पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nuh News Corona Virus Epidemic Declared No Supply Of Raw Material To Multinationals 30 Production Affected

कोरोना वायरस महामारी घोषित, बहुराष्ट्रीय कंपनियों को कच्चा माल सप्लाई नहीं, 30 % प्रोडक्शन प्रभावित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूटपाट की घटना को अंजाम देकर बदमाश गांव की ओर बेखौफ निकल गए

नूंह जिले में जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा नकल रहित परीक्षा के दावों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर व अंदर बाहरी तत्वों का खुलेआम जमावड़ा देखा जा रहा है। केंद्रों में परीक्षार्थी भी अपने साथ नकल लेकर परीक्षा में बैठ रहे हैं। गुरूवार को दसवीं के अंग्रेजी विषय के पेपर में फ्लाइंग ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 30 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। नकल को लेकर सभी 30 परीक्षार्थियों पर यूएमसी बना दी गई।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 का प्रावधान किया है, लेकिन यहां पर सभी दावे पूरी तरह से फेल हो रहे हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले ही बाहरी तत्व भारी संख्या में परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े रहते है। जिला प्रशासन से लेकर पुलिस की सख्ती के बावजूद बाहरी तत्व परीक्षा केंद्रों से दूर नहीं हो पा रहे हैं। गुरुवार को नूंह के ग्रीन फील्ड स्कूल, यासीन मेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरावली पब्लिक स्कूल, फिरोजपुर नमक स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरमन माइनर स्कूल पल्ला सहित अन्य परीक्षा केंद्रों में नकल कराने वाले बाहरी तत्व भारी संख्या में मौजूद दिखाई दिए।

नपा तावडू की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत: उपमंडल अधिकारी ने कहा-जल्द कब्जा हटावा दिया जाएगा

पूनम देवी ग्राम रीठढ़ की शिकायत को सुनते हुए हरियाणा बिजली वितरण निगम नूंह के कार्यकारी अभियंता ने मंत्री को अवगत कराया कि ग्राम रीठढ़ में 31 मई तक सब स्टेशन का कार्य पूरा हो जाएगा। शिकायत कर्ता कृष्ण सहरावत की शिकायत पर उपमंडल अधिकारी तावडू ने बैठक में डा. बनवारी लाल को अवगत कराया कि नगरपालिका तावडू की इस जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के नोटिस जारी किए जा चुके हैं और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कब्जा हटवा दिया जाएगा। शिकायतकर्ता जैनखा निवासी महोली की शिकायत को सुनते हुए सहकारिता मंत्री ने कार्यकारी जनस्वास्थ्य अभियंता को निर्देश दिए कि पानी के अवैध कनेक्शन को बंद किया जाए यदि कोई व्यक्ति पुन: अवैध कनेक्शन करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।

बैठक में जो भी विवाद रखे जाते हैं अधिकारी उनकी सही रिपोर्ट प्रस्तुत करें, गलत रिपोर्ट पेश करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी: डॉ. बनवारी लाल

भास्कर न्यूज | फिरोजपुर झिरका

सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक हुई। इस बैठक में सुनवाई के लिए कुल 17 परिवाद रखे गए। इनमें चार मामले पिछली बैठक से लंबित थे जबकि 13 नए मामले रखे गए। जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी विवाद रखे जाते है उन विवादों के समाधान की सही रिपोर्ट अधिकारी प्रस्तुत करें यदि किसी ने गलत रिपोर्ट पेश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता भी इस बात का ध्यान रखें कि वे शिकायत में किसी गलत आदमी का नाम दर्ज न कराए, यदि शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट में गलत आदमी का नाम दर्ज कराया तो भविष्य में शिकायतकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। बैठक में ग्राम साठावाड़ी के निवासियों की शिकायत पर मंत्री ने आगामी बैठक तक पूर्ण रूप से जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने को कहा। ग्राम रेवासन के नंबरदार द्वारा केएमपी पुल के नीचे अवैध पार्किग की शिकायत को सुनते हुए सहकारिता मंत्री ने तहसीलदार को पैमाइश के निर्देश दिए तथा पुलिस अधीक्षक को अवैध पर्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

