पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News 10 Students Caught Cheating In 10th Class English Test

10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा में नकल करते पकड़े 10 छात्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 10 विद्यार्थी नकल करते मिले। नकल करने वाले सभी विद्यार्थियों की यूएमसी बना दी गई है। नकल करने वालों में 9 विद्यार्थी शहर में बने परीक्षा केंद्रों में ही नकल कर रहे थे, जबकि गांवों में बने परीक्षा केंद्रों पर महज एक विद्यार्थी ही नकल करता मिला। शहर में करनाल रोड, पार्क रोड, कमेटी चौक, गीता भवन मंदिर के पास जाम की स्थिति बन गई।

जाखौली अड्डा स्कूल में बनी चार यूएमसी| परीक्षा के दौरान उडऩदस्तों की टीमों ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा कैथल में सबसे ज्यादा विद्यार्थी नकल करते मिले। यहां चार विद्यार्थियों की यूएमसी बनाई गई, जबकि श्री ग्यारह रुद्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो, ओम प्रभा जैन मॉडल स्कूल में दो, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक व गांव पबनावा के राजकीय स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में एक विद्यार्थी नकल करता मिला। सभी 10 विद्यार्थियों की यूएमसी बनाई गई है। शुक्रवार को कक्षा 12वीं की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी।

खबरें और भी हैं...