महिला के पास से 213 ग्राम गांजापत्ती बरामद
गोहाना | सीआईए गोहाना ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंद्रो मूलरूप से गंगाना हाल गौतम नगर गोहाना की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी के पास से 213 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस टीम ने रेलवे फाटक गोहाना के पास गश्त के दौरान शक के आधार पूछताछ करने पर महिला ने अपनी पहचान चंद्रो के रूप में दी। पर्यवेक्षण अधिकारी की उपस्थिति में महिला की तलाशी लेने पर करीब 213 ग्रामीण अवैध गांजा पत्ती बरामद की गई। उसके पास इसको लेकर कोई लाइसेंस या परमिट भी नहीं मिला। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि बाहर से नशीला पदार्थ लेकर आई थी। यहां बेचना था।