पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 128 लोगों ने रक्तदान किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रादौर | अनाज मंडी रोड पर स्थित सिंडिकेट बैक के पास सामाजिक संस्था शिव एकता समिति की ओर से तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक श्यामसिंह राणा ने शुभारंभ किया। डॉ. बलदेव सैनी ने पूर्व विधायक को बैज लगाकर उनका स्वागत किया। पार्षद गुलशन सैनी ने बताया कि 128 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता। कोई भी 18 वर्ष की आयु का युवा रक्तदान कर सकता है। दूसरों के बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। वर्ष 2018 में 144 व 2019 में 112 लोगों ने रक्तदान किया था। इस अवसर पर एमसी, शालू मेहता, कमल राणा, शेखर, कुलदीप सैनी, संजीव धीमान, चिराग सैनी, शेखर राणा व राजू परूथी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...