पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News 1 Accused Of Assault On A Garment Merchant Near Sp Niwas

एसपी निवास के पास गारमेंट्स व्यापारी पर हमले का 1 आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले महीने एसपी व डीसी निवास के पास रेडिमेड गारमेंट्स व्यापारी को गोली मारने का मामला पुलिस ने ट्रेस किया है। इस मामले में एक आरोपी को काबू किया। लूटपाट में असफल रहने पर आरोपियों ने व्यापारी को गोली मारी थी। इस मामले में अब अमित उर्फ शूटर वासी तंगौर को पकड़ा है। बता दें कि 21 फरवरी रात को उक्त वारदात हुई थी। उस दिन राकेश कुमार शर्मा निवासी सेक्टर-8 अपनी क्रेटा कार से घर जा रहा था। राकेश की सेक्टर 13 में रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान है। दुकान बंद कर रात करीब 8 बजे वह क्रेटा लेकर घर की तरफ निकला था। रास्ते में डीसी निवास के पास खाली जगह पर उसने टाॅयलेट जाने के लिए कार रोकी थी। इसी बीच एक अन्य कार उसकी कार के आगे आकर रुकी।

पता पूछने के बहाने लगे नजदीक | कार में चार युवक सवार थे। पहले एक युवक उसके पास आया। उससे सेक्टर-7 का रास्ता पूछा। राकेश पता बता कर कार में सवार हो गया। इसी बीच कार सवार एक युवक ने उससे चाबी छीनने का प्रयास किया जिस पर उसने विरोध किया। तभी कार से दो और युवक उतर कर वहां पहुंचे। उसकी कार की दोनों खिड़की खोल दी। दोनों ने उस पर पिस्तौलें तान दी।

चाबी नहीं दी तो मारी गोली. उक्त युवकों ने उससे चाबी छीनने का प्रयास किया। विरोध के साथ राकेश ने शोर मचाया जिस पर एक युवक ने उस पर गोली चलाई। गोली उसकी टांग में लगी। इसके बाद उक्त सभी कार में सवार होकर उधम सिंह चौक की तरफ भाग गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस की क्यूआरटी भी पहुंच गई। एसपी आस्था मोदी के मुताबिक जांच सीआईए टू प्रभारी भूषण दास, एसआई शरणजीत, प्रवेश कुमार, लखन सिंह, ललित कुमार व महेश कुमार की टीम को सौंपी थी।

} शूटर ने खुद का बना रखा था महादेव ग्रुप

एसपी मोदी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि कई संगीन मामलों को अंजाम देने वाला अमित उर्फ शूटर इस समय गांव में मौजूद है जिस पर पुलिस ने तुरंत गांव में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि उसने अपना एक महादेव ग्रुप भी बनाया हुआ है। फरवरी 2019 में विक्रम वासी बरोट का अपहरण किया था जिसमें उसे अम्बाला पुलिस ने पकड़ा था। वह अम्बाला जेल में बंद रहा जहां उसकी मुलाकात देवेन्द्र चावला वासी हांसी से हुई। जनवरी 2020 उसकी जमानत हुई थी।

} जेल से छूटने के बाद की वारदात

21 फरवरी को देवेन्द्र चावला तीन अन्य लड़कों के साथ उसके घर आया। कहा कि उन लोगों को एक वारदात करनी है जिसके लिए गाड़ी की जरूरत है। इस एरिया के बारे में उन लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। लिहाजा इस काम में उनकी मदद करे। उसके खेत में एक देसी कट्टा व तीन रौंद भी दिए। कहा कि कार के चालक को डराना है। वहां से जीटी रोड से होते हुए पिपली पहुंचे फिर सेक्टर में घुसे। इसी बीच उन्हें राकेश कार के साथ खड़ा दिख गया लेकिन उससे कार छीनने में नाकाम रहे। वारदात के बाद सभी जोधपुर राजस्थान चले गए थे। पुलिस ने अब आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। उसके बाकी साथियों की तलाश में भी जुटी है।

लूटपाट का था असफल प्रयास
खबरें और भी हैं...