- Hindi News
- National
- Sohna News 430 Crore Loss To The Corporation In The Current Financial Year This Time The Target Is To Raise 451612 Crore
चालू वित्त वर्ष में निगम को 430 करोड़ का घाटा, इस बार 4516.12 करोड़ जुटाने का रखा है लक्ष्य
दर्जनभर गांवों के लिए यही था एटीएम, जिसे काट कर लूट ले गए चोर
पीड़ित सेक्टर-24 स्थित एक कंपनी में निरीक्षण करने आए थे।
सराय टोल प्लाजा के पास स्कूटी सवार बदमाश एक ड्रग्स इंस्पेक्टर की कार का शीशा तोड़कर 35 हजार रुपए व अन्य सामान मार ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। गाजियाबाद के राजनगर निवासी राकेश नेगी भारत सरकार में ड्रग्स इंस्पेक्टर हैं। वह सेक्टर-24 स्थित एक कंपनी में निरीक्षण करने आए थे। शाम करीब साढ़े 5 बजे वह वापस गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। बदमाशों ने उनकी कार को पंचर भी कर रखा था। लेकिन नेगी को कार चलाते समय पता नहीं चल पाया। जबकि स्कूटी सवार बदमाश उनकी कार का पीछा करते रहे। बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रास्ते में इशारा कर बताया। नेगी ने अपनी कार सराय ख्वाजा टोल प्लाजा के पास खड़ी कर दी और पंचर वाले को बुलाने चले गए। पीछे बदमाश उनकी कार का शीशा तोड़ बैग ले गए। जिसमें 35 हजार रुपए, लैपटॉप व अन्य सरकारी कागजात थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
खुले पड़े हैं सीवर के मेन होल, लोग गिरकर हो रहे घायल, निगम ने कहा- ढक्कन नहीं हैं
भास्कर न्यूज |फरीदाबाद
लापरवाह नगर निगम शहर के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। एनआईटी और बड़खल क्षेत्र में कई स्थानों पर सीवर के मेन होल खुले पड़े हैं। लोग इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। ऐसा ही मामला शनिवार को सामने आया। एक बाइक सवार सड़क पर पानी भरा होने के कारण सीवर के खुले मेन होल में युवक बाइक लेकर गिर गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को उठाया। स्थानीय वासी अंकुर कपूर, जसवीर, महक कपूर, संतोष, आशा देवी आदि का कहना है कि सीवर की समस्या से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इस समस्या के बारे में एसक्सईएन, एसडीओ और जेई को कई बार लिखित शिकायत की गई लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हुआ। एसडीओ जावेद हुसैन का कहना है कि ढक्कन के लिए टेंडर हो चुका है लेकिन अभी वर्क ऑर्डर नहीं हुआ है। इस कारण ढक्कन नहीं मिल पा रहे हैं।
2.10 घंटे में दिया घटना को अंजाम
सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। चोर रात करीब एक बजे गैस कटर लेकर एटीएम बूथ में घुसा और वारदात को अंजाम देकर 3.10 बजे गैस कटर और पैसे लेकर बाहर निकला। फुटेज में चोर काले रंग की जैकेट और जींस पहन रखी है। कार में आए दो चोरों में से एक शटर के अंदर घुसा और दूसरा कार लेकर लगातार रैकी करता है। पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर विष्णु मीना के अनुसार चूंकि आसपास के दर्जनभर गांव में कोई दूसरा एटीएम नहीं है।
बेरीवाला बाग बूस्टिंग स्टेशन की असामाजिक तत्वों ने तोड़ी दीवार
भास्कर न्यूज | गुड़गांव
होली के दौरान बेरीवाला बाग बूस्टिंग स्टेशन की दीवार कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी। दीवार तोड़ने की सूचना के बाद शुक्रवार को कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दी। इस शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दीवार के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बेरीवाला बाग स्थित कृषि भूमि पर बीते वर्ष नगर निगम ने चारदीवारी का निर्माण कराया था। होली के दौरान बूस्टिंग स्टेशन के नजदीक लगभग 15 फुट का हिस्सा अज्ञात द्वारा तोड़ दिया गया।
विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
भास्कर न्यूज | फिरोजपुर झिरका
उपमड़ल के एक गांव की महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला ने अपने जेठ पर भी बुरी नीयत रखने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी गोकुलपुर निवासी इकबाल पुत्र रहमत के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपए की मांग करते हैं और मांग पूरी न होने पर अक्सर मारपीट करते व उन्हें प्रताड़ित करते हैं।
पुन्हाना-होड़ल मार्ग पर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, मुकदमा दर्ज