असिस्टेंट मैनेजर से कार व मोबाइल लूटा, मुकदमा दर्ज

गुड़गांव| सेक्टर-32 स्थित प्राइवेट कंपनी कार्यरत सहायक प्रबंधक से हथियार दिखाकर बदमाशों ने कार व मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने इफको चौक के पास कंपनी अधिकारी को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली जा रही है। दिल्ली पालम निवासी राहुल गुड़गांव के सेक्टर-32 स्थित प्राइवेट कंपनी सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत है। बुधवार रात करीब 9.30 बजे वह दफ्तर से घर के लिए अपनी होंडा सिटी कार लेकर निकला। इफको चौक यू-टर्न के पास सुनसान जगह पर सहायक प्रबंधक शौच के लिए सड़क किनारे गाड़ी रोककर नीचे उतरा। इसी दौरान वहां पर एक चार बदमाश पहुंचे और उन्होंने युवक को घेरते हुए बंदूक दिखाकर गाड़ी की चाबी व मोबाइल लूट लिया।

कच्चा मॉल नहीं मिलने से कंपनियों में प्रोडक्शन प्रभावित

एनसीआर इंडस्ट्री एंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एचपी यादव ने बताया कि जापान व चीन से काफी कच्चा माल गुड़गांव की कंपनियों में आता था, जो नहीं आ पा रहा है, जिससे अब 30 फीसदी प्रोडक्शन प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि गुड़गांव में 3000 कंपनियां हैं, जो मल्टी नेशनल हैं। जापान बेस ज्यादा कंपनियां हैं, लेकिन कोरोना वायरस फैलने से इन कंपनियों में कच्चा मॉल व विदेशी नागरिकों का आना-जाना बंद होने से काम प्रभावित हो रहा है।

कोरोना के डर से सेनिटाइज की जा रही बसें

वहीं जीएमसीबीएल की सभी सिटी बसों को सेनिटाइज किया जा रहा है। इस संबंध में जीएमसीबीएल की सीईओ सोनल गोयल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने कुछ बसों को सेनिटाइज करते हुए फोटो भी शेयर किए हैं। उन्होंने बताया है कि हर दिन बसों को सेनिटाइज किया जाएगा, जिससे कि बसों में सफर करने वाले यात्रियों को वायरस से बचाया जा सके। साथ ही ड्राइवर व कंडेक्टर को भी वायरस से सुरक्षित करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

पार्टी कर रहे युवकों ने बहस होने पर दोस्त को मारी गोली

गुड़गांव| धुलंडी पर निर्माणाधीन इमारत के पास पार्टी कर रहे युवक को साथियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सेक्टर-65 थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि उल्लावास गांव निवासी दिव्यांग प्रवीण ने बयान में बताया कि उनके बड़े भाई धर्मेंद्र को धुलंडी वाले दिन भरत उर्फ ठुगली ने पार्टी के बहाने साइट पर बुलाया जहां पर शिवम, तिगरा गांव निवासी हंसू व मथुरा निवासी पटेल उर्फ राजेश मौजूद थे। पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी और डांस किया। उसी दौरान बहस होने पर उसके भाई के सिर पर गोली मार दी गई।

युवक से मारपीट करनेे व साढ़े तीन लाख नकदी लूटने के मामले में 7 साल बाद चार आरोपी बरी

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

सेक्टर-4 में युवक की गाड़ी रोककर मारपीट करने, हवाई फायरिंग व साढ़े तीन लाख नकदी लूटने के मामले में 7 वर्ष बाद अदालत ने 4 युवकों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। इनमें एक आरोपी की वर्ष 2015 में हत्या हो चुकी है। अदालत ने इस संबंध में एक आरोपी पर झूठा केस बनाने पर पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 12 अक्तूबर 2013 को शरद यादव अपने चाचा से मिलने के लिए गाड़ी से सेक्टर-9 गया था।

वहां से लौटते वक्त सेक्टर-4 के पास राजकुमार उर्फ राजू, सुनील सेठी, कपिल व राहुल उर्फ राधे नामक युवकों ने गाड़ी रुकवा ली थी। आरोप है कि चारों युवक उसकी गाड़ी में जबरन घुस गए और उसे चंद्र डेयरी संचालक रामकिशन गांधी के साथ चल रहे विवाद में उसका साथी बताते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कपिल ने शराब की बोतल निकालकर शरद को जबरन पिलाते हुए गाड़ी के डैशबोर्ड में रखी 3.20 लाख की नकदी व लाइसेंसी रिवॉल्वर छीन ली। इसके बाद राजकुमार के अन्य साथी अशोक, विक्की, टीटू, राधे, योगी व रमेश लाठी-डंडे लेकर आए और उससे मारपीट करते हुए उसे पर गोली चलाई जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था।

