पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Faridabad News Dalit Youths Rained Stones Carts On Rajput Houses One Woman Also Injured Two Arrested Tension In Village

दलित युवकों ने राजपूतों के घरों पर बरसाए पत्थर, गाड़ियां तोड़ीं, एक महिला भी हुई घायल, दो गिरफ्तार, गांव में तनाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निगम कमिश्नर डॉ यश गर्ग ने बुधवार को नगर निगम के ओल्ड फरीदाबाद बल्लभगढ़ और एनआईटी जोन में इंजीनियरिंग और तोड़फोड़ विभाग में तैनात 42 जेई और एसडीओ के कार्यक्षेत्र में कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है ।अधिकारियों को तत्काल बदले गए कार्य क्षेत्र में पदभार ग्रहण कर काम करने का आदेश दिया है । इनमें तोड़फोड़ विभाग के चर्चित जेई सुमेर सिंह का नाम भी शामिल है। अब उन्हें बल्लभगढ़ जोन में लगाया गया है।

बुधवार को जारी हुए तबादला आदेशों के अनुसार नगर निगम के एसडीओ जावैद हुसैन को वार्ड नंबर 1, 3,5 व 6 की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसी तरह टेक सिंह डागर को वार्ड 7,8,9 व 10, खेम चंद को वार्ड 12, 14, 16 के अलावा राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की देखरेख के अलावा नगर निगम मुख्यालय की जिम्मेदारी, एसडीओ जीत राम को वार्ड 11, 15, 17 के अलावा पेरीफेरल रोड के काम की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीओ हकीमुद्दीन को वार्ड 18, 19, आईटी सेल बड़खल व एनआईटी विधानसभा की इलेक्ट्रिकल व विज्ञापन का काम भी देखना होगा। एसडीओ पदम भूषण को वार्ड 20 व 21 के साथ ही बड़खल व एनआईटी विधानसभा में तोड़फोड़ की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीओ जगदीश अरोड़ा को वार्ड 22, 26, 27 के अलावा अमरुत योजना व तिगांव विधानसभा क्षेत्र का कामकाज संभालना होगा। इसी तरह अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

रास्ते में शौच के लिए रुके व्यक्ति की बदमाशों ने कार लूटी

गुड़गांव | भोंडसी- सोहना स्थित अलीपुर मोड़ पर सोमवार रात को शौच के लिए रुके युवक को धक्का देकर बदमाश कार लूटकर फरार हो गए। युवक की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार बदमाशों की पहचान की जा रही है। दिल्ली के रानीखेड़ा गांव निवासी ललित कुमार (35) दो दिन पहले किसी काम से अपनी स्विफ्ट डिजाइर कार से सोहना जा रहा था। अलीपुर मोड़ के पास युवक ने सड़क किनारे गाड़ी रोककर शौच के लिए उतरा, जैसे ही युवक शौच के लिए गया। इतने में पीछे से बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने शौच कर रह रहे युवक के मुंह पर जोरदार मुक्का मारा और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। युवक के संभलने से पहले बदमाश कार लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद युवक ने किसी तरह पुलिस को सूचित किया। युवक के मुताबिक, कार में उसके जरूरी दस्तावेज भी थे।

शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विधायक ने ली बैठक, साफ पानी सप्लाई पर रहा जोर

भास्कर न्यूज | पलवल

शहर के सौंदर्यीकरण व गंदे पानी की निकासी को लेकर विधायक ने जिले के अधिकारियों की बैठक कर चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से एडीसी वत्सल वशिष्ठ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में विधायक दीपक मंगला ने कहा कि नेशनल हाईवे नंबर-19 के दोनों तरफ बनी ड्रेनों व लिंक मार्गों के साथ बने नालों के कचरे को सफा करवाने, जहां से नाले टूटे हुए हैं उन्हें ठीक करवाने व नालों व ड्रेनों को कवर करवाने के लिए स्लैब का इस्तेमाल करने को कहा। अधिकारियों से कहा कि बस स्टैंड व किठवाड़ी चौराहे पर बनी ड्रेन की सफाई की जाए। साफ-सफाई के कार्य के लिए ट्रैफिक को पर डायवर्ट करने की जरूरत पड़े तो व्यवस्था की जाए।

