10 प्राइवेट बसों का काटा 26400 रुपए का चालान
शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब शुगर मिल के पास सीएम फ्लाइंग टीम, अारटीए व एसडीएम ने सभी प्राइवेट बसों की जांच की। जांच के दौरान प्राइवेट बसों में काफी खामियां मिली। जिसपर कार्रवाई करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम ने 10 बसों का 26400 रुपए का चालान काट दिया। चेकिंग के दौरान प्राइवेट बसों में ओवरलोड सवारियां मिली, चालक-परिचाक बगैर यूनिफॉर्म के पाए और फर्स्ट एड बॉक्स जैसी सुविधा तक नहीं थी। जिसके बाद प्राइवेट बसों का चालान काट कर फटकार भी लगाई गई। सीएम फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार को अचानक शुगर मिल के पास डेरा डालकर प्राइवेट बसों की चेकिंग की। इस दौरान प्राइवेट बस संचालकों में हड़कंप मच गया और कई दूसरी बसों ने रूट तक डायवर्ट कर दिए।
खामियां मिलने पर काटे गए चालान
शुगर मिल के पास सभी प्राइवेट बसों की जांच की गई। इस दौरान 10 प्राइवेट बसों में मूलभूत सुविधा गायब मिली। जिसके बाद 10 प्राइवेट बसों का 26400 रुपए चालान किया गया।
रविंद्र कुमार, सीएम फ्लाइंग इंचार्ज।