया है

जुखाम, बुखार आदि के मरीजों के लिए ओपीडी आयुष वार्ड मंे शिफ्ट कर दी गई है।

कोरोना का खौफ }अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मौसम में आ रहे बदलाव के चलते ओपीडी में रोज 300 के आसपास वायरल के मरीज आ रहे

फरीदाबाद. मंझावली में रैनीवेल लाइन लीक होने के बाद पानी निकालता ट्रैक्टर।

सप्लाई बंद कर पानी निकालने का चल रहा काम

आरोपी ने ब्लैक कर अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता था

महिला का आरोप है कि आरोपी ने एक वीडियो बनाकर उसे ब्लैक कर अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता था। बाद में उसने अपने अन्य साथियों को भी बुलाकर गैंगरेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मोबीन, बिस्मिल, वहीद, हनी सिंह, जीतन, संजय, राजीव व जग्गू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंदू बाला का कहना है कि महिला के आरोपाें की जांच की जा रही है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

महिला थाना पुलिस आरोपों की कर रही जांच

यह वारदात अटाली गांव में 18 अप्रैल 2017 की है

कोर्ट ने अारोपी पर 15 हजार का जुर्माना भी लगाया है

पलवल| दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो की मौत हो गई। पलवल-सोहना मार्ग पर घुघेरा गांव के निकट पलवल से सवारियों से भरकर जा रहा एक ऑटो शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। ऑटो में सवार भाटिया कॉलोनी पलवल निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार किशोरपुर गांव नवासी रामेश्वर, पलवल निवासी प्रेमपाल, धतीर निवासी कपिल व महेश, दो अन्य घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर नेशनल हाईवे पर वरदान नर्सिंग होम के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत, 6 घायल

जल्द ही निगम और सख्त कदम उठाने की तैयारी में है

फरीदाबाद. सजा सुनाने के लिए वकील ओपी शर्मा को कोर्ट में ले जाती पुलिस।

वरिष्ठ एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ, जयप्रकाश भाटी व सुरेंद्र भाटी का कहना है कि कोर्ट के इस फैसले से वकीलों के भाईचारे पर असर पड़ेगा। चार वरिष्ठ वकीलों काे सजा मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे बेंच और बार के रिश्ते प्रभावित होंगे। वकीलों का कहना है यदि दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर सुलह कर लेते तो समाज में भी अच्छा मैसेज जाता और भाईचारा भी बना रहता। वरिष्ठ एडवोकेट निर्दोष गुर्जर ने कहा कि गोलीकांड में घायल होने वाले राकेश भड़ाना भी एडवोकेट हैं। लेकिन उन्हें न्याय मिलने में लंबा वक्त लग गया। उनका कहना है कि फिलहाल जो जजमेंट आया है उससे वह
संतुष्ट हैं।


चारों वकीलों को सजा दो धाराओं में हुई है

एडवोकेट एलएन पाराशर के भतीजे एडवोकेट हितेश पाराशर ने कहा कि उनके चाचा सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाते हैं। इसलिए उन्हें शिकार बनाया गया। हम कोर्ट के जजमेंट से संतुष्ट नहीं हैं। हम इसके खिलाफ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। उन्होंने कहा चारों वकीलों को सजा दो धाराओं में हुई है। धारा 307 (जानलेवा हमला) में 6-6 साल और 506 (जान से मारने की धमकी) में 6-6 माह की सजा सुनाई गई है। ओपी शर्मा के भाई डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि साजिश के तहत ओपी के बेटे गौरव को इस मामले में लपेटा गया। हमारा परिवार इस निर्णय से संतुष्ट नहीं है। इसके खिलाफ हम हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

सुबह सवा दस बजे ही कोर्ट पहुंच गए थे वकील

सात मार्च को दोषी ठहराए जाने के बाद चारों वकीलों को हिरासत में लेकर पुलिस ने नीमका जेल भेज दिया था। कोर्ट इनकी सजा गुरुवार को सुनाने वाली थी लेकिन किसी कारणवश नहीं सुनाई जा सकी। इसके बाद 13 मार्च को सजा सुनाए जाने की डेट तय की गई। शुक्रवार को नीमका जेल से बस में चारों वकील कोर्ट लाए गए। इनके पहुंचते ही कोर्ट परिसर में वकीलों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। शहर के दो जाने माने वकीलों को सजा सुनाए जाने के कारण बड़ी संख्या में वकील अंदर बाहर जमा थे।

सजा की कार्रवाई को लेकर सेक्टर-12 कोर्ट परिसर में सुबह दस बजे से ही वकीलों का लगा रहा जमावड़ा

उस दिन राजा नाहरसिंह स्टेडियम में चल रहा था मैच

गोलीकांड वाले दिन राजा नाहर सिंह स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच चल रहा था। यहां की पुलिस वहां तैनात थी। शाम करीब 3-4 बजे गोलीकांड हो गया। वकीलों ने यह भी बताया कि दो गुटों में आपसी तनातनी तीन-चार दिन से चल रही थी। दोनों गुट अपना अपना दबदबा कायम रखना चाहते थे।

फरीदाबाद. सजा सुनाने के बाद कोर्ट रूम से बाहर आते वकील एलएन पाराशर।

फरीदाबाद, शनिवार 14 मार्च, 2020

3

खबरें और भी हैं...