ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
शराब पीने के दौरान कहासुनी पर साथी की चाकुओं से गोदकर हत्या, वहीं दूसरे मामले में रास्ते से जीप हटाने को कहा तो गोली मारकर ले ली जान
ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
नेशनल हाईवे पर कार सवार युवकों ने अपने आप को फाइनेंसर बताकर ट्रक चालक से ट्रक लूट लिया। हालांकि पुलिस ने जीपीएस की मदद से ट्रक को बरामद कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी इमरोज ने बताया कि फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने कहा है कि वह खाटूश्याम लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट के मालिक हैं। छह मार्च की शाम को चालक मनबीर पलवल से ट्रक को लेकर फरीदाबाद के लिए आ रहा था। तभी कार में सवार करीब 6 बदमाशों ने ट्रक को रास्ते में रुकवा लिया और अपने आप को फाइनेंसर बताया। चालक को जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रक लूटकर लाला खैलरी यार्ड में ले गए और वहां पर ट्रक को खड़ा कर चालक को पैदल वहां से भेज दिया। चालक ने 100 नंबर पर कॉल किया। पुलिस ने जीपीएस की मदद से ट्रक को लाला खैलरी यार्ड से बरामद कर लिया।
छपरोला में कार हटाने के विवाद में हत्या
पलवल जिले के छपरोला गांव में गली में खड़ी कार को हटाने के लिए कहा तो आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जबकि उसके भाई को गाड़ी से टक्कर मारकर घायल कर दिया। गदपुरी पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छपरोला निवासी सुदेश ने शिकायत में कहा है कि नौ मार्च की रात करीब आठ बजे वह और उनका भतीजा नरबीर कार से घर आ रहे थे। रास्ते में गांव के ही वेदपाल, ओमबीर, पूरण सिंह, जीतू व उनके तीन अन्य साथी जीप को खड़ा कर उसमें बैठे थे। उन्होंने जीप हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने गोली भी चला दी, लेकिन वे बच गए। उन्होंने इसकी जानकारी अपने भाई विजयपाल को दी। विजयपाल बाइक से आए तो आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी।
पलवल: घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या
पलवल| जिले के हथीन उपमंडल के रींडका गांव में होली पर रंजिश के चलते 35 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारोपियों ने मृतक की प|ी व पिता पर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल किया। हथीन पुलिस ने पिता की शिकायत पर दस नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ऋषिपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही गिर्राज के परिवार से उनकी रंजिश चल रही है। होली के दिन शाम चार बजे वे और उनका पुत्र सतीश घर पर थे। इसी दौरान गिर्राज, रणवीर उर्फ बल्लो, चरण, वेदन उर्फ वेदप्रकाश, होतीलाल, विजन, ममता, पुष्पा, मीनू व सुमन घर पर आए और गालियां देने लगे। उनके पुत्र सतीश ने विरोध किया तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। ऋषिपाल के अनुसार इस दौरान वे और सतीश की प|ी विनोद ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान सतीश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रति स्कूल 70 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक होंगे खर्च, तैयार किया जा रहा है बजट
इस योजना पर प्रति प्राइमरी व मिडिल स्कूल करीब 70 हजार रुपए तक खर्च हो सकते हैं। प्रति सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डेढ़ लाख रुपए तक खर्च किए जा सकते हैं। बजट तैयार किया जा रहा है।
राजकीय स्कूलों में अब फेस लिफ्टिंग क्वालिटी के माध्यम से बढ़ाई जाएगी छात्रों की संख्या, सजाए जाएंगे स्कूलों के मुख्य द्वार, जागरूकता वाले लिखे जाएंगे स्लोगन
भास्कर न्यूज. फरीदाबाद
जिले के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की संख्या फेस लिफ्टिंग क्वालिटी के माध्यम से बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। योजना तहत 239 प्राइमरी, मिडिल और 93 के आसपास सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के मुख्य द्वार सजाए जाएंगे। इस पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं काे लिखा जाएगा। साथ ही बच्चों व अभिभावकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के स्लोगन भी लिखे जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा इस संबंध में अगले हफ्ते से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नए शिक्षा सत्र में सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए पूरा जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। जिले के करीब 115 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में करीब 75 हजार के आसपास छात्र पढ़ते हैं। इसके अलावा 50 के आसपास सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भी करीब 50 हजार छात्र पढ़ रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इस बार इस आंकडे को बढ़ाया जाएगा।
सेक्टर-15 की मार्केट में आग लगने से दो दुकानें और रेस्टोरेंट जलकर खाक
भास्कर न्यूज.फरीदाबाद. सेक्टर-15 के एक रेस्टोरेंट में होली के दिन भीषण आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट समेत तीन दुकानें जलकर खाक हो गई। आग इतनी भीषण थी कि बिल्डिंग का प्लास्टर तक नीचे गिर गया। घटना के वक्त रेस्टोरेंट के कर्मचारी अंदर बैठकर ताश खेल रहे थे। दमकल विभाग के मुताबिक रेस्टोरेंट में आग बुझाने के कोई उपाय नहीं थे। यहां तक कि पानी की भी भी व्यवस्था नहीं थी। सेक्टर-15 की मार्केट मे खिड़की नामक रेस्टोरेंट था। मंगलवार को होली की छुट्टी होने के कारण यहां सन्नाटा पसरा हुआ था। कर्मचारी अंदर बैठकर ताश खेल रहे
अभी तक 48 लोगांे की हुई स्क्रीनिंग| स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना प्रभावित देशों से शहर में आए करीब 48 लोगांे की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 11 लोग शुक्रवार को जांच कराने पहुंचे थे। इनमें किसी भी में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई। फिर भी सभी पर 28 दिन तक निगरानी रखी जाएगी। उनके परिवार के सदस्यों समेत पड़ोसियों से भी संपर्क किया जाएगा।
में कोरोना वायरस को लेकर एक दिनी ट्रेनिंग कैंप लगेगा। इसमें जिले के ईएसआईसी, बीके, समेत विभिन्न निजी अस्पतालों से करीब 45 डॉक्टर शामिल हाेंगे। इसमें आईएमए के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेनिंग कैंप में सभी डॉक्टरों को कोरोना वायरस के डाइग्नोसिस से लेकर उपचार व सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी। उन्हें कंटेनमेंट प्लान के बारे में भी बताया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया कंटेनमेंटप्लान, सभी विभागों को बांटीं जिम्मेदारियां
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी प्रकार की संभावित दिक्कत से निपटने के लिए विभाग ने कंटेनमेंट प्लान तैयार किया है। इसमें सभी विभागों की जिम्मेदारी बांटी गई है। उनसे अभियान में सहयोग करने की भी अपील की गई है। प्लान के तहत अगर कहीं कोरोना वायरस फैल जाए तो उस स्थिति में कैसे लोगों को सुरक्षित रखा जाए। वायरस को कैसे खत्म किया जाए आदि पर रणनीति तैयार की गई है। इसका नोडल अधिकारी डीसी को बनाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में इस विषय पर चंडीगढ़ में ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। इसमें जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए थे। उन्हें बताया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज का कैसे उपचार किया जाए। उसका ब्लड टेस्ट कैसे किया जाए। शुक्रवार को इस बारे में जिले के सभी डॉक्टरों को बताया जाएगा।
जिले के करीब 45 डॉक्टर लेंगे भाग
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को बीके अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर एक दिनी ट्रेनिंग कैंप लगेगा। इसमें जिले के ईएसआईसी, बीके, समेत विभिन्न निजी अस्पतालों से करीब 45 डॉक्टर शामिल हाेंगे। इसमें आईएमए के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेनिंग कैंप में सभी डॉक्टरों को कोरोना वायरस के डाइग्नोसिस से लेकर उपचार व सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी। उन्हें कंटेनमेंट प्लान के बारे में भी बताया जाएगा।
परचून की दुकान पर दे रहा था नकली नोट, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
भास्कर न्यूज. पलवल
पलवल-सोहना मार्ग पर धतीर गांव में परचून की दुकान करने वाले व्यक्ति ने एक युवक को नकली नोट सहित काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच अधिकारी राहुल खान ने बताया कि धतीर गांव निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसने पलवल-सोहना मार्ग पर गांव के ही बस स्टैंड पर परचून की दुकान खोली हुई है। नौ मार्च को दुकान पर एक युवक आया और 200 रुपए का नोट देकर 20 रुपए का सामान लिया। उन्होंने वह नोट नकली लगा तो युवक को पकड़ लिया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास 200-200 रुपए के 45 व 100-100 रुपए के नौ नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम पता जिला सोनीपत (हरियाणा) के रिढ़ाना गांव निवासी रविंद्र बताया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके कब्जे से प्रिंटर भी बरामद कर लिया है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज और कल बारिश होने की संभावना, तेज हवा से बढ़ेगी ठंड
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
हरियाणा और पंजाब में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने लगी है। ऐसे में गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि मंगलवार रात बूंदाबांदी के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप निकलने से लोगांे को ठंड से भी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान की ओर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बन रहा है। इससे पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ रही है। इसके चलते मौसम में बदलाव आ रहा है। उन्होंने बताया गुरुवार को इसके चलते फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। साथ ही कम से कम 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इससे लोगांे को एक बार फिर ठंड का सामना करना पड़ सकता है। दिन में तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि न्यूनतम 12 से 15 डिग्री तक रहने की संभावना है।
अगले हफ्ते तक मौसम नहीं होगा साफ| मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर अगले हफ्ते तक दिखेगा। गुरुवार से 17 मार्च तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान बीच-बीच में तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना है। इससे किसानों को नुकसान हो सकता है। बारिश और तेज हवा से फसल खराब हो सकती है।
आगामी दिनों में कुछ इस तरह रहेगा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
12 मार्च 26 डिग्री 16 डिग्री
13 मार्च 26 डिग्री 14 डिग्री
14 मार्च 24 डिग्री 13 डिग्री
15 मार्च 24 डिग्री 14 डिग्री
16 मार्च 26 डिग्री 16 डिग्री
17 मार्च 18 डिग्र 16 डिग्री
खेती बाड़ी का काम करता था मृतक
मृतक के चचेरे भाई अमरजीत के अनुसार तीन भाई और एक बहन में प्रवीण सबसे छोटा था। उसका दस साल का बेटा भी है। वह खेती बाड़ी का काम करता था। वह काफी मिलनसार था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। प्रभारी थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र के अनुसार वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो ये फरार हो गए थे। बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सरकार उर्फ अमरीक पुत्र सुरेश और अंकित पुत्र भीम सिंह के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
भाई के जाते ही ताबड़तोड़ हमला| नवीन के अनुसार वह मुश्किल से 500 मीटर दूर ही गए थे कि तभी प्रवीण की बचाओ की आवाज आई। उन्होंने मुड़कर देखा तो माेनू पुत्र विजयपाल और अंकित पुत्र भीम ने प्रवीण को पकड़ रखा था। जबकि सरकार उर्फ अमरीक पुत्र सुदेश चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा था। जब तक वह वहां पहुंचते तीनों फरार हो गए। हमलावरों ने प्रवीण के शरीर पर करीब 4-5 वार किए थे।
दोस्तों के साथ घूमने की बात कह निकला था शख्स, पुलिस मामले की जांच में जुटी
स्कूलों में ये किए जाएंगे कार्य| जिला परियोजना अधिकारी डॉ. अब्दुल रहमान खान के अनुसार मुख्य द्वार व दीवारों और ब्लैक बोर्ड पर शिक्षाप्रद स्लोगन लिखे जाएंगे। स्कूल की विशेषता बताने वाला सारांश लिखा जाएगा। बाउंड्री वाल पर भी पैसे खर्च किए जा सकते हैं। इसके अलावा जरूरत अनुसार, वॉल पेंटिंग, ग्लोब, नक्शे, विभिन्न प्रकार के चार्ट सहित अन्य गतिविधियों पर भी पैसे खर्च किए जाएंगे।
स्कूलों में ये किए जाएंगे कार्य| जिला परियोजना अधिकारी डॉ. अब्दुल रहमान खान के अनुसार मुख्य द्वार व दीवारों और ब्लैक बोर्ड पर शिक्षाप्रद स्लोगन लिखे जाएंगे। स्कूल की विशेषता बताने वाला सारांश लिखा जाएगा। बाउंड्री वाल पर भी पैसे खर्च किए जा सकते हैं। इसके अलावा जरूरत अनुसार, वॉल पेंटिंग, ग्लोब, नक्शे, विभिन्न प्रकार के चार्ट सहित अन्य गतिविधियों पर भी पैसे खर्च किए जाएंगे।
फाइनेंसर बनकर ट्रक लूटा, जीपीएस की मदद से पुलिस ने ट्रक ढूंढ निकाला
