पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurgaon News 80 Percent Of It Companies Are Working From Home Lost The Market

आईटी कंपनियों के 80 फीसदी कर्मी घर से कर रहे काम, बाजार की खो गई रौनक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकों द्वारा होटल के स्टॉफ के साथ रुखा व्यवहार की सूचना मिल रही है

कोरोना वायरस को लेकर हर तरफ दहशत का माहौल है। प्रदेश सरकार द्वारा महामारी घोषित किए जाने के साथ ही लोगों ने सभी तरह की गतिविधियां कम कर दी हैं। आईटी-आईटी इनेबल इंडस्ट्री में कर्मियों की उपस्थिति 80 फीसदी कम हो गई है। कर्मी घर से ही काम कर रहे हैं। ऑफिसों में केवल वहीं कर्मी पहुंच रहे हैं, जोकि मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं या फिर सपोर्ट सर्विस का काम करते हैं। इनकी संख्या मुश्किल से 20 फीसदी है। कर्मियों के नहीं पहुंचने से कंपनियों खामोशी छाई हुई है। कंपनियों का हब डीएलएफ साइबर सिटी, उद्योग विहार, आईएमटी मानेसर, सेक्टर-37 पेस सिटी, सेक्टर-32, सेक्टर-44 कारपोरेट सेक्टर में जहां पूरी रात रौनक रहती थी, वहां दिन में भी मायूसी छाई हुई है। हाईटेक एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रदीप यादव का कहना है कि कंपनी प्रबंधनों ने कर्मियों को 31 मार्च तक घर से ही काम करने की छूट दी है। किसी के वेतन व अन्य भत्तों में कोई कटौती नहीं की जा रही है। इस संकट से उभरने के लिए हर तरफ से सहयोग मिल रहा है।

बाजारों की रौनक भी हो गई गायब

कोरोना वायरस की मार बाजार तथा मॉल पर भी पड़ रही है। लोग भीड़ भाड़ से बचने के लिए बाजारों का रुख भी नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण बाजार में मंदी छाई हुई है। सबसे व्ययस्तम सदर बाजार में व इसके आसपास के क्षेत्र में हमेशा जाम की स्थित बनी रहती थी। और बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी, लेकिन अब बाजारों की रौनक खो सी गई है। दिन के समय में भी बाजार सूने पड़े हैं। मॉल्स में भी यही हाल है। दुकानदार पुरा दिन ग्राहकों की बाट जोहते दिखाई देते हैं। मॉल्स में जिन रेस्त्रां व फूड पॉइंट्स पर भीड़ नजर आती थी वहां पर एक- दो लोग बैठे दिखाई दे रहें है। गुड़गांव में अब तक करोना वायरस के 17 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं लगभग पांच सौ से अधिक लोगों को सेनिटाइजेशन किया जा रहा है।

नूंह: बनाया 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड

फिरोजपुर झिरका| विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेश पर जिला अस्पताल अलआफिया मांडीखेड़ा में विशेष व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित मरीजों के लिए अलग से 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना दिए गया है, जिसमें लाइट व पानी की सुचारू व्यवस्था करवा दी गई है।

वैली व्यू सोसायटी में कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में चौकी प्रभारी को निलंबित किया

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित वैली व्यू सोसायटी में कुत्तों को खाना देने के विरोध हुए विवाद में विभागीय जांच के बाद ग्वाल पहाड़ी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जगदेव को निलंबित कर दिया गया है, उनके स्थान पर रज्जाक खान को तैनात किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) करन गोयल ने इसकी पुष्टि की। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित वैली व्यू सोसायटी निवासी वैशाली चंद्रा ने बताया कि सोसाइटी में कुछ कुत्ते हैं, जिन्हें सभी पशुप्रेमी मिलकर खाना खिलाते हैं। आरोप है कि आरडब्ल्यूए पदाधिकारी कुत्तों को खाना खिलाने का विरोध करते हैं। आरोप है कि आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कुत्तों को मारने का प्रयास भी किया था। इसके चलते पदाधिकारियों से विवाद हो गया। इसकी शिकायत उन्होंने 21 फरवरी को ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी को दी थी। आरोप है कि उन्होंने शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय मामले को टालने का प्रयास किया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को संस्पेंड कर दिया गया है।

