पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tohana News Haryana News 2 Electric Poles Fell Due To Heavy Weight Of Cable On Chandigarh Road

चंडीगढ़ रोड पर केबल के भारी वजन से गिरे बिजली के 2 पोल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के चंडीगढ़ रोड पर बिजली लाइन के दो पोल गिर गए। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई वाहन या आसपास कोई नहीं था। पाेल पर बिछाई गई भारी भरकम केबल की वजह से यह पोल गिरे। लोगों ने बिजली निगम व प्रशासन से मांग की है कि वह शहर में लगे पोलों की गुणवत्ता की जांच करे ।

शुक्रवार अलसुबह करीब पांच बजे होटल सेवन सीज के पास चंडीगढ़ रोड पर लगा एक बिजली लाइन का पोल नेशनल हाईवे पर जा गिरा। उस समय कोई वाहन या राहगीर वहां से गुजर नहीं रहा था अन्यथा कोई अनहोनी घटित हो सकती थी। इस पोल से कुछ दूरी पर जैन समाधि रोड के मोड पर फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर किनारे लगा एक अन्य पोल भी टूटकर गिर गया।

टोहाना। भारी भरकम केबल के वजन से चंडीगढ़ रोड पर गिरा बिजली का पोल।
खबरें और भी हैं...