कोरोना वायरस
बढ़ेगी ठंड, बढ़ सकती है परेशानी| मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत अधिकांश पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। इसका असर फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों पर पड़ेगा और तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगांे को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
फरीदाबाद और पलवल जिले में रंगों के त्योहार होली पर रंजिश और आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। दो मामलों में दो की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई और तीन को घायल कर दिया गया। जबकि एक मामले में गली से जीप हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों मामलों में 20 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं।
वहीं फरीदाबाद के दयालपुर गांव में होली की रात घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्कूल परिसर में शराब पी रहे चार साथियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी दो ने अपने ही एक साथी के हाथ पकड़े और एक ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमलाकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुन जब तक परिवार और गांव के लोग एकत्र होते तब तक हमलावर फरार हो गए। घायल को परिजन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव के निवासी प्रवीण उर्फ कालू के रूप में हुई है। मृतक के भाई नवीन की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बुधवार को दो को गिरफ्तार कर लिया, एक फरार है।
थे। इसी दौरान अचानक रेस्टोरेंट के अंदर से धुआं निकलने लगा। अंदर बैठे कर्मचारी भागकर बाहर आ गए।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में एक किताब की दुकान और सिटी मेडिकल स्टोर भी आ गया। उक्त दुकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। हैरानी की बात यह है कि रेस्टोरेंट के बेसमेंट में खिलौने की दुकान थी लेकिन लोहे का गेट लगा होने के कारण आग अंदर नहीं पहुंच पाई।
सतीश, मृतक का फाइल फोटो।
फरीदाबाद। पोस्टमार्टम के दौरान बीके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर खड़े परिजन।
बल्लभगढ़ सब्जी मंडी के पास मंगलवार रात बाइक से ड्यूटी पर जा रहे एक कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रिवाजपुर निवासी कुलदीप (41) के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदार रतिराम के अनुसार कुलदीप मंगलवार रात घर से ड्यूटी के लिए बाइक से निकले थे। रात करीब सवा नौ बजे अनाज मंडी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक के एक बेटा और दो बेटियां हैं। आदर्शनगर थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नवीन के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे प्रवीण ने परिजनों से कहा कि वह दोस्ताें के साथ घूमने जा है। अभी थोड़ी देर में आ जाएगा, लेकिन जब वह आधे घंटे तक घर नहीं लौटा तो नवीन उसकी तलाश करने निकले। इस दौरान पता चला कि प्रवीण सरकारी स्कूल के ग्राउंड में बैठकर अपने साथी कृष्ण, अंकित, सरकार उर्फ अमरीक व मोनू के साथ शराब पी रहा था। जब प्रवीण को घर चलने के लिए कहा तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया था।
फरीदाबाद। शहर के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पढ़ते बच्चे
तैयारी } जिले के 115 प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में करीब 75 हजार छात्र और सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 50 हजार छात्र पढ़ रहे हैं
फरीदाबाद। आग बुझने के बाद दुकानदार साफ सफाई करते हुए।
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड।
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। इस वायरस से निपटने के लिए एक कंटेनमेंट प्लान तैयार किया गया है। इसमें डीसी नोडल अधिकारी हैं। शुक्रवार को इस संबंध में बीके अस्पताल में डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें कोरोना वायरस से निपटने की जानकारी दी जाएगी।
-डॉ. रामभगत, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
कोरोना वायरस प्रभावित देशों से शहर में आए करीब 48 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, किसी में भी नहीं मिला वायरस
पुलिस ने आरोपी से 200 के 45 व 100 के नौ नकली नोट व प्रिंटर बरामद किया
फरीदाबाद, गुरुवार 12 मार्च, 2020**