पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalayat News Haryana News 200 Patients Examined In Free Medical Checkup Camp

फ्री मेडिकल चेकअप कैंप में की 200 मरीजों की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूंडरी| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी के काउंसलर कोमल व दीपक कौशिक द्वारा प्रोफेसर काॅलोनी में फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। शुभारंभ फतेहपुर की सरपंच पुष्पा वालिया ने किया। शिविर में सिग्नस अस्पताल कैथल से स्टाफ ने सेवाएं दी। कैंप में 200 से ज्यादा लोगों के बीपी, शुगर, पीलिया व महिला संबंधी विभिन्न रोगों की जांच की गई। कार्यक्रम में माउंट एवरेस्टर विजेता सीमा गोस्वामी काउंसलर रेड क्रास सोसाइटी ने भी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की व महिलाओं के साथ विचार साझा किए। सरपंच पुष्पा वालिया ने डाॅ. अनु यादव, डाॅ. सुरेन्द्र, डाॅ. अजीत, डाॅ. विकास व स्टाफ सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जवाहर लाल कौशिक, बिमला देवी, अनूप कुमार, कुसुम गोस्वामी, समीर, अमित, शिवानी, सुनीता, कविता, विजेता, रामपाल प्रिंसिपल मुकेश, दलविंदर, अरुण कुमार, संजय, शशिभूषण शास्त्री, मोनू वालिया, पंच रचना गुप्ता, वीना देवी, रुपिंद्र वालिया मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...