पुलिस पहुंचने से एटीएम चोरी होने से बच गया
फरीदाबाद| नवीन नगर चौकी क्षेत्र स्थित रोशन नगर में एक एटीएम चोरी हाेने से बच गया। चोरी करने पहुंचा बदमाश पुलिस की जिप्सी देखकर गैल बेल्डिंग मशीन, लोहे की राॅड व अन्य सामान छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार व एसआई कीमती लाल 12 मार्च की रात गश्त कर रहे थे। रोशन नगर में पहुंचे तो देखा कि चोर एटीएम बूथ में घुसने का प्रयास कर रहा है। जैसे ही जिप्सी की लाइट उस पर पड़ी वह सामान छोड़कर फरार हो गया।