- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News 2 Traders In Delhi Sold Rice Caught 3 Cases Of Rape In Rice Charii Case
चावल चाेरी मामले में 3 अाराेपी पकड़े दिल्ली के 2 व्यापारियों काे बेचे चावल
अनाजमंडी के एक व्यापारी के साढ़े 17 लाख रुपये के चावल चोरी मामले में सीआईए की टीम ने मुख्य आरोपी ट्रक ड्राइवर की निशान देही पर दिल्ली के शोभान व मुसाइद खान को पकड़ा। एक आरोपी आरोपी से 42 खाली चावल बैग बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर मोहम्मद रसीद को 8 दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ की तो उसने आरोपियों व चावल के बारे में जानकारी दी।
पुलिस ने वर्ष 2017 में राजकुमार जिंदल की शिकायत पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लाखों रुपये का चावल लेकर फरार होने का मामला दर्ज किया था। ट्रक में 1160 बासमती चावल की बोरियां थी। शिकायत में बताया गया था कि ट्रक ड्राइवर चावल लदे ट्रक को बताई जगह पर लेकर पहुंचा नहीं। जिस पर पुलिस को शिकायत की गई। इस मामले में पुलिस ने एक हफ्ते पहले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे 8 दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड में पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने बताया है कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त चावल को दिल्ली में दो लोगों को बेच दिया। इसमें उसके साथ आरोपी शोभान व मुसाइद खान भी शामिल थे।
ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि शोभान ने चोरी किए गए चावलों के 260 बैग दिल्ली की एक पार्टी को 8 लाख रुपये में बिकवा दिया। पार्टी ने उन्हें 6 लाख रुपये दे दिए। दो लाख बाद में देने के लिए कहा। जो राशि मिली, उसमें से एक लाख उसने खुद रखे, 80 हजार रुपये मुसाइद खान को, बाकी रुपये शोभान ने रख लिए।
पुलिस ने ड्राइवर से 50 हजार रुपये व शोभान से 1 लाख 60 रुपये बरामद कर लिए है। वहीं जब चावल चोरी के होने के बारे में पता चला तो एक पार्टी ने पेमेंट रोक दी।
900 बैग की तलाश में जुटी पुलिस : सीआईए इंचार्ज जोगिंद्र तालू ने बताया कि एसआई महेंद्र की टीम ने चावल बेचने के ताैर पर मिली राशि के अलावा 42 खाली बैग भी बरामद किए है। अब पुलिस ने आरेापियों द्वारा दूसरे व्यापारी काे बेचे गए 900 बैग की तलाश है।
चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद| पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी के बाइक के साथ पकड़ा है। युवक की पहचान गांव भिरडाना निवासी राणा के रुप में हुई है। सिटी एसएचओ यादविंद्र की हुडा चौकी टीम अपने इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान आरोपी चोरी के बाइक पर आता हुआ दिखा। करीब दो महीने पहले बाइक उसने माजरा रोड से चुराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दुकान का दरवाजा तोड़कर नकदी चुराई
भट्टूकलां| गांव मेहुवाला में एक किरयाणा की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने करीब आठ हजार रुपये की नकदी चुरा ली। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में मेहुवाला निवासी अमर चंद ने बताया कि वह गांव में किरयाणा की दुकान करता है। मंगलवार देर सायं अपनी दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। बुधवार सुबह दुकान खोली तो दुकान के पिछली साइड का दरवाजा टूटा मिला। जब दुकान मे रखे सामान व नकदी को चैक किया तो गले से आठ हजार रुपये की नकदी गायब थी।