पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News 15 Lakhs Cheated By Woman In The Name Of Sending Son To Canada

बेटे काे कनाडा भेजने के नाम पर महिला से 15 लाख ठगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में ट्रॉला ड्राइवर की प|ी ग्रेजुएशन कर चुके बेटे को रोजगार के लिए कनाडा भेजना चाह रही थी। लुधियाना में दूर की रिश्तेदारी में भाई ने कनाडा भेजने का विश्वास दिलाया। 2012 से कागज बनाने के नाम पर भाई व उसके परिवार के लोगों के खातों डेढ़-दो लाख करके 15 लाख डलवा दिए। बदले में मिले वीजा व अन्य कागज शहर की ट्रैवल एजेंसी पर चेक कराने पर फर्जी पाए। सात माह तक मामला रिश्तेदारी की वजह से दबाए रखा, लेकिन जब आरोपी ने बेटे को न विदेश भेजा और न ली हुई रकम लौटाई, तब हारकर फर्कपुर थाने में उन्होंने शिकायत दी। पुलिस ने छह लाेगाें काे नामजद किया है।

चांदपुर निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। एक साल पहले बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेजा है। बेटे गुरप्रीत को भी ग्रेजुएशन के बाद रोजगार के लिए विदेश भेजना चाह रहे थे। इसके लिए लुधियाना अपनी रिश्तेदारी में धर्मपुरा निवासी भाई कुलविंद्र के साथ 2012 से बात चल रही थी। शोरूम चलाने के साथ कुलविंद्र ने ऑफिस भी खोल रखा था और उन्हें भी विश्वास दिलाया कि बेटे गुरप्रीत को विदेश भेज देगा। इसके बाद उसने अपने व परिवार के अन्य सदस्यों के खातों में थाेड़े थाेड़े कर 15 लाख रुपए डलवाए। सात माह पहले कुलविंद्र की ओर से भेजे गए वीजा व अन्य दस्तावेज उन्होंने शहर के एक ट्रेवल एजेंसी पर चेक कराए, जहां उन्हें पता चला कि सारे कागजात फर्जी हैं। इस पर बात करने पर कुलविंद्र से उनका विवाद हो गया। जिसमें वह विदेश भेजने व रकम चुकाने से पहले मुकर गया। उसके दिए साढ़े तीन लाख के दो व एक नौ लाख के चेक भी बाउंस हो गए। बेटे को न विदेश भेजा और न रकम लौटाई। इस पर उन्होंने थाना फर्कपुर पुलिस को शिकायत दी।

}इन पर दर्ज हुआ केस

पुलिस ने लुधियाना के धर्मपुरा निवासी कुलविंद्र सिंह, उसकी प|ी गुरमीत कौर, बेटे एकमजोत, कंवलजीत सिंह, कंवलजीत की प|ी जसलीन कौर और गुरुतेग बहादुर कॉलोनी निवासी कुलविंद्र के जीजा मनदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा-420, 406 में केस दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं...