- Hindi News
- National
- Farrukh Nagar News Department Alert Dengue And Malaria Larvae Found In Police Station Premises During Investigation
विभाग अलर्ट: जांच के दौरान थाना परिसर में मिले डेंगू व मलेरिया का लार्वा
नूंह| इन दिनों क्षेत्र में हुई बरसात को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। डेंगू, मलेरिया आदि की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम जगह जगह जाकर जांच कर रही हैं। नूंह सीएचसी की टीम ने शुक्रवार को शहर के सदर थाना, सिटी थाना, महिला थाना, जिला पशु अस्पताल, पब्लिक हेल्थ व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य कार्यालयों की छतों व उनके आसपास पड़े पानी के डब्बे आदि को चैक किया। इस दौरान सदर थाना परिसर के कर्मचारियों के आवासीय कॉलोनी में डेंगू व मलेरिया के लार्वा पाए गए। जिसके बाद टीम ने मौके पर कर्मचारियों को जागरूक करते हुए। अपने आसपास इस प्रकार पानी एकत्रित न होने की सलाह दी। हेल्थ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने कहा कि घर हो या कार्यालय आसपास पानी को एकत्रित नहीं होने देना चाहिए।