पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khijrabad News Haryana News 119 School Model Culture To Be Formed 650 English Medium

119 स्कूल मॉडल संस्कृति तो 650 इंग्लिश मीडियम बनेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा में 119 विद्यालयों को मॉडल संस्कृति स्कूल एवं 650 स्कूलों को शिक्षा विभाग द्वारा इंग्लिश मीडियम स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। यह बात शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी विधान सभा क्षेत्र के गांवों में धन्यवादी दौरा के दौरान लोगों को संबोधित करते
हुए कही।

गांव दादूपुर सैनी, लोप्पौ, हडौली, लेदा खादर, लेदी, अर्जुन माजरा, मानीपुर, तुगलपुर, दादुपुर जट्टान, हाफिजपुर, अर्जुन माजरा, कड़कौली, कोटड़ा, हाफिजपुर, लाहसाबाद व जगाधरी शहर के गोपाल नगर, राम नगर व रायपुर कॉलोनी का धन्यवाद दौरा किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें दी जाएंगी। सरकारी विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए डेस्कों की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 207 करोड़ रुपए की लागत से टेंडर लगाए जा रहे हैं। इससे बच्चे जमीन पर नहीं बल्कि डेस्क पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्लस्टर में साइंस विद्यालय बनाए जाएंगे। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामपाल नंबरदार, भाजपा नेता अशोक गुर्जर बहादुरपुर, मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जिला परिषद चेयरमैन सोहनलाल गोयल, चेयरमैन सुलेख चंद कश्यप, जगदीश धीमान, सुखबीर कौशिक, कर्म सिंह शेरपुर, राहुल गढ़ी बंजारा, महामंत्री शिवकुमार लेदी, सरपंच अजैब सिंह व चेयरमैन रामजतन डमौली सहित काफी लोग मौजूद रहे।

}शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे : कंवरपाल

कंवरपाल ने कहा कि पहले मिड डे मील में तीन दिन बच्चों को दूध दिया जाता था लेकिन हमने निर्णय लिया है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें सरकारी स्कूल में आने वाले प्रत्येक दिन दूध दिया जाएगा। सरकारी विद्यालयों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालयों के गेट बनवाए जाएंगे तथा सरकारी विद्यालयों की दीवारों पर अंदर व बाहर पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेष जानकारी दी जाएगी। शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाएगा।

खिजराबाद|शिक्षा मंत्री का स्वागत करते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...