ट्रक ने कंबाइन मशीन में मारी टक्कर, एक की मौत

तावडू| क्षेत्र से निकल रहे केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने कंबाइन मशीन में पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में कंबाइन मशीन पलट गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। यूपी जिला झांसी के गांव बजरंगणा पोस्ट अमरोहा निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह गुरमीत सिंह व राघवेंद्र सिंह तथा भांजे शिवप्रताप के साथ पंजाब से कंबाइन मशीन लेकर ग्राम बजरंगणा जिला झांसी जा रहे थे। करीब 9 बजे तावडू केएमपी एक्सप्रेस वे पर धुलावट के आगे एक ट्रक ने ओवरटेक कर कंबाइन में टक्कर मार दी। जिससे कंबाइन मशीन पलट गई।

धुलंडी के दिन होली खेलने गए युवक का शव चाकुओं से गोदा हुआ मिला, अज्ञात पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

बसई गांव में धुलंडी के दिन होली खेलने गए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार शाम को सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि बसई फ्लाईओवर के पास दादा भैया मंदिर के पास सुनसान जगह पर युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस के अलावा फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में युवक की पहचान मूलरूप से बिहार नालंदा निवासी सुरेश (20) के रूप में हुई। जो घरों से कूड़ा उठाने का काम करता था। मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि धुलंडी वाले दिन सुबह वह घर पर दोस्तों के साथ होली खेलने का बोलकर गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उन्हें लगा कि लड़के ने शराब पी ली होगी, वह जल्द ही घर आ जाएगा।

बुधवार दोपहर तक युवक के नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई इतने में पुलिस ने उन्हें सूचित कर दिया। मृतक के पिता एस देवानंद दास के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

नकल करते 30 परीक्षार्थी पकड़े, बनाई यूएमसी, सोशल मीडिया पर अंग्रेजी का पेपर हुआ वायरल

बैठक में यह प्रमुख मौजूद थे| सोहना के विधायक संजय सिंह, विधायक फिरोजपुर झिरका मामन खान, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप, गोसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला, चेयरमैन हज कमेटी औरंगजेब, जिला परिषद की चेयरमैन अनीशा बानो, नरेन्द्र पटेल, जाहिद चेयरमैन सहित समिति के अन्य गैर सरकारी सदस्य व डीसी पंकज, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बजारनिया, एडीसी विक्रम सिंह, एसडीएम पुन्हाना वैशाली शर्मा, एसडीएम तावडू सतीश यादव, एसडीएम फिरोजपुर-झिरका प्रदीप, एसडीएम नूंह प्रदीप अहलावत, नगराधीश गजेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ग्वाल पहाड़ी में 4 एकड़ जमीन को करवाया गया कब्जा मुक्त

हथियार के बल पर व्यापारी को बंधक बनाकर नकदी और सोने के आभूषण लूटे

अमेजॉन पर सेनिटाइजर को ड्रग बताकर बेचा जा रहा| ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमन चौहान ने बताया कि उद्योग विहार फेस-5 में ऐसे सेनिटाइजर पकड़े हैं, जो अवैध रूप से कॉस्मेटिक लाइसेंस पर बनाए गए थे और ड्रग बताकर बेचे जा रहे थे। गुरुवार रात 80 बोतल सेनिटाइजर पकड़ा गया है, जो ऑनलाइन बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रिपन मेहता, दिनेश राणा ड्रग कंट्रोल ऑफिसर मेवात, गुड़गांव के ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान की टीम ने कार्रवाई की। उन्होंने 500 एमएल के 80 सेनिटाइजर पकड़े हैं। हैंड सेनिटाइजर कॉस्मेटिक लाइसेंस पर ना ही बनाया जा सकता है और ना ही बेचा जा सकता है।