भास्कर न्यूज | पुन्हाना
पुन्हाना-होड़ल मार्ग पर गांव नीमका के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों की शिकायत पर बिछौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता रशीद पुत्र सब्दल निवासी पलवल ने बताया कि 12 मार्च को एक अज्ञात बाइक ने उसकी भाभी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान पलवल में मौत हो गई। इस संबंध में जांच अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
किसानों को खराब फसलों का मुआवजा दे गठबंधन सरकार: आफताब अहमद
भास्कर न्यूज |नूंह
नूंह विधायक व सीएलपी हरियाणा के डिप्टी लीडर चौधरी आफताब अहमद ने तेज हवाओं, बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का शनिवार को नूंह के आसपास के गांवों में जायजा लिया और प्रदेश की गठबंधन सरकार से मांग की है कि मेवात के किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत प्रभाव से मुआवजा दिया जाए। आफताब अहमद ने कहा कि उन्होंने 29 फरवरी की भारी बारिश के बाद 2 मार्च को विधानसभा में इस बात को उठाया था और मुख्यमंत्री ने सदन में आश्वस्त किया था कि बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी कराकर मुआवजा दिया जाएगा लेकिन अभी मुआवजा नहीं मिला और ऊपर से दोबारा प्राकृतिक आपदा से किसान प्रभावित हो गए हैं।
पार्षदों ने उठाए सवाल
निगम अधिकारी एवं पार्षदों के बीच हुई बैठक में निगम पार्षद आरएस राठी ने सवाल उठाया कि पिछले साल निगम 350 करोड़ रुपए के मुनाफे में था और इस बार 31 जनवरी तक निगम को आय 421 करोड़ रुपए हुई और खर्चा लगभग 850 करोड़ कर दिया। निगम अफसरों ने यह भी नहीं बताया कि अधिक खर्च किए गए 430 करोड़ कहां से आए। कोई लोन लिया है या एफडी तोड़ी है।
क्या कहते हैं नगर निगम कमिश्नर
निगम कमिश्नर विनय प्रताप सिंह ने दावा किया कि बजट शहर के नागरिकों की प्राथमिकताओं को पूरा करने वाला होगा। नागरिकों से भी सुझाव लिए गए हैं तथा मेयर टीम एवं निगम पार्षद भी अपने सुझाव दें। जो नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला होगा। इसके साथ ही निगम की जमीनों को कब्जा मुक्त करवाकर उनकी चारदीवारी करके सुरक्षित करने का सुझाव निगम पार्षदों द्वारा दिया गया।
प्रावधान का महज 40% हुआ खर्च
निगम ने चालू वित्त वर्ष में सभी मदों में कुल 2150.76 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया था, जबकि 31 मार्च तक कुल 850.61 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है, जोकि लक्ष्य का महज 40 फीसदी है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए निगम ने सभी मदों में कुल 2267.63 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया है।
4.4 गुना बढ़ा हाउस टैक्स कलेक्शन टारगेट
चालू वित्त वर्ष में निगम को हाउस टैक्स कलेक्शन में भी असफलता हाथ लगी। इस मद में 250 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से निगम को महज 195.70 करोड़ रुपए प्राप्त होने का अनुमान है। 2020-21 के लिए 1103 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है, जोकि पिछले लक्ष्य से 4.4 गुना अधिक है।
गुड़गांव-अलवर हाईवे पर हुईं सड़क दुर्घटनाएं
साल दुर्घटनाएं मौत घायल
2015 425 141 454
2016 467 189 469
2017 545 247 544
2018 557 239 599
2019 560 237 562
नूंह के मांड़ीखेड़ा में बनेगा सौ बिस्तर ट्रामा सेंटर, हाईवे पर एक्सीडेंट को देखते हुए सरकार ने लिया बड़ा फैसला
भास्कर न्यूज | फिरोजपुर झिरका
खूनी हाईवे के नाम से बदनाम हो चुके मेवात के सिंगल हाईवे पर स्थित नागरिक अस्पताल मांड़ीखेड़ा में 100 बेड का ट्रामा सेंटर जल्द बनाया जाएगा। भाजपा की सरकार ने इसको बनाने के लिए बजट के दौरान घोषणा की है। इस सेंटर के बनने से जहां लोगों को सहूलियत होगी वहीं दुर्घटना में घायल होने वालों की जान बचाई जा सकेगी। क्योंकि अभी पहले मरीजों को दिल्ली या अन्य स्थानों पर ले जाया जाता था, ऐसे में समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विधानसभा के दौरान कहा कि ट्रामा सेंटर बनाने की मांग जिले के लोगों की पुरानी मांग है। उन्होंने मेवात में ट्रामा सेंटर को बनवाने की मांग को पूरा कर रहे हैं।
ड्रग्स इंस्पेक्टर की कार का शीशा तोड़ 35 हजार और सामान चोरी
