होली पर बिकने वाली 16 पेटी अवैध शराब पकड़ी
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 16 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब पकड़ी। यह शराब होली के दिन अवैध तरीके से बेची जानी थी। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर कार में लोड कर दशमेश कॉलोनी की तरफ जाएगा।
गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सुभाष, श्यामलाल, कमल, दिलीप सिंह, लाभ सिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने दशमेश कॉलोनी में जाकर नाकाबंदी की। टीम ने एक कार को रोककर जब उसकी जांच की तो उसमें से 14 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। मौके से भाटिया नगर निवासी अर्जुन को भी हिरासत में लिया गया। उधर, उनकी टीम ने दूसरे स्थान पर कार्रवाई करते हुए आनंद मार्केट निवासी रोहित को एक्टिवा सहित हिरासत में लिया है। जिसके पास से दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद हुई।