पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News 11 People From Italy Admitted To Isolation Ward On Child39s Cough Complaint

इटली से पहुंचे 11 लोग , बच्चे को खांसी की शिकायत पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक, कार्यालयों में सफाई रखने के निर्देश

इटली के राेम एरिया से 11 लोग फतेहाबाद में आए हैं। इन लोगों की सूची जिला स्वास्थ्य विभाग को मिली, जिसके बाद इन लोगों की जांच कराई। इसमें 10 लोगों की हालत ठीक मिली है है, लेकिन डेढ़ साल के एक बच्चे में खांसी व जुकाम की शिकायत मिलने पर एहतियात उसे नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु ने बताया कि उच्च विभाग की ओर से उनके पास इटली से फतेहाबाद आने वाले 11 लोगों की सूची मिली थी। सूची के आधार पर उन लोगों की तलाश कर उनकी जांच की गई। जिसमें से 10 लोगों में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली। डेढ़ साल के बच्चे में खांसी जुकाम की शिकायत मिलने पर उसे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

पशु मेले पर एक महीने तक लगाई राेक

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर महामारी घोषित करने के बाद से प्रशासन सकते में आ गया है। डीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बचाव रखने के निर्देश दिए हैं। फतेहाबाद में अब तक कोई भी इस महामारी से पीड़ित नहीं पाया गया है। फिर भी एहतियात के तौर पर बचाव किया जा रहा है।

डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को सभी अधिकारियों की मीटिंग ली। जिसमें अधिकारियों को कहा है कि हाथ मिलाने की बजाय अब किसी से मिले तो नमस्ते करेंगे जिससे कीटाणु दूसरे तक न फैल सके। वहीं आदेश दिए गए है कि जब भी अपने कार्यालय में जाएं अपने मेज को बेहतर तरीके से साफ करवाएंगे। क्योंकि मेज पर आए दिन कोई न कोई अपने हाथ लगाता रहता है। सभी कर्मचारियों को भी यहीं आदेश दें। इसके अलावा अगर कोई कर्मचारी खांसी करता है तो उसे कहे कि रूमाल का प्रयोग करे। जिससे उसके कीटाणु दूसरे तक न पहुंचे। इस मीटिंग में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने यह बताया है कि अभी तक फतेहाबाद में ऐसा कोई पीड़ित नहीं है जो इस महामारी से पीड़ित हो। सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाए।

काेराेना वायरस काे देखते हुए सरकार व डीसी के अादेश पर अगले एक महीने तक फतेहाबाद के अयाल्की गांव के पास लगने वाले पशु मेला पर रोक लगा दी गई है। बीडीपीओ सोमवीर कादयान ने बताया कि इस मेले में दो-तीन राज्यों के पशु पालक पशु बेचने व खरीदने के लिए आते हैं। कोरोना वायरस मामले को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश पर अगले एक महीने तक पशु मेला न लगाने का निर्णय लिया गया है। आगामी आदेश तक यहां पर पशु खरीद फराेख्त नहीं होगी।

कोरोना वायरस

खबरें और भी हैं...