पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News 20 Alleys Tiles Made In Agrasen Colony Sunk In The First Rain Now The Contractor Resumed Work After Complaint

अग्रसेन कॉलोनी में बनीं 20 गलियों की टाइलें पहली बरसात में धंसी, शिकायत के बाद अब ठेकेदार ने दोबारा काम शुरू किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की पॉश कॉलोनी अग्रसेन कॉलोनी की नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई नवनिर्मित गली निर्माण के 15 दिन के बाद ही धंस गई। गली की नई सड़क पहली बरसात भी नहीं झेल पाई और जगह-जगह से उबड़-खाबड़ हो गई। अब शिकायत के बाद ठेकेदार ने सुधार का काम शुरू कर दिया है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि ये तो हमेशा की प्रोब्लम रहेगी। हर बात बरसात के बाद गली इसी तरह धंसती रहेगी।

नगर परिषद की ओर से शहर की 200 से ज्यादा गलियों का निर्माण कार्य किया गया। इनमें से हालांकि अभी तक आधी से ज्यादा गलियों का काम जारी है। लेकिन जो गलियां बनकर तैयार हो गई, उनमें भारी अनियमितताएं बरती गईं। इस कारण ये गलियां पहली बरसात भी नहीं झेल पाईं। शहर की अग्रसेन कॉलोनी की गलियों की स्थिति भी कुछ इसी तरह की सामने आई। अग्रसेन कॉलोनी की गली नंबर 5 का निर्माण अभी करीब 15 दिन पहले ही पूरा हुआ है। गली निर्माण होने के 15 दिन के भीतर ही बरसात आ गई और बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण पानी गलियों में ही ठहरा रहा। पानी ठहरने के कारण टाइलें जगह-जगह से धंस गई इसकी शिकायत कॉलोनी वासियों ने कहा कि यदि बरसात भी ये सड़क न झेल पाई तो आगे क्या होगा। उन्होंने कहा कि ये समस्या को हर बात की रहेगी।

बरसाती पानी ठहरने से धंसी थी टाइलें

गली कुछ दिन पहले बनाई गई थी। लेकिन बरसात आ जाने और बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण पानी गली में ठहर गया। इस कारण टाइलें कुछ जगह से बैठ गई। अब इसे ठीक करवा रहे हैं।\\\'\\\' -सुनील कुमार, ठेकेदार, सिरसा।

इन कॉलोनियों से आ रही समस्या

{ डीसी कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी, एडीसी कॉलोनी।

{ अग्रसेन कॉलोनी, एमसी कॉलोनी।

{ खैरपुर कॉलोनी की जंडी वाली गली और दुर्गा मंदिर वाली गली।

{ फ्रेंडस कॉलोनी की गलियां।

{ गुरुनानक नगर।

शहर की कॉलोनी में निर्माणाधीन गलियों में अनियिमताओं का खुलासा दैनिक भास्कर ने ही किया था। बरसात के बाद पैदा हुई स्थिति को लेकर 8 मार्च के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया। इसमें बताया गया कि किस प्रकार नवनिर्मित गलियों में भी बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नई गलियों में बरसात बंद होने के 48 घंटे बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पाई थी। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने संज्ञान लिया और अब सुधार का काम शुरू किया।

अब प्रशासन ने लिया संज्ञान
खबरें और भी हैं...