स्कूल कमेटी करेगी निगरानी, बनाना होगा वीडियो| स्कूलों के सौंदर्यीकरण की निगरानी स्कूल कमेटी की ओर से की जाएगी। कमेटी यह निर्धारित करेगी कि स्कूल में क्या-क्या सुधार कार्य होने हैं। स्कूल मुखिया को अपने स्कूल में सौंदर्यीकरण से पहले और बाद के स्थिति का वीडियो बनाना होगा। जिसे शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होगी।
सुधरेगी शौचालयों की व्यव्स्था| शिक्षा विभाग के अधिकारी के अनुसार उक्त स्कूलों के शौचालयों की दशा को भी सुधारा जाएगा। इसमें हर प्राथमिक-मिडिल स्कूलों के लिए 70 हजार और सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 1.45 लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई है। अधिकारी के अनुसार सभी कार्यों को 27 मार्च तक करा लिया जाएगा।
स्कूलों की दीवारों पर लिखे जाएंगे गणित व साइंस के फॉर्मूले और जागरूकता भरे स्लोगन
एक माह में तीसरी बार गैस कटर से एटीएम काट 7.20 लाख ले गए चोर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शैंपू व क्रीम बनाने वाली कंपनी में की छापेमारी
मालिबू टाउन में पानी की पाइप लाइन फटी, अधिकारी नहीं ले रहे सुध
निगम ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए तैयार किए बजट प्रस्ताव में एक बार फिर वही गलती दोहराई
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
जिले के 115 प्राथमिक के साथ ही 50 सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुछ दिन बाद निजी स्कूलों की तरह साफ-सुथरे व आकर्षक लगेंगे। समग्र शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से स्कूलों की दीवारों पर 27 मार्च तक गणित व साइंस के फॉर्मूले लिखे जाएंगे। जागरुकता भरे स्लोगन लिखे जाएंगे। इतना ही नहीं अभिभावकों को लुभाने के लिए स्कूलों को आकर्षक बनाने के लिए ग्रीनरी की व्यवस्था की जाएगी। पौधरोपण कराया जा रहा है। इन सभी कार्यों को 2 अप्रैल तक गूगल शीट पर अपलोड किया जाएगा।
फरीदाबाद. एतमादपुर का मॉडल स्कूल
फरीदाबाद. सीवर के मेन होल में गिरा युवक ।
गुड़गांव. मेवात. फरीदाबाद**
04
गुड़गांव, रविवार 15 मार्च, 2020 |
सराय ख्वाजा टोल प्लाजा के पास हुई वारदात
समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनेंगे आकर्षक
लगातार बढ़ रही हैं एटीएम चोरी की घटनाएं
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
एक माह में तीसरी बार गैस कटर से एटीएम को काट 7.20 लाख रुपए चोर ले गए। उनकी यह करतूत एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरों ने इस बार भूपानी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव में पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को निशाना बनाया है। इसी के बगल में बैंक शाखा भी है। पुलिस के मुताबिक एटीएम चोरों ने रात एक से 3.10 बजे तक घटना को अंजाम दिया। खास बात यह है कि घटना को अंजाम देने में दो चोर शामिल थे।
दोनों कार से आए थे। शटर का ताला तोड़ एक चोर कार में आकर बैठ गया और दूसरा गैस कटर लेकर अंदर घुसा। फिर शटर बंद कर अंदर कटर से एटीएम को काटा और पैसे लेकर फरार हो गए। इस घटना के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह जब गांव के लोग एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एटीएम कटा पड़ा है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और बैंक प्रबंधन को दी। सूचना मिलने पर पुलिस करीब 8.30 बजे मौके पर पहुंच गई। उसने जांच पड़ताल शुरू की।
टिकावली में गैस कटर से कटा एटीएम।
_photocaption_गुड़गांव| कोरोन वायरस से बचाव के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी जारी है। सीनियर ड्रग कंट्रोलर रिपन मेहता व ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान की टीम ने उद्योग विहार फेस-4 स्थित लाइफ एसेंशियल पर्सनल केयर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में छापेमारी की। यहां पर आयुर्वेदिक ड्रग मैन्युफेक्चरिंग लाइसेंस की आड़ में शैंपू व क्रीम आदि बनाई जा रही थी, जिसके टीम ने जब्त कर लिया।*photocaption*
गुड़गांव. गुडअर्थ मार्किट के सामने मालिबू टाऊन के गेट पर पेयजल की पाइप लाइन टूटने से बहता पानी।
भास्कर न्यूज | गुड़गांव
प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पानी की बर्बादी को लेकर समय-समय पर एडवाइजरी जारी करता रहा है, लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही व इच्छाशक्ति के अभाव के चलते नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की लाइन फट जाने से प्रतिदिन पेयजल की बर्बादी हो रही है। सेक्टर 47 में सोहना रोड से हुडा सिटी सेंटर को जाने वाली रोड पर गुडअर्थ मार्किट के सामने मालिबू टाउन के गेट पर पेयजल की पाइप लाइन करीब एक सप्ताह से फटी हुई है।
इस पानी को रेन वाटर ड्रेनेज में निकाला जा रहा है, जिससे प्रतिदिन लाखों लीटर पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार पेयजल के प्रति बड़े-बड़े स्लोगन देकर कि जल है तो कल है लोगों से पानी की बर्बादी रोकने का आग्रह करती रही है, लेकिन सरकार के इस आग्रह को अधिकारी व कर्मचारी कितना
महत्व देते हैं।
विज्ञापन से आय का भी लक्ष्य रहा अधूरा| चालू वित्त वर्ष में विज्ञापन से 35 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन महज 16.50 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। आगामी वित्त वर्ष के लिए निगम ने इस मद में 50 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है।
मुनिसिपल टैक्स में नहीं मिली राशि| मुनिसिपल टैक्स के एवज में भी निगम को चालू वित्त वर्ष में कोई राशि नहीं मिली, जबकि 176.70 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया था। अब इस मद में 200 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। एचएसवीपी से भी निगम को कुल 250 करोड़ रुपए मिलने की आशा थी, मगर इसमें भी निराशा हाथ लगी। एचएसवीपी ने चालू वित्त वर्ष में निगम को एक रुपए भी नहीं दिए।
स्टॉप ड्यूटी कलेक्शन का तो बुरा हाल| वित्त वर्ष 2019-20 में स्टॉप ड्यूटी के एवज में प्रदेश सरकार से 900 करोड़ रुपए मिलने की आशा जताई थी, मगर इस मद में अबतक एक कौड़ी भी हाथ नहीं लगी। मार्च में भी राशि मिलने की आशा नहीं है। वहीं अब 2020-21 में इस मद में 1900 करोड़ रुपए आने की आशा जताई गई है। इस मद में प्रदेश सरकार पर निगम का 1885 करोड़ रुपए लंबित है।
पूरे वित्त वर्ष में महज 506.60 करोड़ रुपए प्राप्त होने का अनुमान है
गुड़गांव. नगर निगम में बजट को लेकर बैठक करते मेयर टीम व अधिकारी।
भास्कर न्यूज | गुड़गांव
नगर निगम द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 के लिए तैयार किए गए बजट प्रस्ताव में एक बार फिर वही गलती दोहराई जा रही है जो बीते वर्षों की गई थी। वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज करते हुए तैयार किए गए बजट प्रस्ताव में आय और व्यय के सभी मदों में खानापूर्ति की जा रही है। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए नगर निगम अधिकारियों द्वारा सभी स्रोतों से 2605.13 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा गया था, मगर निगम को जनवरी तक महज 421.34 करोड़ रुपए ही प्राप्त हुए हैं। इस आधार पर पूरे वित्त वर्ष में महज 506.60 करोड़ रुपए प्राप्त होने का अनुमान है, जोकि वार्षिक लक्ष्य से 19.44 फीसदी है। आय के अनुमान में इतनी बड़ी असफलता के बावजूद निगम अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सभी स्रोतों से कुल 4516.12 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है, जोकि चालू वित्त वर्ष से 73.35 फीसदी अधिक है। आय की तुलना में निगम ने 430 करोड़ रुपए अधिक खर्च किया है। इस तरह से निराधार बजट प्रस्ताव पर पार्षदों ने गहरी आपत्ति जताई है।
मांड़ीखेड़ा गांव में मौजूदा समय में 100 बेड अस्पताल चल रहा है तो 500 बेड का अस्पताल मेडिकल कॉलेज नलहड़ में चल रहा है। 100 बेड का ट्रामा सेंटर मांडीखेड़ा अस्पताल में ही घायलों के लिए बनाया जाएगा क्योंकि इससे बेहतर स्थान जिले में कहीं भी नहीं मिल सकता।
जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में ही ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। क्योंकि जिले में अन्य स्थानों पर जिला अस्पताल मांडीखेड़ा से बेहतर और कोई स्थान भी ट्रामा सेंटर के लिए नहीं है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को प्रोपोजल भी भेजा जाएगा।
- डॉक्टर वीरेंद्र सिंह यादव, सिविल सर्जन, नूंह।
नूंह में पहले ही चल रहा 500 बेड अस्पताल
ट्रामा सेंटर बनवाने के लिए जिले के लोगों ने एक दशक से संघर्ष किया है। सामाजिक संगठन आरटीआई मंच ने एक नवंबर 2018 को 6 दिवसीय धरना भी दिया था। धरना सरकार के नुमाइंदों के द्वारा आश्वासन मिलने के बाद ही समाप्त किया गया था।
योजना }स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे इसकी मांग, अब जाकर योजना पर काम शुरू हुआ