पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahal News Haryana News 15 In Laxmanpura 22 In Pinjokhara To Hold Legal Awareness Camp

लक्ष्मणपुरा में 15, पिंजोखरा में 22 को लगेगा कानूनी जागरूकता शिविर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तोशाम| उपमंडल के गांव बजीना, खानक, बीरण तथा ढाणी माहू में कानूनी सहायता एवं परामर्श केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि ग्रामीण कानूनी प्रक्रिया से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकें।

अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिविजन) कम उपमंडल विधिक सेवा समिति तोशाम के चेयरमैन जोगेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चन्द्र डिमरी के मार्गदर्शन में गांव बजीना, खानक, बीरण तथा ढाणी माहू में लीगल एंड क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिक में लोगों को कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए पैनल अधिवक्ताओं एवं पीएलवी की ड्यूटी लगाई गई है। गांव बजीणा में अधिवक्ता राजेश कुमार व पीएलवी पूजा, खानक में अधिवक्ता जय भगवान तंवर व पीएलवी सुदेश, बीरण में अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार व पीएलवी शीला देवी तथा गांव ढाणी माहू में अधिवक्ता सुरेश कुमार व पीएलवी वीरेंद्र अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लीगल एंड क्लीनिक में लोगों को कानूनी जानकारी देने के लिए बाद दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उपमंडल विधिक सेवा समिति द्वारा गांव लक्ष्मणपुरा, पिंजोखरा तथा थिलौड़ में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। उपमंडल विधिक सेवा समिति तोशाम के चेयरमैन जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 15 मार्च को लक्ष्मणपुरा, 22 मार्च को पिंजोखरा तथा 29 मार्च को थिलौड़ में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता व पीएलवी लोगों को कानूनी जानकारी देंगे।
खबरें और भी हैं...