- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News 183rd Srishyam Tali Sankirtan Devotees Clapping On Hymns
183वां श्रीश्याम ताली संकीर्तन, भजनों पर तालियां बजा झूमे श्रद्धालु
कुरुक्षेत्र. श्याम संकीर्तन में भजन करती महिला श्रद्धालु।
कुरुक्षेत्र | समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र की ओर से विष्णु कॉलोनी में 183वां श्री खाटू श्याम संकीर्तन एवं होली महोत्सव आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि विष्णु कॉलोनी महिला मंडल ने श्याम पूजन किया। संकीर्तन में कैथल के गायक बहादुर सैनी, अम्बाला के गायक उमेश रसिक और हर्ष गोयल ने श्याम जी के मधुर भजन सुनाए। किसने सजाया खाटू वाले को, देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ, दिल की पतंग में सांवरे ऐसा बना दे मुझे श्याम दीवान और दरबार अनोखा सरकार अनोखी भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमी झूम उठे। भजनों के पश्चात श्याम जी को भोग लगाकर भंडारा दिया गया। गोयल ने बताया कि मंगलवार 10 मार्च को सुबह 11 बजे रेलवे रोड से ब्रह्मसरोवर के द्रोपदीकूप श्याम मंदिर तक दूसरी श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। श्री श्याम आरती में अरुण गोयल, दिनेश गोयल, श्यामलाल गर्ग, मोहित तायल, पियांशु तायल, पंकज सिंगला, अमित गर्ग, गौरव गुप्ता, संजय चौधरी, योगेंद्र अग्रवाल, रामसरण अग्रवाल, राकेश सिंगला, अशोक आश्री, गोपाल शर्मा, अजय परुथी, प्रिंस अग्रवाल, राकेश गुप्ता और जगदीश धीमान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।