पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sohna News A Large Number Of Batteries And Inverters Were Stolen From The Shop In Tawadu A Lawsuit Was Filed

तावडू में दुकान से लगभग बड़ी संख्या में बैट्री व इंवर्टर चोरी हुए, मुकदमा दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तावडू| शहर के सोहना रोड पर स्थित बंद पेट्रोल पंप के पास समीप इनवर्टर बैटरी की दुकान में देर रात चोरों ने दुकान के शटर को तोडकर लगभग दो लाख रुपए के इनवर्टर बैटरी चुरा लिए। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। तावडू निवासी दुकानदार महेश ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि हर रोज की भांति रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान को ताला लगाकर घर चला गया। प्रात: जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर टूटा पड़ा है और दुकान के अंदर रखे 8 नई बेट्रीयां, 10 पुरानी बैट्रियां व 6 इनवर्टर गायब थे। दुकानदार ने बताया कि इस से पूर्व भी उसकी दुकान में 4-5 बार चोरी हो चुकी है। लेकिन आज तक एक भी चोरी की वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
खबरें और भी हैं...