फ्लाइंग दस्ते व पुलिस को चकमा देकर फर्जी परीक्षार्थी फरार

फरीदाबाद | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा में बोर्ड सेक्रेटरी फ्लाइंग ने एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा। वह दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था। लेकिन वह पुलिस व फ्लाइंग को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बोर्ड सेक्रेटरी फ्लाइंग के संयोजक अशोक कुमार ने बताया कि वह एक निजी विद्यालय में परीक्षार्थियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक परीक्षार्थी पर शक हुआ। क्यूआर कोड में परीक्षार्थी की शक्ल काफी मिल रही थी। इसके बाद उससे साइन करवाकर देखे गए, जो प्रवेश पत्र से बिल्कुल भिन्न थे। इससे पहले उड़नदस्ता कोई कार्रवाई करता, वह धक्का देकर फरार हो गया। प्रवेश द्वार पर बैठी पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन वह वहां से भी फरार हो गया।

होली खेल रहे लोगों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, 4 गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

मंगलवार सुबह बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में होली खेल रहे लोगों पर बाइक सवार हुड़दंगियों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची आदर्श नगर थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस व चाकू बरामद किए हैं। ऊंचा गांव निवासी पुष्पपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह मंगलवार को होली खेल रहे थे। उनके घर पर बहन-बहनोई आए हुए थे। इसी दौरान नशे में धुत गौरव नामक युवक वहां आया और गाली गलौच करने लगा। किसी तरह उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया। 15 मिनट बाद गौरव अपने साथ दो बाइकों पर चार लड़कों को लेकर फिर उनके घर आ धमका। इन हुड़दंगियों के हाथ में चाकू व पिस्टल थी। हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इससे पुष्पपाल की भाभी पूनम, भाई दीपक व जोगिन्द्र के हाथ में चाकू लगे। जबकि एक युवक पिस्टल लेकर खड़ा था। वह परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और तीन हमलावरों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नरेश, राजा, चन्दन, व दौलत नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से पिस्टल, कारतूस व बटनदार चाकू बरामद हुआ। थाना प्रभारी कैलाश चंद के अनुसार चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने डिवीजन कार्यालय पर किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | होडल

कच्चे कर्मचारियों का वेतन भुगतान समय पर ना होने व अन्य समस्याओं के हल न होने से नाराज बिजलीकर्मियों ने बुधवार को डिवीजन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अधीक्षक अभियंता पलवल व कार्यकारी अभियंता होडल के स्तर पर जो समस्याएं लंबे समय से लंबित पड़ी हैं, उनका निपटारा जल्द से जल्द किया जाए।

प्रदर्शन ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के यूनिट प्रधान नरेंद्र सोरौत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रदर्शन का संचालन यूनिट सचिव वेदपाल तेवतिया ने किया। प्रदर्शन में होडल, हसनपुर, हथीन व मिंडकौला में कार्यरत बिजली कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यूनियन के प्रदेश उप महासचिव रमेश चंद ने कहा कि सरप्लस व दस्तावेज चेक करने के नाम पर आए दिन कच्चे कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने व मानसिक शोषण करने से बिजली निगम में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों में अधिकारियों के प्रति नाराजगी है।

ट्रांसफार्मर में खराबी आने से कई क्षेत्रों में बिजली घंटों रही गुल, लोग रहे परेशान

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

गर्मी अभी शुरू नहीं हुई है, जबकि शहर में फॉल्ट शुरू हो गए हैं। इससे बिजली उपभोक्ताओं की को दिक्कत हो रही है। बुधवार को जगह-जगह ट्रांसफार्मर में खराबी आने के साथ केबल में आई दिक्कत से कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही। इससे आईपी कॉलोनी, संतोष नगर, राजीव कॉलोनी, सेक्टर-21 डी, इंद्रा कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, एनआईटी नंबर-1 व एसी नगर में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इनका आरोप है कि बिजली गुल होने के बाद कंट्रोल रूम समेत जेई और एसडीओ से शिकायत की गई। लेकिन समय पर फॉल्ट दुरुस्त नहीं किए गए। उक्त क्षेत्रों में करीब 10 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। इन क्षेत्रों में सुबह करीब 10 बजे बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कुछ देर इंतजार करने के बाद इसकी शिकायत निगम के कंट्रोल रूम में की गई। वहां से बताया गया कि कुछ देर में बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। करीब 2 घंटे बाद भी जब बिजली नहीं आई तो जेई और एसडीओ से शिकायत की गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि 10 बजे गई बिजली शाम 4 बजे आई। इस दौरान कई क्षेत्रों में पानी का संकट भी गहरा गया। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए निगम के एसई पीके चौहान को मोबाइल किया गया तो उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।

परीक्षार्थियों को गणित के पेपर ने उलझाया, कहा- हल करने में लगा काफी समय

फरीदाबाद | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को 12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा हुई। इसमें करीब 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में किसी प्रकार की नकल न हो, इसको लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्नों ने खूब उलझाया। उनके उत्तर लिखने में काफी समय लग गया। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंदर कौर ने बताया कि परीक्षा के दौरान कुल 10 उड़नदस्तों की टीमों ने छापेमारी की। साथ ही कड़ी निगरानी के लिए स्कूलों में बोर्ड की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को चीफ सुपरिंटेंडेंट बनाया गया है। बोर्ड सचिव, प्रश्न पत्र, कलेक्शन सेंटर, बोर्ड चेयरमैन, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, उपमंडल आदि उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।

अवैध गेस्ट हाउस के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

सेक्टर-11 में अवैध रूप से चल रहे गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोग निगम कमिश्नर डॉ. यश गर्ग से मिले। इनका आरोप है कि अवैध रूप से चलने वाले इन गेस्ट हाउसों के कारण पानी का संकट पैदा हो रहा है। सेक्टर-11 ई निवासी एडवोकेट आरके सोलंकी, अनिल गुप्ता, राजेंद्र सिंह, हितेश भारद्वाज के अनुसार उन्होंने नौ महीने पहले भी निगम मुख्यालय में इसकी शिकायत की थी और पूरे शहर में तेजी से बढ़ रहे अवैध गेस्ट हाउसों के बारे में निगम को जानकारी दी थी। लेकिन निगम प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया। उनका कहना है कि इन गेस्ट हाउसों के कारण सेक्टर में पानी की समस्या पैदा हो रही है। क्योंकि गेस्ट हाउस संचालकों ने हैवी मोटर लगाकर प्रेशर से पानी खींच लेते हैं। इससे सेक्टरवासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। उक्त लोगों ने इसकी शिकायत शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज को भी कर कार्रवाई की मांग की है। निगम कमिश्नर गर्ग ने ऐसे गेस्ट हाउसों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

ईको की टक्कर व्यक्ति की मौत, चालक फरार

भास्कर न्यूज | होडल

होडल-हसनपुर मार्ग स्थित गांव खिरबी के निकट वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव खिरबी निवासी भागीरथ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके पिता चंदर घर आने के लिए रोड पार कर रहे थे। इतने में हसनपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक ईको गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। गाड़ी चालक गाड़ी को मौके से लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अलग- अलग जगहों से बाइक व कार चोरी कर ले गए चोर, केस दर्ज

भास्कर न्यूज | पलवल

चोर अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक कार व एक बाइक को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बताया कि चोर श्याम नगर निवासी अनुज तायल की मारूति कार को शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कॉलोनी से ही व गांव जोधपुर निवासी राहुल बघेल की बाइक को कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत आर्मी कैंटीन के समीप से चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिप सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए दो-दो करोड़ का प्रस्ताव पास किया

फरीदाबाद | जिला परिषद की बैठक सेक्टर-12 स्थित बुधवार को चेयरमैन विनोद चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए दो दो करोड़ का प्रस्ताव पास कर सरकार के पास भेजा। पार्षदों ने परिषद चेयरमैन के सामने यह मांग रखी थी। विनोद चौधरी ने बताया कि यह बजट 2020-21 के लिए मांगा गया है। उन्होंने बताया मनरेगा का श्रमिक बजट 2 करोड़ 59 लाख का अनुमोदन बैठक में किया गया। उन्होंने बताया कि इस बैठक में ग्रेटर फरीदाबाद के खेड़ी रोड पर सेंट पीटर स्कूल के पास चौक का नाम शहीद हुए चौधरी रामकृपाल के नाम पर रखने और इससे अगले जैन मंदिर के पास चौक का नाम शहीद यशपाल नरवत के नाम पर रखने का भी प्रस्ताव पास किया गया है।

वर्तमान में नगर निगम के 40 वार्डों में 1500 ट्यूबवेल ऑपरेट किए जा रहे हैं

नगर निगम के एसई बीके कर्दम के अनुसार सभी 40 वार्डों में करीब 1500 ट्यूबवेल नगर निगम के चल रहे हैं। लेकिन इन ट्यूबवेलों से प्रॉपर पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। उन्होंने बताया निगम प्रशासन ने सभी ट्यूबवेलों को अब ठेके पर देकर पानी सप्लाई करने की योजना बनाई है। 25 मार्च को इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा और एक अप्रैल से काम सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया नई व्यवस्था के तहत ट्यूबवेल मेंटिनेंस और पानी प्रेशर से आने की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी।

ठेके पर दिए जाएंगे नगर निगम के ट्यूबवेल, मेंटिनेंस से लेकर पानी प्रेशर से आने तक की होगी जिम्मेदारी कंपनी की होगी

