पत्नी से मिलाने का बहाना बनाकरघर बुलाया, युवती से किया दुष्कर्म
मेडिकल स्टोर से दवाई लाने गई थी युवती, तभी बुलाकर ले गया था आरोप
प|ी व बच्चों से मिलवाने की बात कहकर 24 वर्षीय महिला को घर ले जाकर दुष्कर्म करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया हैं। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रेखा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि 24 फरवरी की रात को करीब नौ बजे वह न्यू कॉलोनी स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए गई थी। तभी रास्ते में न्यू कॉलोनी निवासी सुरेंद्र नामक एक युवक उसे मिला और कहा कि घर चलो तुम्हें अपनी प|ी व बच्चों से मिलवाता हूं। चूंकि वह पहले से ही सुरेंद्र को जानती थी, जिसके चलते उसके कहने पर घर चली गई, लेकिन जब वह उसके घर पहुंची तो वहां पर कोई भी नही था। सुरेंद्र ने मौके का फायदा उठाते हुए उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो सुरेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि उसने हिम्मत जुटा कर आठ मार्च को महिला थाने पहुंची और अपनी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।