- Hindi News
- National
- Nilokheri News Haryana News 12 People Including 4 Women Injured In House Raid Due To Enmity
रंजिश के कारण घर में घुस हमले में 4 महिलाओं सहित 12 लोग घायल
रंजिश के चलते एक गुट ने दूसरे गुट के घर में घुसकर हमला बोल दिया। इसमें चार महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
युवराज ने बताया कि जिस समय हमला किया गया उस समय वह अपने भाइयों प्रवीन, राहुल व ललित के साथ बाड़े में पशुओं को पानी पिला रहा था। बाड़ा मकान के अंदर ही बना हुआ है। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी बाड़े में पहुंचे। हमले में युवराज, इंद्रजीत, महावीर, ललित, सोमवीर, जगदेव, मेहर सिंह, सूरज तथा महिला विद्या, कमलेश, संतोष, ज्योति घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
नीलोखेड़ी. झगड़े के बाद अस्पताल में भर्ती घायल। फोटो | भास्कर