भास्कर न्यूज |फरीदाबाद

शहर में पानी की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने अपने सभी ट्यूबवेल ठेके पर देने का निर्णय लिया है। संबंधित ठेकेदार पर मेंटिनेंस से लेकर पानी प्रेशर से आने तक की जिम्मेदारी होगी। 25 अप्रैल को इसका टेंडर होगा। एक अप्रैल से काम भी सौंप दिया जाएगा। इसी तरह पानी की समस्या वाले इलाकों में पानी सप्लाई करने के लिए भी टैंकरों के टेंडर जारी किए जाएंगे। निगम प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से पानी सप्लाई में सुधार होगा। निगम को मोटर फुंकने और मेंटिनेंस आदि कराने की समस्या नहीं रहेगी। यदि कोई ठेकेदार शर्तों के अनुसार काम नहीं करेगा तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा और उसकी जमानत राशि भी जब्त कर ली जाएगी।

पानी के मामले में फरीदाबाद डार्क जोन में घोषित है। यहां का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। कई ऐसे इलाके हैं जहां जलस्तर 400 से 500 फुट तक पहुंच गया है। इससे गर्मी के दिनों में निगम में आए दिन हंगामा होता रहता है। आर्थिक कंगाली के चलते जिन ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी आ जाती है अथवा मोटर फुंक जाती है निगम पैसों के अभाव में कई दिनों तक उन्हें ठीक ही नहीं करा पाता। इससे जनता परेशान होती रहती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए निगम अब सभी ट्यूबवेल ठेके पर देकर पानी सप्लाई कराएगा।

आवाज सुनकर बाहर आई महिला पर भी किया हमला, हुई घायल


हमलावरों ने जब राजपूत परिवारों के घरों के शीशे तोड़ने लगे तो आवाज सुनकर चरण सिंह की प|ी शशि गेट से बाहर आईं तो हमलावरों ने उन्हें पत्थर मारे। जिससे उनके हाथ में चोट आई है। सूचना मिलने पर पहुंची भूपानी थाने की पुलिस ने हमलावरों को खदेड़कर मामला शांत कराया। लेकिन होली के दिन गांव में दिनभर तनाव की स्थिति रही। बताया जा रहा है टिकावली गांव दलित बाहुल्य गांव है। यहां राजपूत परिवारों की संख्या कम है। पीड़ित बीर चौहान की शिकायत पर पुलिस ने सिकंदर, अरविंद, सोनू, सुंदर, गोलू और मोहित के खिलाफ बलवा करने और मारपीट करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार के अनुसार हमलावर सिकंदर व मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में भी हुआ विवाद: वर्कशॉप में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़

रात करीब 12 बजे आए थे हमलावर

सरपंच पति संजय चौहान और पीड़ित बीर चौहान ने बताया कि रात करीब 12 बजे सभी अपने-अपने घरों में सो रहे थे। तभी 20-25 की संख्या में युवक लाठी, डंडे व ईंट-पत्थरों लेकर आए और उनके घरों पर पथराव शुरू कर दिया। जब घर के शीशे टूटने लगे तो परिवार के लोग जाग गए और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। हमलावरों ने बीर चौहान के घर में खड़ी दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए।

होली नहीं खेल पाए गांव के लोग

सरपंच प्रीति चौहान के अनुसार इस हमले में कई बाहरी शरारती तत्व भी थे जिन्होंने गांव के राजपूत परिवारों पर हमला किया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मंगलवार को राजपूत परिवार के लोग होली भी नहीं खेल पाए। पुलिस ने दिनभर गांव में डेरा डाले रखा।

शिकायत निवारण फोरम की बैठक आज, 28 मामलों पर की जाएगी सुनवाई

फरीदाबाद| सेक्टर-23 स्थित बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में गुरुवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक होगी। इस दौरान बिजली संबंधी 28 मामलों पर सुनवाई होगी। इनमें कुछ पुराने मामले भी शामिल हैं। इनका मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। फोरम के चेयरमैन केडी बंसल के अनुसार फोरम की बैठक में 28 शिकायतें पहुंची हैं। इनमें सबसे अधिक गलत बिल, देरी से बिल, रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायतें शामिल हैं। हालांकि गलत बिलों पर लगाम लगाने के लिए फोरम द्वारा कई बार बिजली निगम अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद लापरवाही में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा। इसलिए सभी मामलों का मौैके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

