पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News 2 Accused From Different Places With Illegal Weapons Held

अवैध हथियारों के साथ अलग अलग स्थानों से 2 आरोपी काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़| पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ काबू किया है। टीमों द्वारा दोनों आरोपियों को थाना आसौदा के एरिया से काबू किया गया। मुख्य सिपाही प्रविन कुमार की टीम ने एक युवक को काबू किया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान दीपक निवासी गांव आसौदा हुई। वहीं थाना आसौदा में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की टीम ने एक युवक को काबू किया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए युवक की पहचान अनूप निवासी गांव आसौदा हुई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

झज्जर | पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान सुमित पुत्र सुभाष निवासी गांव किलोई जिला रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। वहीं एक अन्य युवक को काबू किया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए युवक की पहचान रवि उर्फ ढीलू पुत्र राजेश निवासी गांव बुड्ढा खेड़ा जिला जींद के तौर पर की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
खबरें और भी हैं...