पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sohna News Bmw Car Rider Escaped From Hospital Injured Three Days Ago After Being Shot At Signal

तीन दिन पहले सिग्नल पर गोली लगने से घायल हुआ बीएमडब्ल्यू कार सवार अस्पताल से फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोहना चौक ट्रैफिक सिग्नल पर गोली लगने से घायल हुआ बीएमडब्ल्यू सवार युवक अलसुबह संदिग्ध हालात में अस्पताल से गायब हो गया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, घायल डीलर बिना डिस्चार्ज प्रक्रिया पूरी किए चला गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ित पर दिल्ली में एक युवक की हत्या का आरोप भी है, इसमें दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। इस खुलासे के बाद गुड़गांव व दिल्ली पुलिस पीड़ित डीलर की तलाश कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि गुड़गांव के केस में वह पीड़ित है। पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है। बाकी हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...