पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Faridabad News Cow Buffalo Pigs Camels Horses And Goats Will Walk Walk In Cattle Fair

पशु मेले में गाय-भैंस, झोंटा, ऊंट, घोड़े और बकरी करेंगी रेंप वॉक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभय अकेला इनेलो विधायक हैं, विरोध करते तो वे भी हार जाते:अजय

}मुर्रा नस्ल का ‌11 करोड़ रुपए का झोटा रूस्तम रहा आकर्षण का केंद्र

एनडीआरआई में पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए मेले में अच्छी नस्ल के 850 पशु पहुंचे। मेले में मुर्रा नस्ल के झोटे, भैंस, देसी गाय, गिर गाय, भेड़ और ऊंट लेकर पशुपालक पहुंचे। मेले का शुभारंभ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र मुर्रा नस्ल के झोटे और भैंस रहीं। इनकी कीमत करोड़ों रुपए में है। हजारों की संख्या में किसान अच्छी नस्ल के पशु देखने के लिए पहुंचे। मेले में 53 कैटेगरी के पालतु पशुओं की सुंदरता फिल्मी पर्दे के हीरो-हिरोइन की तर्ज पर रैंप पर बिखेरेंगी जाएगी। शनिवार को गाय-भैंस, झोंटा, बैल के अलावा ऊंट, घोड़े, खज्जर बकरी भी इठलाती हुईं रेंप पर चलेंगी।

मेले में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र मुर्रा नस्ल का झोटा रूस्तम रहा। यह झोटा पहले भी नेशनल लेवल पर कई बार चैंपियन रह चुका है। झोटे के मालिक गतौली निवासी दलेल सिंह ने बताया कि झोटे की कीमत 11 करोड़ रुपए है। रूस्तम की मां ने 25 किलो 533 ग्राम दूध का रिकार्ड बनाया था। झोटे का सीमन बेचते हैं। प्रतिमाह सीमन से पांच से छह लाख रुपए की आमदनी हो जाती है। सीजन में दस से 11 लाख रुपए की आमदन होती है।

पेज 1 का शेष

दोनों हाथ खाेए तो ढाई साल ....

एक घंटे बाद ही फोन अाया कि एर्नाकुलम में एक काॅलेज छात्र को बाइक एक्सीडेंट के बाद ब्रेन डेड घोषित िकया गया है। उसका परिवार हाथ डोनेट करने के लिए तैयार है। उसी दिन 9 अगस्त 2017 को 36 डॉक्टरों की टीम ने 13 घंटे में ट्रांसप्लांट किया। यह एशिया का पहला सफल इंटर जेंडर हैंड ट्रांसप्लांट था। डेढ़ साल तक श्रेया की फिजियोथैरेपी होती रही। सर्जरी करने वाले डाॅ. सुब्रमण्यम अय्यर के मुताबिक, हाथों में बदलाव एमएसएच नामक हाॅर्माेन की वजह से हाे सकता है। यह मस्तिष्क से िनयंत्रित हाेने वाले मेलेनिन के उत्पादन काे बढ़ाता है।

जंगली जानवरों के नुकसान करने पर मिलेगा मुआवजा

चंडीगढ़| सरकार ने जंगली जानवरों द्वारा फसलों के नुकसान, आवासों को क्षतिग्रस्त करना, व्यक्ति के मारे जाने, घायल करने, मवेशियों को नुकसान पहुंचाने पर मुआवजा निर्धारित किया है। शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल ने बताया कि हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। अब जहां जंगली जानवरों द्वारा फसलों का 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान किया जाएगा बरसात पर आधारित फसलों के नुकसान के लिए प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा।

मौत से पहले सोमदत्त ने दोस्त राजू की दी सूचना...

पिता ने बताया कि वीरवार शाम साढे़ 7 बजे के करीब सोमदत्त घर से चला गया। रात 9 बजे तक जब वह घर न पहुंचा तो उसकी प|ी ने सोमदत्त को फोन किया तो सोमदत्त ने जल्द घर आने के लिए कहा। रात 9 बजे के करीब सोमदत्त ने अपने दोस्त राजू को फोन कर बताया कि हवलदार दलजीत व सिपाही हरमनप्रीत उसे तंग परेशान कर रहे हैं, जिस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। वह तुरंत राजू के साथ बरनाला रोड से गुजरते सूए पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों उसे सिविल अस्पताल ले आए। जहां रात 2 बजे के करीब सोमदत्त की मौत हो गई।


झूठे केस में फंसाने की धमकी दे 2 पुलिसवालोंने ऐंठे 75 हजार, करंट लगाया, युवक ने जान दी

भास्कर न्यूज | संगरूर

पुलिसवालों से दुखी एक युवक ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बना अपनी मौत के लिए दो पुलिस कर्मचारियों को जिम्मेवार ठहराया है। वीडियो में सोमदत्त ने कहा कि दोनों पुलिस कर्मचारी उस पर पर्चा करने की धमकी दे 75 हजार रुपए हड़प चुके हैं। उसे करंट तक लगाया गया।

अब फिर उसे तंग कर रहे हैं, जिस कारण वह मरना चाहता है। ये लोग पहले भी दो-तीन लोगों पर झूठे मामले दर्ज कर चुके हैं। अब उसे भी डराया धमकाया जा रहा है। डीएसपी सतपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता भीम सैन के बयानों पर हवलदार दलजीत सिंह व सिपाही हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड करने व विभागीय कारवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जा रहा है।

बगुआणा बस्ती निवासी भीम सेन ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विष्णु भगवान फौज में नौकरी करता है। छोटा बेटा सोमदत्त (37) ड्राइवरी करता था। सीआई स्टाफ बहादर सिंह वाला में तैनात 2 पुलिस कर्मचारी उसे पिछले कई माह से परेशान कर रहे थे। दोनों कर्मचारी सोमदत्त के किसी महिला से संबंध होने का झूठा केस बनाकर 75 हजार रूपए ले चुके थे।

डेढ़ माह पहले पुलिस कर्मचारी सोमदत्त को सीआई स्टाफ भी ले गए थे। वहां 2-3 दिन उससे मारपीट के साथ-साथ करंट भी लगाया गया। बेटे ने उन्हें बताया था। भीम सैन ने बताया कि बेटे ने अपनी इनोवा गाड़ी गिरवी रख हवलदार दलजीत सिंह व सिपाही हरमनप्रीत सिंह को दो किश्तों में 75 हजार रूपए दिए थे।

दो माह पहले रेप केस से बरी हुए युवक की गाेली मारकर की हत्या

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

रेप केस में बरी हुए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जगाधरी की गांधी धाम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय छतर पाल उर्फ छतरू को दो बदमाशों ने तीन गोलियां मारीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का आरोप छतरू पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती के भाई और उसके दोस्त पर है। गोली मारकर भागते समय दोनों सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं। दोनों के हाथ में पिस्टल नजर आ रही है। जगाधरी थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आ रहा है कि युवक की हत्या रेप केस से बरी होने की रंजिश के चलते की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांधी धाम कॉलोनी निवासी विश्वनाथ उर्फ बबलू ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका भाई छतर पाल उर्फ छतरू के खिलाफ पड़ोस की लड़की ने रेप का केस दर्ज करा दिया था। इसमें 20 जनवरी 2020 को उसका भाई बरी हो गया था। सुबह करीब पौने नौ बजे पता चला कि उसका भाई छतरू घर के पास बॉबी सीमेंट वाले की दुकान पर खड़ा था। वहां दो युवक आए और उन्होंने उसके भाई को गोलियां मार दीं। जब वह मौके पर पहुंचा तो भाई मृत पड़ा था। बाद में उसे पता चला कि गोली पड़ोसी साहिल पंडित और जोहड़ीपुरा मोहल्ला निवासी अंकित उर्फ लालू ने मारी है। वह उनके पीछे भी भागा, लेकिन वे कार में बैठकर भाग गए। पुलिस ने साहिल और अंकित को नामजद करते हुए अन्य पर धारा-302, आर्म्स एक्ट और 34 में केस दर्ज कर लिया है। मृतक छतरू अविवाहित था।

बद्दी- नालागढ़ फोरलेनके लिए पैसा नहीं देगा केंद्र: जयराम ठाकुर

शिमला | मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि एनएच पिंजाैर-बद्दी-नालागढ़ सड़क का अधूरा कार्य अधिक मुआवजे की मांग किए जाने पर सिरे नहीं चढ़ पाया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए जिस भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, उसके लिए आवश्यकता से अधिक मुआवजे की मांग की जा रही है। इस सड़क पर कुल 421 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जबकि भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा 650 करोड़ रुपए से अधिक मांगा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा िक इस बारे में सरकार ने दाे बार केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री से भी बात की। मुख्यमंत्री ने बताया िक केंद्र सरकार ने कहा िक इस सड़क का निर्माण कार्य संभव नहीं है क्याेंकि सड़क निर्माण से ज्यादा भूमि अधिग्रहण के लिए अधिक पैसा खर्च हाे रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक लखविंद्र सिंह राणा और परमजीत सिह की तरफ से पूछे गए संयुक्त सवाल के जवाब में यह बात कही।

कांग्रेस में मारे जाते हैं कमजोर वर्ग के हक, तंवर के बाद सैलजा को बनाया बलि का बकरा: दुष्यंत

भास्कर न्यूज | पानीपत

राज्यसभा सीट के लिए पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा काे टिकट देने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चाैटाला ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। इसराना में अपने पिता अजय चाैटाला के 59वें जन्मदिवस पर अायाेजित प्रेरणाा दिवस रैली में दुष्यंत चाैटाला ने कहा कि कांग्रेस कमजाेर वर्ग विराेधी है। पहले प्रदेश अध्यक्ष अशाेक तंवर काे खत्म किया अाैर अब विधायक कुमारी सैलजा की राज्यसभा की टिकट काट दी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि असल में कांग्रेस दलित विराेधी पार्टी है, जाे कमजाेर वर्ग के हिताें के नाम पर सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकती है। पहले तंवर को और अब सैलजा को बलि का बकरा बनाया। वहीं, अजय चौटाला ने खुद के जेल में होने को भूपेंद्र सिंह हुड्डा की साजिश बताया। कहा कि उनका अहित करने वाले आज खुद जेल की दहलीज पर खड़े हैं। उन्होंने अपने भाई अभय चौटाला पर भी निशाना साधा। कहा- जेल में ओपी चौटाला से उनकी बात होती है और मैं कहता हूं कि आपने तो 20 विधायकों के साथ चंडीगढ़ भेजा था, लेकिन अब अकेला रह गया। वो भी इसलिए विधायक बन गया, क्योंकि एलनाबाद में हमने विरोध नहीं किया। अगर विराेध करते ताे खाता भी नहीं खुलता। अजय चौटाला ने जुलाना से पूर्व विधायक परमिंद्र ढुल पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेजेपी पुरानी इनेलो है। वहां वाले साथियों की हरी पगड़ी में थोड़ा सा पीला रंग मिलाने की जरूरत है। इस माैके पर पिता-पुत्र ने इसराना में करीब 7 करोड़ रुपए लागत की योजनाओं का उद्घाटन अाैर शिलान्यास किया। इसकी अध्यक्षता जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डाॅ. केसी बांगड़, राज्य मंत्री अनूप सिंह धानक, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार माैजूद रहे।

छेड़छाड़ का आरोप लगा बाइक रुकवाई फिर गोली मारकर छीन ले गए ~2 लाख

अम्बाला | बिजली निगम के बब्याल सब डिवीजन में ई-पे इंफोसिस कंपनी के कैशियर गौरव को दो गोली मारकर बाइक सवार 2 बदमाश बैग छीन ले गए। बैग में बिजली बिलों का 2 लाख कैश व लैपटॉप था जिसमें ई-पे कंपनी का पूरा लेखा-जोखा है। गौरव डिफेंस कॉलोनी स्थिति पंजाब नेशनल बैंक में कैश जमा कराने निकला थे। किडनी व हार्ट के पास से 2 गोलियां आरपार हुई हैं। घायल गौरव ने कैंट अस्पताल में बताया कि वह सब डिवीजन से कैश लेकर निकला था। भूरमंडी मोड़ से 100 मीटर पहले पहुंचा ही सुनसान जगह पर प्लेटिना बाइक सवारों ने रोक लिया। एक युवक बोला-तुम मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हो। उनके चेहरे ढके होने और बातचीत के लहजे से मुझे लगा कि लूटना चाहते हैं। मैंने बाइक को मोड़कर जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश की तो एक बदमाश ने मोबाइल छीनकर दूर फेंक दिया और बाइक की चाबी निकाल ली। कैश का बैग मांगा। मैं गिड़गिड़ाया कि गरीब आदमी हूं और इतना कैश कहां से भरूंगा।

