- Hindi News
- National
- Faridabad News Due To Holi Railway Reservation Center Will Be Closed In First Innings Today
होली के कारण रेलवे आरक्षणकेंद्र आज पहली पारी में रहेंगे बंद
होली के कारण फरीदाबाद-पलवल सेक्शन समेत दिल्ली एनसीआर के सभी आरक्षण केंद्र मंगलवार सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पहली पाली में बंद रहेंगे। ऐसे में रेलवे के काउंटर से कोई भी आरक्षण टिकट नहीं हो पाएगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया दिल्ली मंडल के तहत फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, तुगलकाबाद, ओखला, गुड़गांव, साहिबाबाद, गाजियाबाद, सोनीपत, पानीपत समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर स्थित आरक्षण केंद्र पर सुबह आठ से दो बजे तक आरक्षण टिकट मिलने की सेवाएं बंद रहेंगी। दोपहर दो से रात आठ बजे तक दूसरी पाली में आरक्षण टिकट कराए जा सकेंगे। उन्होंने बताया सुबह के वक्त लोग होली का पर्व मनाते हैं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रहते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
सूचना
परदे के पीछे और मैनेजमेंट फंडा
-पढ़े मुख्य अखबार के पेज 8 पर