- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News 10 Fake Candidates Were Given Paper Instead Of Another Blue Bird And Bal Bharti Relieved Two Supervisors In School
दूसरे की जगह पेपर देते 10 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े, ब्लू बर्ड व बाल भारती स्कूल में दो सुपरवाइजर रिलीव किए
बोर्ड परीक्षा में फ्लाइंग टीमों ने दूसरे की जगह पेपर देते 10 फर्जी परीक्षार्थियों पर यूएमसी केस बनाए हैं। बुधवार को हुए 12वीं कक्षा के गणित के पेपर में डीसी फ्लाइंग ने 5, चेयरमैन फ्लाइंग ने 3 तथा डीईओ व प्रश्न पत्र फ्लाइंग ने 1-1 पर फर्जी परीक्षार्थी पर केस बनाया। शहर के ब्लू बर्ड व बाल भारती स्कूल में एक ही कमरे में 2-2 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने पर डीसी फ्लाइंग ने 2 सुपरवाइजर को रिलीव कर दिया।
डीसी फ्लाइंग ने शहर के बाल भारती स्कूल में 2 तथा ब्लयू बर्ड स्कूल में 3 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े। चेयरमैन फ्लाइंग ने शहर के राजकीय कन्या विद्यालय से 3 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े तथा डीईओ फ्लाइंग ने ब्लयू बर्ड स्कूल से एक फर्जी परीक्षार्थी पर यूएमसी केस बनाया।
जानिए... किस फ्लाइंग ने विजिट किए कितने सेंटर
फ्लाइंग सेंटर विजिट किए
{डीसी फ्लाइंग 5
{एसडीएम फतेहाबाद 5
{एसडीएम रतिया 3
{एसडीएम टोहाना 5
{डीईओ फ्लाइंग 3
{प्रशन पत्र फ्लाइंग 4
{प्रशन पत्र फ्लाइंग टोहाना 6
{चेयरमैन फ्लाइंग 3
{सेकेट्री फ्लाइंग 5
{चेयरमैन फ्लाइंग रतिया 3
{चेयरमैन फ्लाइंग टोहाना 2
10 पर बनाए हैं केस: डीईओ
बुधवार को हुई परीक्षा में 10 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं जो दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे। सभी मौके से फरार हो गए। बाल भारती व ब्लू बर्ड स्कूल में 1-1 सुपरवाइजर काे रिलीव किया गया है।\\\'\\\' -दयानदं सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
फतेहाबाद। परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते डीईओ दयानंद सिहाग।