पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Faridabad News Dda Will Conduct Drone Survey Of Delhi Help To Stop Illegal Occupation

डीडीए दिल्ली का करेगा ड्रोन सर्वे, अवैध कब्जे रोकने में मिलेगी मदद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनंद विहार रेलवे स्टेशन ने एक और इतिहास रचा है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे का पहला स्टेशन बन गया है जिसे ‘ईट-राइट स्टेशन’ सर्टिफिकेट हासिल हुआ है। आंनद विहार रेलवे स्टेशन पर बेहतर गुणवत्ता वाले भोजन पैसेंजरों को उपलब्ध करवाने के लिए इंडियन स्टेशन डेवलेपमेंट कारर्पोरेशन (आईआरएसडीसी)को एफएसएसएआई ने ‘ईट-राइट स्टेशन’ को फाइव स्टार मार्किंग 92प्रतिशत मार्क दिया है। एफएसएसएआई की चेयरपर्सन रीता तेवतिया गुुरुवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक सादे समारोह में आईआरएसडीसी के चेयरमैन एसके लोहिया को ‘ईट-राइट स्टेशन’ सर्टिफिकेट प्रदान किया। आईआरएसडीसी के चेयरमैन एसके लोहिया ने बताया कि इसके लिए एफएसएसएआई ने कई चरणों में आंनद विहार स्टेशन स्थित फूडकोर्ट सहित अन्य प्लेटफार्मों पर स्थित 14 फूड स्टॉलों पर बनने वाले भोजन की गुणवत्ता, कैटरिंग सर्विस, इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता आदि कई पैमानों की कई चरणों में जांच की है। इस अवसर पर एफएसएसएआई की चेयरपर्सन रीता तेवतिया ने ‘ईट-राइट स्टेशन’ के बोर्ड का अनावरण करने के साथ एमडी लोहिया के साथ अलग-अलग प्लेटफार्मो पर 6फूडकोर्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही आंनद विहार स्टेशन पर अब फूड कोर्टो व फूड स्टॉलों की संख्या 21 हो गई है।

गाजियाबाद: महिला का दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

गाजियाबाद| थाना सिहानीगेट क्षेत्र के भट्टा नम्बर पांच के जंगल से एक महिला का शव मिला है। शव पर खून के निशान पाए गए हैं। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला बुधवार से लापता थी। पीड़ित परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी का केस भी दर्ज कराया था।

एयर क्वालिटी मॉडरेट की श्रेणी में, एक्यूअाई 11 पॉइंट बढ़कर 127 पर

नई दिल्ली|बुधवार की तरह गुरुवार को भी दिल्ली की एयर क्वालिटी मॉडरेट की श्रेणी में बनी रही। हालांकि एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में 11 प्वाइंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार और फिर शनिवार को एयर क्वालिटी के खराब होने की संभावना है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की गुरुवार शाम चार बजे की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 127 दर्ज किया। दिल्ली की औसत एयर क्वालिटी मॉडरेट रही लेकिन कहीं संतोषजनक, तो कहीं खराब की श्रेणी में भी रही। एनसीआर के फरीदबाद में एक्यूआई 148, गाजियाबाद में 138, ग्रेटर नोएडा में 127 दर्ज किया गया।

दिव्यांग छात्रों के प्राइवेट स्कूलों में दाखिले की अंतिम तारीख 21 मार्च

नई दिल्ली|दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने दिव्यांग छात्रों के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के तहत दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाकर 21 मार्च कर दी है। जिन छात्रों ने आवेदन नहीं किया है, वो स्कूलों के एंट्री लेवल यानी नर्सरी, केजी या पहली क्लास में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद ड्राॅ की तारीख शिक्षा निदेशालय ने 30 मार्च की तय की है। शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तारीख 11 मार्च थी। सीटें 6000 हैं लेकिन अंतिम तारीख तक आवेदन एक बाद बढ़ाए जाने के बावजूद सिर्फ 900 आवेदन मिले हैं। यही वजह है कि एक बार आवेदन की तारीख और बढ़ाई गई है।

निजी कंपनी के डायरेक्टर ने साथी डायरेक्टर की हत्या के बाद की खुदकुशी | नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरोला में एक नामी कंपनी के डायरेक्टर ने मीटिंग में अपने साथ डायरेक्टर को गोली मार दी। गोली लगने से दो डायरेक्टर की मौत हो गईजबकि एक की हालत नाजुक है। घटना को अंजाम के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली।


आनंद विहार ‘ईट राइट स्टेशन’ सर्टिफिकेट पाने वाला देश का पहला रेलवे स्टेशन बना


शहर के बेहतर विकास में मिलेगी मदद|ड्रोन सर्वे का फायदा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को रोकने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके अलावा अनाधिकृत कॉलोनी के बेहतर विकास भी सर्वे से बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। आईआईटी रूड़की ने पायलट प्रोजेक्ट पिछले साल अगस्त में शुरू किया था। इस पूरी प्रक्रिया से लोगों को काफी मदद मिलेगी।

13 जोन का सर्वे निजी एजेंसी करेगी|डीडीए ने दिल्ली को 17 जोन में बांटा है। इसमें जोन-ए, बी, सी, डी, ई, एफ,जी, एच, जे, के-1, के-2, एल, एम, एन,ओ, पी-1, पी-2 में बांटा है। इसमें चार जोन एन, पी-1, पी-2 और जे की का ड्रोन से सर्वे आईआईटी रूड़की करेंगी। बाकी सर्वे का काम निजी एजेंसियों को करने के लिए दिया जाएगा। इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उसी के अनुरूप तेजी काम आगे बढ़ाया जाएगा।


एक क्लिक पर होगा दिल्ली का नक्शा|दूसरे चरण में डीडीए ड्रोन सर्वे के फोटो की मैपिंग कर सॉफ्टवेयर तैयार करेगा। इस साफ्टवेयर में दिल्ली के सब डिविजन अनुसार िजयो कॉर्डिनेट तकनीक से नक्शे तैयार किए जाएंगे। जिसकी करीब 160 लेयर होगी। यानी एक लेयर में अस्पताल, दूसरे में स्कूल, तीसरे में ग्रीन पार्क, चौथे में सड़क, पांचवे में सरकारी कार्यालय की तरह पूरी डाटा होगी। जिसको आम जनता डीडीए की संबंधित वेबसाइट पर जा कर अपनी आवश्यकता अनुसार जानकारी ले सकेंगे।


जियो कॉर्डिनेट तकनीक से किए जाएंगे नक्शे तैयार

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली

राजधानी की प्लानिंग को सटिक बनाने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ड्रोन से सर्वे करने की तैयारी तेज कर दी है। आईआईटी रुड़की का एन-जोन में ड्रोन सर्वे का पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद अब निजी एजेंसियों का काम देने के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी है। इसमें दिल्ली के 17 में से 13 जाेन का काम दिया जाएगा। इस पर करीब 25 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। बाकी चार जोन एन, पी-1, पी-2 और जे जोन का सर्वे आईआईटी रूड़की ही करेंगा। इस सर्वे को पूरा करने की समयसीमा एक साल तय की गई है।डीडीए के सर्वे में सब डिविजन अनुसार सड़क, अनधिकृत कॉलोनी, आबादी का विस्तार, सड़क या किसी प्रोजेक्ट की मिसिंग लिंक, पार्क, सरकारी कार्यालय, रिहायशी बिल्डिंग, ग्रीन बेल्ट, पार्क समेत अन्य सभी क्षेत्रों की जानकारी फोटो लेकर मैपिंंग की जाएगी। इसका फायदा मास्टर प्लान-2041 की प्लानिंग में किया जाएगा। डीडीए के उपाध्यक्ष तरुण कपूर ने कहा कि ड्रोन सर्वे का पायलट प्रोजेक्ट सफल हो गया है। पूरी दिल्ली में सर्वे के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहे है। इसके बाद सर्वे के डाटा से सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा। जिससे जनता को पूरी दिल्ली की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी।

फरीदाबाद, शुक्रवार 13 मार्च, 2020 |

04

दिल्ली. एनसीआर**
खबरें और भी हैं...