पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Faridabad News Faridabad Athlete Prince Won Gold Medal In Five Thousand Meter Race

पांच हजार मीटर दौड़ में फरीदाबाद के एथलीट प्रिंस ने जीता स्वर्ण पदक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्यस्तरीय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में फरीदाबाद के एथलीट प्रिंस नागर ने जीता स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता करनाल के कर्ण स्टेडियम में एथलेटिक संघ की ओर से आयोजित की गई। 7 और 8 मार्च को आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से काफी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 5000 मीटर दौड़ में फरीदाबाद जिले के मच्छगर निवासी प्रिंस नागर ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 15 मिनट 9 सेकेण्ड का समय लेकर यह जीत हासिल की। प्रिंस की इस जीत पर जिला एथलेटिक संघ फरीदाबाद के सचिव ओमवीर सिंह ने उन्हें शाबाशी देते हुए उम्मीद जताई है कि वह आगे भी इसी तरह का पऱ्दर्शन करेंगे।

खबरें और भी हैं...