निजी कंपनी की साइट पर अज्ञात शख्स ने गार्ड रूम में लगाई आग

गुड़गांव| गुड़गांव शिकोहपुर-नौरंगपुर रोड स्थित निजी कंपनी की साइट पर बीती रात अज्ञात शख्स ने गार्ड रूम में आग लगा दी। इस आगजनी में गार्ड रूम में रखे कुर्सी-टेबल समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। कंपनी के अधिकारियों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी असामाजिक तत्व की शरारत होने की आशंका लग रही है। सेक्टर-79 में सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी की एक साइट है। इस साइट पर निजी सुरक्षाकर्मियों के लिए केबिन बनाए हुए हैं। शुक्रवार रात को यहां पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गार्ड रूम में आग लगा दी। सुबह तीन बजे तैनात सुरक्षाकर्मी को जब आग की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। जब तक वह मौके पर पहुंचा तब तक पूरा केबिन जलकर खाक हो गया था।

अब नूंह जिले में भी सीएनजी की सुविधा हुई शुरू


भास्कर न्यूज | नूंह

सीएनजी के लिए गुड़गांव, पलवल, फरीदाबाद के चक्कर काटने वाले सीएनजी वाहनों को दूसरे जिले में नहीं जाना पड़ेगा। सीएनजी की यह सुविधा अब नूंह में उपलब्ध हो गई है। मेवात में पहला सीएनजी पंप स्थापित हो गया है। नूंह फिलिंग स्टेशन पर स्थापित सीएनजी पंप का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इंडियन ऑयल के अधिकारी मनीष सांगवान ने पंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेवात जिले में यह पहला सीएनजी पंप स्थापित हुआ है। अब सीएनजी वाहन चालकों को अपने वाहनों में सीएनजी के लिए दूसरे जिले के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। यह सुविधा अब नूंह जिले में ही उपलब्ध हो गई है।

पुलिस चौकी में हवलदार की वर्दी फाड़ कर कुल्हाड़ी से किया हमला, 16 पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज | नूंह

नूंह की जयसिंहपुर पुलिस चौकी में शनिवार सुबह 9 बजे चिलावली गांव के लोगों ने हवलदार की वर्दी फाड़ कुल्हाड़ी से हाथ पर वार कर घायल कर दिया। वहीं एक एसपीओ पर भी लाठी, डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में चिलावली गांव के 11 नामजद व 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, शुक्रवार की रात 10 बजे चिलावली गांव के सिज्जा और जानू पक्ष के बीच पुरानी गुटबाजी को लेकर झगड़ा हो गया था। इस मामले में सिज्जा द्वारा शिकायत देकर जानू पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया। शनिवार को जयसिंहपुर चौकी में घटना को लेकर नक्शा बना रहे हवलदार भगत सिंह और एसपीओ बिजेंद्र सिंह की जानू पक्ष से कहासुनी हो गई। इस दौरान जानू पक्ष के लोगों द्वारा पुलिसकर्मियों पर लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमलावरों ने हवलदार भगतसिंह के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। इसके अलावा वर्दी फाड़ते हुए जेब से रुपए लूटकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

नूंह सदर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जानू, इलियास, मुस्ताक, शहीद पुत्र शेर मोहम्मद, अज्जू, साजिद, जाहुल पुत्र शहीद, नजीम, मदीन पुत्र जानू, गफ्फार पुत्र उसमान, साहुन पुत्र सद्दीक सहित अन्य 6 अज्ञात लोगों ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। नूंह सदर थाना एसएचओ शमशुद्दी ने कहा कि इस मामले में एक आरोपी गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

फॉरच्यूनर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा बचा

फिरोजपुर झिरका| शहर के शहीदी पार्क के समीप एक फॉरच्यूनर गाड़ी ने स्कूटी सवार दो लोगो को टक्कर मार दी। जिसमें 18 वर्षीय राहुल पुत्र जाकिर निवासी धमाला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी जमशेद खां ने बताया कि शनिवार को लगभग 2 बजे राहुल पुत्र जाकिर व अपने चाचा जब्बार के साथ स्कूटी पर सवार हो कर घरेलू कार्य से फिरोजपुर झिरका जा रहे थे। जब राहुल शहर के शहीदी पार्क के समीप पहुंचे तो दूसरी ओर से तेज रफ्तार से आ रही फॉरच्यूनर ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