नगर निगम के 42 जेई और एसडीओ के कार्यक्षेत्र बदले

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

होली की रात ग्रेटर फरीदाबाद के टिकावली में एक जाति विशेष के युवकों ने गांव के राजपूत परिवारों पर हमला कर जमकर उत्पात मचाया। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती हमलावरों ने राजपूत परिवारों के मकानों के शीशे और गाड़ियों को तोड़ दिया। इस हमले में एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। भूपानी थाने की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आधा दर्जन उत्पातियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मंगलवार को पूरे दिन गांव में तनाव बना रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर इस मामले को तूल न देने की नसीहत दी है। भूपानी पुलिस तनाव को देखते हुए लगातार गांव की निगरानी कर रही है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं। वहीं दूसरी ओर एक अन्य घटना में होली खेलने के लिए पानी लेने गए वर्कशॉप कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। इस पर हमलावरों ने वर्कशॉप पर हमला कर सामान तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर मुजेसर थाने की पुलिस ने 8 नामजद समेत आठ-दस अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नाचने को लेकर हुआ था विवाद

सरपंच पति संजय चौहान के अनुसार सोमवार रात करीब 11.30 बजे गांव में होलिका दहन किया गया। गांव के लोग होली जलाने के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान ढोल नगाड़े वालों को भी बुलाया गया था। तभी दलित समाज के चार-पांच लड़के वहां पहुंचे और नाचने गाने लगे। कुछ देर बाद ढोल वालों से झगड़ने लगे। राजपूत परिवार के लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद 10-12 लड़के बाइक लेकर आए और सड़क पर हुड़दंग मचाने लगे। राजपूत परिवार के लड़कों से उलझने का प्रयास किया तो बड़ों ने दोनों को वहां से हटा दिया।

फरीदाबाद. पलवल. गुड़गांव**

04

फरीदाबाद, गुरुवार 12 मार्च, 2020 |

निगम कमिश्नर की ओर से जारी किया गया आदेश

अमृत योजना पर चर्चा

अमृत योजना के अंतर्गत शहर के सभी सीवरेज को साफ किया जाए और जहां पाइप डालने व ढक्कन लगाने की जरूरत है उन्हें लगाकर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर मिट्टी को साफ करके पौधे लगाए जाएं। अलावलपुर व किठवाड़ी रेलवे ओवरब्रिज की सड़क को ठीक कराकर सफाई कराई जाए। इसके अलावा शहर में जिन-जिन रास्तों में जल भराव होता है उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए।

शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते विधायक दीपक मंगला व एडीसी

मंगलवार सुबह बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव की घटना

पलवल. मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली निगम के कर्मचारी।

कर्मचारी बोले- हालात ऐसे कि होली के त्योहार पर भी वेतन नहीं मिला

गर्मियां शुरू होने से पहले ही शहर कई इलाकों में बिजली गुल होने लगी है

आरोप- सेक्टर में पेयजल की सप्लाई पर असर

फ्लो मीटर लगाकर प्रेशर की होगी जांच| एसई ने बताया कि ट्यूबवेलों पर फ्लो मीटर लगाए जाएंगे। इससे पानी का प्रेशर मापा जाता है। निगम के एक्सईएन, एसडीओ और जेई इस प्रेशर की नियमित जांच करेंगे।

जवाहर कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी खंड बी, संजय कॉलोनी सेक्टर-23 प्रेस कॉलोनी, जनता कॉलोनी, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, दयालबाग, शिवदुर्गा विहार, सैनिक कॉलोनी, संत नगर, आदि इलाकों में रहती है। यहां टैंकरों से सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।


पानी संकट वाले इलाकों में टैंकरों से सप्लाई
**

योजना }एक अप्रैल से सौंप दी जाएगी यह जिम्मेदारी, इसके लिए 25 मार्च तक खोल दिया जाएगा टेंडर

फरीदाबाद। टिकावली में राजपूत परिवारों के घरों पर बरसाए गए ईंट व पत्थर।

होली के दिन पानी को लेकर हुए विवाद में दर्जनभर से अधिक हमलावरों ने एक वर्कशॉप पर हमला कर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की। पीड़ित की शिकायत पर मुजेसर थाने की पुलिस ने 8 नामजद समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पलवल के गांव सोफ्ता निवासी निशांत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी सरूरपुर में वर्कशॉप है। इसमें काम करने वाले कुछ कर्मचारी पानी लेने गए थे। इसी बात को लेकर पड़ोसियों से कुछ विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दर्जनभर लोग एकजुट होकर वर्कशॉप पर पहुंच गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की। निशांत की शिकायत पर मुजेसर थाने की पुलिस ने सुल्ली, नेपाल, पिंटू, सुनील, तेज सिंह, गिरिराज, बिशन व राकेश समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ बलवा करने, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई मोहम्मद जमशेद का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
खबरें और भी हैं...