- Hindi News
- National
- Nuh News Five Family Members Injured In House Collapse Two In Critical Condition
मकान गिरने से परिवार के पांच सदस्य घायल, दो की हालत गंभीर
रोजकामेव थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कालीमुद्दीन गांव में गुरुवार की रात 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। घर में सो रहे परिवार के सदस्यों पर मकान की छत व दीवारें गिर गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से गंभीर हालत देखते हुए दो लोगों को दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज नलहड़ में इलाज चल रहा है।
अय्युब पुत्र हसन मोहम्मद सहित परिवार के नौ सदस्य घर में सो रहे थे। रात लगभग 3 बजे अचानक मकान की छत व दीवारें गिर गई। मकान में करीब 4 कमरे थे। हादसे में अय्यूब (42) और उनकी प|ी साफिया (40) सहित उनके तीन बच्चे खुशलुमा (7), इकराम (5) व इकलास (7 माह) दब गए। हादसे के दौरान शोर सुनते हुए आसपास के लोग मौके पर पहुंच और घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज नलहड़ पहुंचाया गया। जहां प|ी साफिया व इकराम (5) की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई इस्माइल ने बताया कि रात को भाई का परिवार सो रहा था। अचानक रात 3 बजे तेज आवाज आई। इस दौरान पास जाकर देखा तो भाई के मकान के चार कमरों की छत व पीछे की दीवार पूरी तरह से ढह गई थी। मकान करीब तीन साल पहले बनाया था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।