गुड़गांव की 3 हजार से अधिक मल्टी नेशनल कंपनियों में कामकाज हो रहा प्रभावित

एटीएम से नकदी चोरी करने का प्रयास करते हुए युवक को पकड़ा, साथी फरार

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

नगर निगम द्वारा निगम जमीनों से अवैध कब्जे हटाकर बेशकीमती जमीनों को कब्जा मुक्त करवाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को डयूटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक अभियंता राजीव यादव के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता नईम हुसैन की टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव ग्वाल पहाड़ी पहुंची। यहां पर नगर निगम की लगभग चार एकड़ बेशकीमती जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। टीम ने जेसीबी की मदद से जमीन पर की गई चारदीवारियों, लगभग 25 कमरों तथा अन्य प्रकार के अवैध स्ट्रक्चरों को धराशायी करना शुरू किया। इस नगर निगम की इस कार्रवाई को लोगों ने बीच में रुकवाने की कोशिश की लेकिन पुलिस फोर्स ने विरोध करने वालों को समझाया। निगम टीम ने लगभग 150 पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया। इसके अलावा टीम ने अनधिकृत रूप से बनाए गए टीन शेड को भी तोड़ा।

नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि चारों जोनों के लिए अलग-अलग इंफोर्समेंट टीमों का गठन करके इन्हें अवैध कब्जों, अनधिकृत निर्माणों तथा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

नूंह के एक परीक्षा केंद्र पर इस तरह से युवक नकल कराते नजर आते हैं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पेपर, कोई कार्रवाई नहीं

परीक्षा के दौरान पेपर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन के जरिए वाट्सएप ग्रुप पर पेपर वायरल पाए गए। गुरुवार को दसवीं के अंग्रेजी विषय का पेपर कई वाट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ। परीक्षा केंद्रों में इस प्रकार अनदेखी व लापरवाही से पता चलता है कि परीक्षा केंद्रों के अंदर परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक सहित तैनात कर्मचारी किस प्रकार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। बोर्ड की परीक्षा के पेपरों का इस प्रकार सोशल मीडिया पर वायरल होना गंभीर चिंता का विषय है।

कष्ट निवारण समिति में लोगों की शिकायतें सुनते हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल।

ग्रीवेंस कमेटी की बैठक }सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में कई मामले निपटाए

चारदीवारी एवं कमरों सहित टीन शेड को किया ध्वस्त

गुड़गांव. ग्वाल पहाड़ी में अवैध कब्जे को हटाता निगर निगम का दस्ता।

क्या कहते हैं थाना प्रबंधक

इस बारे में थाना प्रबंधक चंद्रभान का कहना है कि पुलिस सारे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और रात्रि गश्त के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बढ़ा दिया गया है।

भास्कर न्यूज | फिरोजपुर झिरका

बुधवार को अर्टिगा कार में सवार होकर आए 6 बदमाशों ने हथियार के बल पर नूंह के कपड़ा व्यापारियों को बंधक बनाकर हजारों की नकदी और सोने के आभूषण लूट लिए। लूटपाट की ये घटना थाने से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर घटित हुई। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नूंह के कपड़ा व्यापारी मनीष कथूरिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार की देर रात अपने दो सहयोगियों के साथ अलवर से कपड़े की मार्केट कर लौट रहे थे। लौटते समय उन्होंने फिरोजपुर झिरका शहर के एक ढाबे पर खाना खाया। खाना खाने के पश्चात उनका पीछा एक सफेद रंग की अर्टिगा कार ने शुरू कर दिया। बदमाशों ने मौका पाकर नेशनल हाईवे के धमाला गांव में उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी और हथियारों के बल पर उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में पटक लिया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उसकी कनपटी पर बंदूक तानकर उसकी जेब में रखे 75 हजार रुपए व मोबाइल तथा गले में पहनी सोने की चैन तथा सोने का कड़ा व अंगूठी छीन ली। लूटपाट की घटना को अंजाम देकर बदमाश एक गांव की ओर बेखौफ निकल गए। नगीना तथा फिरोजपुर झिरका थाने की पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।

बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया गया

भारी मात्रा में मिला अवैध बनाया गया सेनिटाइजर

बुधवार की शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर मानेसर में अवैध रूप से बनाए जा रहे सेनिटाइजर का भंडाफोड़ किया। ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप, दिनेश राणा, सीनियर ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर रिपन मेहता की टीम ने सुबह मिली जानकारी के आधार पर दबिश दी तो पाया कि 300 एमएल व 500 एमएल की दो अलग अलग पैकिंग वाली करीब 5000 बोतलें व 10 हजार खाली बोतलें, 10 हजार लेबल, आइसो प्रोफोइल 200 लीटर कब्जे में लिया है।

