परीक्षा देकर लौट रही 2 छात्राओं से छेड़छाड़
कैथल | राजौंद व चीका थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रही दो छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पहले मामले में राजौंद क्षेत्र में बोर्ड की परीक्षा देकर घर जा रही 17 वर्षीय छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने थाना में दी शिकायत में बताया कि 11 मार्च को वे परीक्षा देकर लौट रही थी। उसी समय गांव के ही युवक ने गलत मंशा से हाथ पकड़कर उन्हें रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ करने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले में चीका थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा के साथ दो युवकों ने रास्ता रोककर मारपीट की और छेड़छाड़ की। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।