पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Cheeka News Haryana News 130 Crore Community Center To Be Built In Chakku Ladana

चक्कू लदाना में 1.30 करोड़ से बनेगा सामुदायिक केंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि जितनी भी हलके की विकासात्मक योजनाएं व परियोजनाएं हैं, उन्हें एक-एक करके पूरा करवाया जाएगा ताकि यह हलका भी विकास के मामले में अग्रिम क्षेत्र में शामिल हो सके। वे अपने धन्यवादी दौरे के दौरान गुरुवार को गांव रामथली समाधा में 25 लाख रुपए की लागत से तैयार नवनिर्मित तीन आंगनबाड़ी केंद्रों के उदघाटन के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने दौरे के दौरान गांव लदाना चक्कू में सामुदायिक केंद्र के लिए 1.30 करोड़ रुपए तथा गांव में अन्य गलियां बनाने के लिए 12 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जहां भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण में जनता के काम निपटाने के लिए कटिबद्ध है। विधायक ने 13 मार्च को इसराना में होने वाली रैली के लिए भी गांवों में लोगों को न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि चीका शहर के लोगों को नहरी पानी की सौगात देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सरकार से जल्द ही इस योजना की स्वीकृति दिलवाई जाएगी। विधायक ने आज लदाना चक्कू, रामथली समाधा, उरलाना, तारावांली, माजरी, मस्तगढ़, अगोंध व सुलतानियां गांवों का दौरा किया। उन्होंने सभी गांवों में लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर लवजिंद्र सिंह, रणधीर सिंह, राजेश कुमार, संदीप, अंग्रेज सिंह, रूलदू राम, मालक सिंह, जेई कृष्ण चुटानी, धर्मपाल शर्मा, सतपाल सिहाल, दिनेश, निरंजन दास, हरबंस सिंह, मेजर सिंह, हरपिंद्र, नरेश, श्याम सिंह राणा, सुखविंद्र सिंह, सतबीर माजरी, जयप्रकाश बलबेहड़ा, हरपिंद्र सिंह, परमजीत सिंह, रणजीत सिंह व लखविंद्र सिंह उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...