पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चरस के साथ 1 आरोपी काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झज्जर | पुलिस टीम ने गश्त के दौरान चरस के साथ एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में मामला दर्ज किया गया। मादक पदार्थ चरस के साथ आरोपी को गांव डीघल के एरिया से काबू किया। सीआईए प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति के पास नशीला पदार्थ चरस होने के संदेह पर नायब तहसीलदार को सूचित किया गया। मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान रामनिवास गांव डीघल के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 157 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी काे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
खबरें और भी हैं...