ऑटो सवार महिला की चेन चोरी, नहीं लगा कोई सुराग
भास्कर न्यूज|फरीदाबाद. मार्केट से खरीदारी कर ऑटो मायके जा रही एक पुलिसकर्मी की प|ी की चेन चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पलवल के गांव नंगला पंचानकी निवासी महिपाल आदर्श नगर थाने में बतौर छोटा मुंशी तैनात हैं। उनकी प|ी सरिता संजय कॉलोनी स्थित अपने मायके से एनआईटी एक नंबर मार्केट में खरीदारी करने आई थीं। सामान खरीदकर एक-दो चौक से मायके जाने के लिए ऑटो में बैठ गईं। उसमें दो लड़की और एक लड़की पहले से बैठी थी। बताया जाता है इसी दौरान उनमें से एक महिला ने उल्टी होने का नाटक करते हुए अपनी सीट बदलने को कहा। संजय कॉलोनी में डिस्पोजल के पास जब वह ऑटो से उतरीं तो उन्होंने देखा कि उनके गले में सोने की चेन नहीं है। ऑटो चालक उन दोनों महिलाओं को लेकर संजय कॉलोनी की ओर चला गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पल्ला थाना क्षेत्र में आगरा नहर में एक महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक राहगीर ने आगरा नहर में शव होने की सूचना दी थी। पुलिस ने गोताखोर की मदद से नहर से शव को निकालकर बीके अस्पताल भिजवा दिया।