पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Faridabad News Books Of Culture Conservator And Social Reformer Will Be In The Library Of Schools

स्कूलों की लाइब्रेरी में रहेंगी संस्कृति संरक्षक व समाज सुधारक की पुस्तकें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के राजकीय सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की लाइब्रेरी में अब देश की संस्कृति संरक्षक व समाज सुधारक की जीवनी वाली पुस्तकें भी रखी जाएंगी। इन्हें पढ़ने के लिए छात्रों को जागरुक भी किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को इस तरह के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि संस्कृति संरक्षक व समाज सुधारक की जीवनी सरीखी पुस्तकों को लाइब्रेरी में रखने के लिए जारी आदेश का मुख्य मकसद छात्रों को समाज के प्रति जागरुक करना है और उन्हें अपनी पौराणिक संस्कृति से रूबरू कराना है। इससे समाज का विकास होगा और अपनी संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिले में 93 के आसपास सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें 1 लाख के आसपास छात्र पढ़ते हैं। इनकी सुविधा के लिए अधिकांश स्कूलों में लाइब्रेरी की व्यवस्था है। यहां विषयवार किताबों के साथ अब संस्कृति संरक्षक के साथ ही समाज सुधारकों की किताबों को रखने के लिए निदेशालय ने आदेश जारी किया है। नए शिक्षा सत्र से सभी लाइब्रेरी में इस तरह की किताबें की व्यवस्था की जाएगी।

लाइब्रेरी में समय बिताने के प्रति छात्रों को जागरूक किया जाएगा

लाइब्रेरी में समय बिताने के प्रति छात्रों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें इसके महत्व की जानकारी दी जाएगी। प्रार्थना के समय छात्रों को बताया जाएगा कि वह अपने खाली समय को किताबों के साथ बिताएं। इसके लिए सबसे उपयुक्त जगह लाइब्रेरी है। छात्रों को बताया जाएगा कि वह लाइब्रेरी में समाज को सुधारने में अहम भूमिका निभाने वालों और अपनी संस्कृति को बचाने में मुख्य भूमिका निभाने वालों की जीवनी वाली किताब अवश्य पढ़ें।

जारी किया गया आदेश

एनअाईटी-3 नंबर स्थित राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल रविंदर कुमार मनचंदा के अनुसार मौजूदा समय में युवाओं में सामाजिकता कम हो रही हैै। ऐसे में वह अपनी संस्कृति से दूर हो रहे हैं। साथ ही बढ़ती पाश्चात्य संस्कृति के कारण अपने माता-पिता और घर के बूढ़े बुजुर्ग आदि को सम्मान नहीं करते। इसलिए युवाओं में सामाजिकता व संस्कृति को बढ़ाने को लेकर शिक्षा निदेशालय ने समाज सुधारक और संस्कृति संरक्षकों की जीवनी वाली किताबों को लाइब्रेरी में रखने का आदेश दिया है।

शिक्षा निदेशालय का आदेश मिला है। सभी स्कूलों से कहा गया है कि नए शिक्षा सत्र से वह अपने यहां की लाइब्रेरी में समाज सुधारक और संस्कृति संरक्षकों की जीवनी वाली किताबों को जरूर रखें। साथ ही छात्रों को इन्हें पढ़ने के लिए जागरूक भी करें।
-सतेंदर कौर, जिला शिक्षा अधिकारी।
खबरें और भी हैं...