पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News 150 Patients Underwent Health Checkup In The Camp

शिविर में 150 मरीजों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आंवली गांव में राष्ट्रीय पौषण माह के अंतर्गत आयुष विभाग ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में करीब 150 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में डॉ. चक्रवर्ती शर्मा ने मरीजों का बीपी, शुगर और हिमोग्लोबिन जांचा। अधिकांश मरीजों में खून की कमी मिली। उन्होंने मरीजों को स्वस्थ रहने की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि दिनचर्या और खानपान में बदलाव कर हम स्वस्थ रह सकते हैं। हमारा रहन सहन और भोजन हमारे स्वास्थ्य को सबसे अधिक प्रभावित करता है। बाजार का खुला और तला हुआ भोजन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसा भोजन खाने से हमारा पाचनतंत्र सही ढंग से कार्य नहीं करता है। इससे कई प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं। स्वस्थ रहने के लिए घर में बना हुआ संतुलित भोजन करना चाहिए। इसके साथ हमें नियमित रूप से व्यायाम भी करना चाहिए। व्यायाम करने से शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। उन्होंने मरीजों को मौसम के अनुसार फल एवं सब्जियां खाने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉ. तमन्ना, स्टाफ नर्स मिथलेश, फार्मासिस्ट मंजीत, एएनएम सुनीता आदि उपस्थित थे।

गोहाना. आंवली गांव में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ. चक्रवर्ती।
खबरें और भी हैं...