शराब बेचने के आरोप में 2 काबू
कुरुक्षेत्र | जिला पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। थाना शहर थानेसर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पंकज कुमार वासी ब्रह्मा कॉलोनी कुरुक्षेत्र और मिथलेश वासी रतगल को अग्रवाल धर्मशाला के पास से पकड़ा। इनसे 16 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता रोशनलाल ने बताया कि एसआई साहब सिंह ने पंकज कुमार पारस सिनेमा रोड से 9 बोतल के साथ पकड़ा। वहीं मिथलेश को रेलवे रोड से सात बोतलों के साथ काबू किया।