- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News 120 Schools Sent Salary To Demand From Byo
वेतन को 120 स्कूलों ने भेजी बीईओ के पास डिमांड
जिन स्कूलों में बीते माह का अभी वेतन जारी नहीं हुआ है, वहां के मुखिया एक्सल सीट में फाइल बनाकर अपने बीईओ के पास भेजें जिससे उनका वेतन का बजट जारी किया जा सके। जरूरत होेने पर भी डिमांड न भेजने वाले स्कूल मुखिया खुद जिम्मेदार होंगे। बीईओ जगाधरी रविंद्र राणा का कहना है कि आज ही उनके पास जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से इस संदर्भ में पत्र आया है। पत्र जारी होने के कुछ देर बाद उनके पास 135 में से 120 स्कूलों की ओर से वेतन जारी करने की मांग को लेकर आवेदन पहुंचे। उन्होंने स्कूलों से आह्वान किया है कि समय रहते डिमांड जारी करा लें, जिससे उनका वेतन जारी किया जा सके। अगर 31 मार्च तक बचे स्कूलों की ओर से डिमांड नहीं मिलती, को ये बजट विभाग के पास वापस करना होगा। देरी के लिए स्कूल मुखिया की जवाबदेही पत्र में तय की गई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी बीईओ के अकाउंट का पासवर्ड बना दिया गया, क्योंकि उनके अंतर्गत आने वाले कई स्कूल ऐसे हैं जहां सैलरी और डीए का बजट ज्यादा था। बहुत से स्कूल ऐसे भी हैं जहां कर्मचारी अपना वेतन जारी नहीं करा पाए हैं। इस बारे में पहले भी अवगत कराया जा चुका है। उसके बाद भी स्कूल मुखियाओं ने गंभीरता से नहीं लिया। उनकी ओर से भी इस संदर्भ में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। यही कारण है कि बजट एकत्रित किया गया है।