स्वास्थ्य विभाग ने 700 से अधिक लोगों को कोरोनटाइन किया, इनमें इटली से एयरलिफ्ट कर लाए 85 लोग भी शामिल

गुड़गांव में कोरोना वायरस के चलते मास्क लगाकर जाती महिलाएं।

गुड़गांव. कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते सीएमओ जेएस पुनिया।

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

हरियाणा सरकार ने कोविड -19 (कोरोना वायरस) को राज्य में महामारी घोषित कर दिया है। साथ ही एडवायजरी जारी करते हुए सभी प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना से संबंधित किसी भी पेशंट को एडमिट करने के दौरान ही सीएमओ या स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने के आदेश दिए हैं। गुड़गांव में स्वास्थ्य विभाग अब तक 700 से अधिक लोगों को कोरोनोटाइन कर चुका है, जिनमें इटली से एयर लिफ्ट कर लाए गए 85 लोग भी शामिल हैं, जो गत बुधवार को ही गुड़गांव के मानेसर स्थित आर्मी कैम्प में लाए गए हैं। इसके अलावा दो कंपनियों, जिनके दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे। उन कंपनियों से 211 व इसके अलावा विदेशों से लौटे नागरिक भी इनमें शामिल हैं। उधर विश्व के 120 से अधिक देशों में फैल रहे कोरोना वायरस के कारण गुड़गांव स्थित मल्टी नेशनल कंपनियों में कच्चा माल नहीं मिलने से 30 फीसदी प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है।

प्रदेश सरकार की ओर से एडवायजरी जारी की गई है। जिसमें सभी प्राइवेट व गवर्नमेंट अस्पतालों को किसी भी कोरोना वायरस (कोविड-19) से संबंधित किसी भी व्यक्ति के एडमिट करने का रिकॉर्ड रखना होगा। साथ ही इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचना देनी होगी। गुड़गांव में कोरोना के संदिग्ध की संख्या बढ़ रही है। हालांकि अभी तक गुड़गांव में एक पेटीएम कर्मचारी व एक उद्योग स्थित कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को ही वायरस की पुष्टि हुई थी। लेकिन दोनों कंपनियों के 211 कर्मचारी, इटली से एयर लिफ्ट कर लाए गए 71 नागरिकों को आर्मी कैंप सहित कुल 700 से अधिक लोगों को कोरोनटाइन करने की बात कही है। जिला महामारी विशेषज्ञ डा. रामप्रकाश राय ने बताया कि लोगों को पैनिक करने की जरूरत नहीं है। लेकिन कुछ लक्षण दिखाई देने पर अन्य लोगों से दूरी बनाकर रखें और खांसते व छींकते समय मुंह पर मास्क लगाकर रखें।

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

डीएलएफ फेज-3 यू-ब्लॉक में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर नकदी चुराने की कोशिश करते हुए युवक को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। कर्मचारियों की कार्रवाई पर आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के बाद गुरुवार दोपहर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। डीएलएफ फेज-3 थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार डीएलएफ फेज-3 यू ब्लॉक निवासी वेदप्रकाश ने हिटाची कंपनी की ओर से मकान में एटीएम मशीन लगवा रखी है। एटीएम के रखरखाव व मशीन में नकदी डालने का काम वह खुद करते है। एटीएम की सुरक्षा के लिए युवक ने सीसीटीवी भी लगवा रखा है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि दो युवक एटीएम बूथ में अंदर खड़े हैं। इनमें से एक युवक मशीन को खोलकर रुपये निकालने की कोशिश कर रहा है। फुटेज देखकर युवक ने अपने सहायक रामसिंह एटीएम बूथ के अंदर गया और शोर मचाते हुए एक युवक को काबू कर लिया।

अदालत ने आरोपी पर झूठा केस बनाने पर पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई है

बुधवार शाम को मिली पुलिस को युवक के शव पड़े होने की सूचना

गुड़गांव, शुक्रवार 13 मार्च, 2020**
खबरें और भी हैं...