- Hindi News
- National
- Bahal News Haryana News 102 Year Old Pandit Surajbhan Mahmiya Passed Away
102 वर्षीय पंडित सूरजभान महमिया का निधन
बहल| बहल कस्बे के सबसे उम्रदराज पंडित सूरजभान महमिया का 102 वर्ष की आयु में शनिवार शाम पांच बजे निधन हो गया है तथा अंतिम संस्कार रविवार सुबह किया। सूरजभान महमिया अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़कर गए हैं।
उल्लेखनीय यह है कि दिवंगत सूरजभान महमिया सकुशल थे और परलोक गमन से पूर्व परिजनों को बुलाकर सबके बारे में पूछा और कहा कि वह अब आराम की नींद सोना चाहते हैं और इसके मात्र 30 मिनट बाद ही ओम नाम का जाप करते हुए प्राण त्याग दिए। दिवंगत सूरजभान का जन्म संवत 1974 में बहल में हुआ था और यही खेतीबाड़ी के काम में लीन रहे। उनके निधन पर समाजसेवी सांवरमल चौधरी, कैलाशचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, रवि महमिया बहलवाला व महेंद्र गोकलपुरा आदि ने शोक जताया है।