कनाडा में नौकरी दिलवाने के नाम पर हड़पे 23.5 लाख रुपए

भास्कर न्यूज | शाहाबाद गांव बुहावा के एक युवक को कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों द्वारा साढ़े 23 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कथित फर्म ने उसके आॅनलाइन आवेदन के बाद जॉब आॅफर कर अपने जाल में फंसाया। गांव निवासी रोहित की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रोहित ने बताया कि उसने नौकरी के लिए वेबसाइट पर अप्लाई किया था। कुछ समय पहले उसके पास सीटी ग्रुप प्लेसमेंट कनाडा से जॉन क्रिस्टोफर का ईमेल आया था। इसमें उसे अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव की जॉब के लिए 5 लाख रुपए मासिक पैकेज ऑफर किया था। उस मेल के जवाब में उसने भी अपनी सहमति दे दी। इस पर उसे वापस मेल आया कि वह कंपनी के इंडिया में रिप्रेजेंटेटिव हर्षिता थॉमस से डील कर लें। थॉमस ने उसे सर्विस चार्ज के रूप में 30 हजार रुपए जमा कराने के लिए कहा, जो उसने अपने भाई सुमित कुमार निवासी शाहाबाद के पेटीएम खाते से जमा करवा दिए। इसके बाद कई खातों में अपने भाई सुमित के खाते से कुल 23 लाख 56 हजार 578 रुपए जमा कराए। इसके बाद कंपनी की तरफ से जवाब आया कि उसके दस्तावेज रुक गए हैं। कनाडा में अभी चेकिंग चल रही है। अपने दस्तावेज पास कराने के लिए उसे 13 लाख रुपए जमा कराने के लिए कहा। उसने आगे पैसा देने से स्पष्ट इनकार कर दिया।

डीसीपी मुख्यालय ने जारी की 7 लोगों की नाम-पते समेत लिस्ट

बता दें कि विदेश मंत्रालय ने लुधियाना के सिविल सर्जन को शहर के 480 लोगों की लिस्ट भेजी थी, ये 480 लोग वे थे जो पिछले कुछ दिनों में विदेश और खास तौर पर चीन से होकर आए हैं और इन सब की शारीरिक जांच के निर्देश दिए गए थे। इस लिस्ट के आधार पर अन्य लोगों को तो ट्रैक कर लिया गया, लेकिन 7 लोग ऐसे हैं जो फिलहाल लापता हैं। इस बीच निजी दौरे इटली व स्विट्जरलैंड के निजी दौरे से लौटे एसएसपी संगरूर डा. संदीप गर्ग एहतिहायात के तौर पर 8 मार्च से 14 दिन के आइसोलेशन के लिए पुलिस लाइन में रहेंगे।

लुधियाना:विदेशों से लौट कर लापता7 व्यक्तियों की तलाश में जुटी पुलिस

भास्कर न्यूज. चंडीगढ़/ जालंधर

सूबे के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे, हालांकि चल रही परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही होंगी। यह एलान शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंदर सिंगला ने किया। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कोरोनावायरस से निपटने के उपायों को लेकर बुलाई मंत्रिसमूह की बैठक के बाद बताया कि सूबे के सभी विश्वविद्यालय, सरकारी व प्राइवेट कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। सूबे में नेशनल इंस्टीट्यूट अाॅफ टेक्नाेलाॅजी ने सभी बीटैक, एमबीए अाैर एमएससी के मिड सेमेस्टर ब्रेक 28 मार्च तक बढ़ा दिए हैं। उधर, गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) ने भी यूनिवर्सिटी कैंपस, रीजनल कैंपस व यूनिवर्सिटी अाैर कंस्टीट्युंट काॅलेजों में परीक्षाएं 20 मार्च तक स्थगित कर दी हैं। टीचिंग व नाॅन टीचिंग स्टाफ रेगुलर ताेर पर अाएंगे। मिड सेमेस्टर परीक्षाअाें की नई डेट्स जल्द बताई जाएगी।