होटल में 4 दिन से ठहरे एमपी के विधायक होने लगे हैंे परेशान

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहरे मध्यप्रदेश के भाजपा विधायकों की सुध लेने के लिए शनिवार देर शाम तक कोई नेता होटल नहीं पहुंचा। होटल में 10 मार्च की रात से ठहरे 106 विधायक अब परेशान होने लगे हैं। उन्हें जब अपनी मर्जी से परिजनों से बात करने भी अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके लिए विशेष आग्रह पर व्यवस्था की जा रही है। होटल में कुछ दिन और ठहरने की सूचना से विधायकों की बेचैनी और भी बढ़ गई है। कुछ विधायकों द्वारा होटल के स्टॉफ के साथ रुखा व्यवहार किए जाने की सूचना मिल रही है।

शुक्रवार की शाम को होटल से लौटते वक्त सांसद राकेश सिंह ने शनिवार की शाम को आने का विधायकों को भरोसा दिलाया था। वे देर शाम तक उनके आने का इंतजार करते रहे। व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारी भी तैयार थे कि देर शाम तक सांसद राकेश सिंह आ सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी विधायकों की सुध लेने के लिए दो दिनों से नहीं पहुंचे। होटल में ठहरे विधायक होटल प्रबंधन से बार-बार पूछते रहे कि किसी के आने की कोई सूचना है क्या, मगर हर बार उन्हें निराशा हाथ लगी।

सूचना

मैनेजमेंट फंडा
-पढ़े मुख्य अखबार के पेज 7 पर

सोहना: विरोध के चलते उद्घाटन के बाद ही बंद हाे गई सिटी बस

सोहना| शनिवार को सोहना से गुड़गांव के बीच सिटी बस सर्विस का उद्घाटन किया गया, लेकिन विरोध के चलते बस सर्विस कुछ घंटे बाद ही बंद हो गई। कोऑपरेटिव सोसायटी बस संचालक इस फैसले से नाराज थे, जिसके चलते उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। सोसायटी मालिकों का आरोप है कि उक्त बसों को सिर्फ नगर निगम क्षेत्र में ही बस चलाने का परमिट है। ऐसे में इन बसों को नियम के विरुद्ध चलाया जा रहा है।

हर आधे घंटे के अंतराल में यात्रियों को दिल्ली और फरीदाबाद के लिए बसें मिलेंगी

हर आधे घंटे के अंतराल में यात्रियों को दिल्ली और फरीदाबाद के लिए बसें मिलेंगी। वहीं सोहना तक के लिए 30 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। सोहना तक रूट नंबर 218 की शुरुआत शनिवार को स्थानीय विधायक की प|ी ने हरी झंडी दिखाकर की। गौरतलब है कि दिल्ली और फरीदाबाद रूट की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश के बाद की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि इन रूटों पर यात्रियों की भीड़ आती है तो और बसें बढ़ाई जा सकती हैं।

दिल्ली, फरीदाबाद और सोहना रूट पर चली सिटी बस, दिल्ली व फरीदाबाद पहुंचें सिर्फ 40 रुपए में

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

दिल्ली, फरीदाबाद और सोहना के यात्रियों का लंबा इंतजार खत्म हुआ। शनिवार को गुरुग्राम महानगर शहरी बस लिमिटेड ने तीनों रूट पर सिटी बस सेवा शुरू कर दी है। दिल्ली और फरीदाबाद रूट पर चार-चार बसें चलाई गई हैं। वहीं भोंडसी तक पहले से चल रही बसों को अब सोहना तक चलाया जाएगा। कंपनी ने रूट नंबर 238 का विस्तार किया है। फरीदाबाद के एनआईटी तक और दिल्ली के करोल बाग तक गुड़गांव बस स्टैंड से बसें चलेंगी। दिल्ली और फरीदाबाद तक का सफर सिटी बस में यात्री महज 40 रुपए में कर सकते हैं।

रोडवेज विभाग ने तहसील कार्यालय को खाली करने का नोटिस दिया

भास्कर न्यूज | सोहना

सोहना कस्बे के तहसील कार्यालय पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। बस स्टैंड के फर्स्ट फ्लोर पर स्थापित तहसील कार्यालयों को खाली करने के लिए रोडवेज की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। रोडवेज विभाग का कहना है कि तहसील प्रशासन ने दो वर्षों से भवन का नवीनीकरण नहीं कराया है और न ही करीब पांच वर्षों से भवन के किराये का भुगतान किया है। तहसील का किराया लगभग 20 लाख रुपए है। परिवहन विभाग द्वारा बार- बार पत्र देने के बाद भी तहसील प्रशासन ने बकाया जमा नहीं कराया है।

2015 में कस्बे के फव्वारा चौक पर तहसील कार्यालय को बस स्टैंड के फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया था। उपायुक्त ने इसका किराया 27 हज़ार 828 रुपए प्रति माह निर्धारित किया था। तहसील प्रशासन ने करीब पांच सालों से किराए का भुगतान भी नहीं कराया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए रोडवेज विभाग ने तहसील कार्यालय को खाली करने के लिए नोटिस दिया है।

ढाई वर्ष से फरार चल रहा टटलूबाज बदमाश साजिद गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | नूंह

ओएलएक्स के जरिए टटलू काटने मामले में करीब डेढ़ साल से पीओ चल रहा एक बदमाश शनिवार को नूंह सदर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साजिद ने करीब ढाई वर्ष पहले अपने साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद बदमाश लंबे समय से फरार चल रहा था, लेकिन शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। आरोपी को रविवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। ओएलएक्स पर स्विफ्ट कार का झूठा विज्ञापन दिखाकर सात बदमाशों ने 8 सितंबर 2017 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले स्वामी विजय कुमार को नूंह-होडल रोड स्थित उजीना पेप्सी प्लांट समीप बुलाकर हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपए सहित अन्य सामान लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर 22 नवंबर 2017 को मामला दर्ज कर लिया। वारदात के बाद लंबे समय से फरार चल रहे इन 7 बदमाशों को कोर्ट ने 3 जुलाई 2018 को पीओ घोषित कर दिया।

वेतन निकालना भी मुश्किल हो रहा

मेड इन इंडिया टॉय खरीद रहे लोग

टॉय स्टोर के दुकानदार महेश सिंगला ने बताया कि बाजार में कोरोना वायरस के डर से 80 प्रतिशत लोग बाजार में नहीं आ रहे हैं। बाजार खाली पड़े हैं। दुकानदार पुरा दिन ग्राहकों का इंतजार करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय कोई भी ग्राहक चाइनीज समान नहीं खरीद रहा है। इस समय जो लोग टॉय आदि खरीद रहें हैं वे सभी मेड इन इंडिया ही खरीद रहे हैं।

सेल आधी से भी कम हो गई है

सदर बाजार के बेबी कलेक्शन शॉप के व्यापारी रोहित कुमार ने बताया कि दुकानदार दुकान तो समय पर खोलते हैं लेकिन दुकानों पर ग्राहक ही नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 दिन पहले जहां 20 से 22 हजार रुपए तक प्रति दिन सेल होती थी। वहीं अब मुश्किल से 15 सौ से दो हजार रुपए की सेल हो रही है।

20 दिनों से बने हुए हैं ऐसे हालात

सदर बाजार के गारमेंट्स कपड़ों के व्यापारी दीपक कुमार ने बताया कि पिछले 20 दिन से से बाजार में ग्राहक नहीं दिखाई दे रहा है। बाजार में मंदी का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के डर से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिसका असर बाजार पर पड़ रहा है।

कोरोना वायरस की मार बाजार और मॉल्स पर सबसे ज्यादा पड़ रही है

सीएनजी वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी| िजले में हजारों की तादाद में सीएनजी वाहनों को उनके गृह जिले में ही सीएनजी की सुविधा मिलेगी। अब से पहले सीएनजी के लिए वाहन चालकों को दूर दराज जाना पड़ता था। परेशानी के साथ-साथ जाम सहित अन्य मुसीबतों का भी सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सभी सीएनजी वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। वहीं पंप के मालिक अनिल शर्मा ने कहा कि अन्य जिले के रेट के मुकाबले नूंह जिले में रेट कम है।

गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

क्राइम ब्रांच सेक्टर 10 पुलिस टीम ने गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पूछताछ में 24 गाड़ियों को चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों से एक मास्टर चाबी, एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तथा चोरी की गईं 10 गाड़ियां बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चोरी के 10 मामले भी सुलझने का दावा किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के समयदीन, अमनदीप, संदीप, राजेश, जाहुल के रूप में हुई है।

एक मार्च को थाना सेक्टर-9ए में अनिल निवासी गांव बसई ने पुलिस शिकायत में बताया कि रात करीब 11:20 पर अपनी गाड़ी स्कॉर्पियो घर के सामने खड़ी की थी। आधी रात करीब 1:30 पर उठकर देखा तो गाड़ी वहां नहीं थी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस टीम द्वारा 10 मार्च को गिरफ्तार किए गए आरोपी समयदीन व अमनदीप की निशानदेही पर शनिवार को संदीप, राजेश व जाहुल को गिरफ्तार किया गया।

शनिवार को सुध लेने नहीं पहुंचा कोई नेता

महिला कोरोना वायरस से संक्रमित मिली

गुड़गांव में कोरोना वायरस का एक और मरीज मिला है। सेक्टर दस सरकारी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में मरीज को भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है मरीज सेक्टर 9 ए की रहने वाली 29 वर्षीय महिला हाल में मलेशिया से आई थी और बीमार होने के बाद दो दिन पहले सरकारी अस्पताल में दवा लेने पहुंची थी। डॉक्टरों ने मरीज में लक्षण देखकर सैंपल जांच के लिए भेजे थे और शनिवार को आई रिपोर्ट में महिला कोरोना वायरस से ग्रस्त मिली है।

मंजु देवी ने बताया कि बाजार में वायरस के कारण कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय हालात ये है कि दुकान पर काम करने वाले लड़कों का मासिक वेतन निकालना भारी पड़ रहा है। सरकार की सार्वजनिक स्थलों पर तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न जाने की अपील के कारण भी लोग घरों से बाहर बहुत कम निकल रहे हैं।

क्या कहते हैं सदर बाजार के दुकानदार


मॉल्स में जिन रेस्त्रां व फूड पॉइंट्स पर भीड़ नजर आती थी वहां पर एक- दो लोग बैठे दिखाई दे रहें है

गुड़गांव. कोरोना वायरस के चलते सुना पड़ा सदर बाजार।

सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) करन गोयल ने इसकी पुष्टि की

गुड़गांव. नूंह खुला सीएनजी पंप।

इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है

नूंह. हमले में घायल हवलदार भगतसिंह व एसपीओ बिजेंद्र सिंह।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का करते थे इस्तेमाल

पुलिस पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि कि ये लोग गुड़गांव में गाड़ी चोरी करने के लिए आते थे और मारुति तथा महेन्द्रा कंपनी की गाड़ियों को अपना निशाना बनाते थे। चोरी के लिए ये लोग मास्टर चाबी व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग करते थे। डिवाइस की मदद से गाड़ी की लॉक सेटिंग को कंट्रोल करते थे। चोरी के बाद गाड़ी को कोटपुतली ले जाते और वहां पर टोटल डैमेज हुई गाड़ियों के चेसिस नंबर, इंजन नंबर से बदल देते थे। ताकि कोई पहचान न सके।

गुड़गांव. गाड़ियां चोरी की वारदातों के अन्जाम देने के आरोप में पकड़े गए आरोपी पुलिस द्वारा किए गए गिरफ्तार।

आरोपियों ने 24 गाड़ी चोरी करने की बात कबूली

गुड़गांव. गुरुगमन बस को सोहना से हरी झंडी दिखकर रवाना करती मुखय अतिथि।

सुविधा }भोंडसी तक चल रहीं सभी बसों का विस्तार अब सोहना तक कर दिया गया है

गुड़गांव, रविवार 15 मार्च, 2020**
खबरें और भी हैं...