- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News 2 Parties Clash To Install Gates Police Got Agreement
गेट लगाने को 2 पक्ष भिड़े, पुलिस ने करवाया समझौता
सदर बाजार एरिया में खाली जमीन पर गेट लगाने पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और पुलिस ने स्थिति को संभाला। शाम तक दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया कि दोनों का सांझा गेट लगेगा। होली दहन पर दोनों पक्ष इसका उपयोग कर सकते हैं। एक पक्ष के लोगों ने बताया कि खाली जमीन लंबे टाइम से पड़ी है। कोर्ट की तरफ से उनको ऑर्डर दिए हुए हैं कि इस जमीन पर होली दहन कर सकते हैं। इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने इस पर गेट लगाना शुरू कर दिया।
उनका कहना है कि यह जमीन होली दहन के लिए मंजूरी दी थी। इसलिए इस पर गेट लगा रहे थे कि यहां पर लोग बाथरूम कर जाते हैं और गंदगी बढ़ जाती है। किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया जा रहा था। इस मामले में सदर बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज श्याम सुंदर ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। सांझा गेट लगाकर अपने प्रोग्राम करते रहेंगे।
करनाल. सदर बजार में दो पक्षों का हुए झगड़े के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।