पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News 19 Complaints Received In Police39s Court 8 Settled

पुलिस के जनता दरबार में आई 19 शिकायत, 8 का निपटारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आमजन की पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने के उद्देश्य से बुधवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में आई शिकायतों पर उप पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए कुछ शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा आपसी विवाद व मुकदमों से संबंधित कुछ शिकायतों पर संबंधित थाना प्रबंधकों व पर्यवेक्षण अधिकारियों को तत्परता से कार्यवाही करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए। जनता दरबार के दौरान डीएसपी रणबीर सिंह व डीएसपी शमशेर सिंह मौजूद रहे। सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित जनता दरबार में कई शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें रखी। जनता दरबार के दौरान पीड़ित व्यक्तियों द्वारा रखी गई शिकायतों पर डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को तत्परता से कार्रवाई करने तथा शिकायतों का शीघ्रता से निपटारा करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में आई 19 शिकायतों में से 11 पर गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए संबंधित थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए तथा 8 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया।

जनता दरबार मे शिकायत सुनते हुए डीआईजी अशोक कुमार।
खबरें और भी हैं...