- Hindi News
- National
- Faridabad News Confused By Taking The Jewels Away From The Elderly Woman By Confusing Things
बातों में उलझाकर बुजुर्ग महिला से गहने उतरवाकर ले गए ठग
स्कूटी सवार ठग एक बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके गहने उतरवा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन ठगों का सुराग नहीं लगा है। ठगी करने वाले नीले रंग की स्कूटी पर आए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बनियावाड़ा बल्लभगढ़ निवासी व्यापारी कैलाश चंद की अपनी दुकान है। उनकी बुजुर्ग प|ी स्नेह लता रविवार दोपहर घर के पास स्थित दुकान पर ब्रेड लेने गई थीं। जब वह लौट रही थीं तो रास्ते में हेलमेट पहने दो युवक स्कूटी से आए। एक ने उन्हें रोक लिया और खुद को उनके बेटे का दोस्त बताया। ठग ने बुजुर्ग महिला से उसके बेटे के बारे में कई बातें बताईं तो यकीन हो गया। ठग को लगा कि महिला उनके जाल में फंस चुकी है तो उसने महिला से अंगूठी उतरवाते हुए कहा कि उनके बेटे ने यह अंगूठी ज्यादा वजन की बनाने के लिए कहा है। इसका नाप लेना है। ठगों ने महिला को अपनी बातों में उलझा कर अंगूठी और कुंडल भी उतरवा लिए। महिला को ब्रेड घर पर रखने के लिए भेज दिया और कहा कि थोड़ी देर में नाप लेकर उसे घर पर आकर वापस कर देंगे। महिला के घर जाते ही दोनों ठग स्कूटी लेकर फरार हो गए। महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।