- Hindi News
- National
- Dulhera News Haryana News 200 People Underwent Health Checkup In Adarsh School
आदर्श स्कूल में 200 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच
झज्जर | दादनपुर गांव स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला दिवस पर स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें डाॅ. शरद चौहान, डाॅ. सुचेता यादव व डाॅ. सौरभ वर्मा ने 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। दादनपुर, पटासनी, छबीली सहित कई गांवों के लोगों ने अपने स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, डाइट संबंधी जांच की गई। स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया।