- Hindi News
- National
- Narwana News Haryana News 13 Activists To Arrive At Israna Rally In Large Numbers Ramnivas
इसराना रैली में 13 को भारी संख्या में पहुंचेंगे कार्यकर्ता : रामनिवास
नरवाना हलका विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने बुधवार को हिसार रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और 13 मार्च को अजय चौटाला के जन्मदिवस पर इसराना में आयोजित होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी साैंपी।
उन्होंने कहा कि नरवाना क्षेत्र से लाखों की संख्या में लोग इस रैली में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि जजपा पार्टी अजय सिंह चौटाला के विचारों पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए उनका जन्मदिन पार्टी की मजबूती के लिए एक मिसाल पेश करेगा। उन्होंने कहा कि जजपा-भाजपा की सरकार आए दिन जन कल्याणकारी नीतियों लागू करके प्रदेश को विकसित करने में लगी हुई है। इसलिए नरवाना हलके लोगों को भी इस बार विकास के मामले में पीछे नहीं छोड़ा जाएगा।
बैठक में पिरथी नंबरदार, हलका प्रधान मियासिंह सिंहाग, सुरेन्द्र गोयत, कुलदीप बेलरखां, बिट्टू नैन, भूपेन्द्र मोर दबलैन, अमर नैन, तरसेम शर्मा, सतीश सुरजाखेड़ा, दिलबाग लौन, बलवान दनौदा, सुरेन्द्र दातावाला, सुरेश पप्पू आदि मौजूद रहे।
नरवाना. कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा।