- Hindi News
- National
- Palwal News Dead Bodies Of Woman And Her Two Children Found In Gauchi Drain Engaged In Police Action
गौछी ड्रेन में मिले महिला व उसके दो बच्चों के शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी
नेशनल हाईवे नंबर-दो पर मुंडकटी थाना क्षेत्र के बंचारी गांव के निकट गौछी ड्रेन में शनिवार को मिले महिला के शव के बाद उसकी दो बच्चियों के शव भी रविवार को बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेवात जिले के नल्लड़ अस्पताल भेजे। जहां शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी कुमार ने बताया कि 4 मार्च को बासवां गांव निवासी बीरवती ने होडल थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी संगीता की शादी करमन गांव (हाल आदर्श कॉलोनी) निवासी विक्रम के साथ हुई थी। शिकायत में कहा है कि विक्रम व उसकी मां चंद्रो अक्सर उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे और चार मार्च को भी उन दोनों ने उसकी बेटी के साथ झगडा किया था। जिसके चलते उसकी बेटी संगीता अपनी दोनों बेटियों चार वर्षीय परी व ढाई वर्षीय संध्या को लेकर घर से कहीं चली गई। शनिवार को पुलिस को बंचारी गांव के निकट गौछी ड्रेन में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने महिला के शव को बाहर निकाला। रविवार को पुलिस को दोबारा सूचना मिली कि गौछी ड्रेन में दो बच्चियों के शव भी पड़े है।
 **
सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो
अापको जानना जरूरी है।