सरकार ने आपदा प्रबंधन के फैसलों के तहत सूबे में 2200 बैड आरक्षित रखने के अलावा, निजी अस्पतालों में 250 वेंटिलेटर समेत अमृतसर व पटियाला मेडिकल कालेज में 20 वेंटिलेटर रिजर्व कर दिए गए हैं। सरकार ने सूबे के कई इलाकों में लोगों को कोरोनावायरस से निपटने के उपाय समझाते हुए मॉक ड्रिल भी करवाई है। उधर, कुछ दिन पहले कोरोना प्रभावित देशों में घूमकर आए कुल 480 लोगों में से लुधियाना शहर के 7 लोग लापता हैं। इनकी तलाश में पुलिस को लगा दिया गया है। डीसीपी हेडक्वार्टर्स की ओर से 7 लोगों की नाम व पते समेत लिस्ट जारी कर लुधियाना पुलिस को दिल्ली पुलिस के साथ इनकी तलाश में लगा दिया है।

12 लीटर दूध देने वाली प्योर देसी गाय


25 लाख का झोटा कर्ण

गांव प्रेम नगर जिला भिवानी से अमित कुमार भी अपने झोटे कर्ण को लेकर मेले में पहुंचा। झोटे की कीमत 25 लाख रुपए है। अमित कुमार झोटे के सीमन बेचकर प्रति माह लाखों रुपए कमा रहा है।

पशुओं का करवा सकते हैं अल्ट्रसाउंड : लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के अलावा यूनिवर्सिटी के रीजनल सेटरों पर गाय और भैंस का अल्ट्रासाउंड 200 रुपए में हो जाता है। गर्भधारण करने के एक माह बाद ही पशुपालक पशुओं का अल्ट्रसाउंड करवा सकते हैं।

मुर्रा भैंस का 25 लीटर दूध देने का िरकाॅर्ड |अच्छी नस्ल की मुर्रा भैंस 25 लीटर दूध देने का रिकाॅर्ड है। भैंस के मालिक प्रेम पहलवान दादूपुर खुर्द करनाल निवासी ने बताया कि यह भैंस पहले ही कई बार स्टेट व जिलास्तर सुंदरता में चैंपियन रह चुकी है। अब शनिवार को भी कंपीटिशन में हिस्सा लेगी।

रेप का आरोप लगाने वाली युवती के भाई और उसके दोस्त पर केस

यमुनानगर | सीसीटीवी फुटेज में मारकर भागता दिख रहा अंकित।

इसराना में जेजेपी की रैली } डिप्टी सीएम ने कांग्रेस और अजय चौटाला ने अभय पर साधा निशाना

पानीपत | डिप्टी सीएम से महिला ने बेटे के लिए नाेकरी की मांग की। कहा कि वे बहुत गरीब हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा- ठीक है कोशिश करेंगे।

कलायत गोशाला से 12 लीटर दूध देने वाली प्योर देसी गाय भी मेले में पहुंची। आमतौर पर देसी गाय सात से आठ लीटर दूध देती है। गुणवत्ता में देसी नस्ल का दूध सेहत और दिमाग के लिए बहुत अच्छा है।

करनाल | एनडीआरआई के खेल मैदान में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशुधन मेले में नाचकर दिखाता मोती ऊंट ।

मेले में आज 53 कैटेगरी के पालतु पशुओं की सुंदरता फिल्मी पर्दे के हीरो-हिरोइन की तर्ज बिखेरेगी छटा

कोरोना: पंजाब के सभी स्कूल, यूनिवर्सिटीज, व काॅलेज 31 मार्च तक बंद

चंडीगढ़. पंजाब हिमाचल. हरियाणा**

फरीदाबाद, शनिवार 14 मार्च, 2020 |

07
खबरें और भी हैं...