पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 23 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थैलीसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर

थैलीसिमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए रक्तदान शिविर रविवार को नागरिक अस्पताल में लगाया गया, जिसमें 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान शिविर में सीएम प्रतिनिधि संजय भटला ने शिरकत की और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। संजीव बजाज एवं कपिल किशोर ने बताया कि थैलीसिमिया से बचने के लिए शादी से पहले हर लड़का और लड़की का ब्लड टेस्ट कराना चाहिए और हर गर्भवती महिला का भी ब्लड टेस्ट होना चाहिए। हर तीन महीने बाद रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती।

रक्तदान से जहां हम किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में सहायता करते हैं वहीं नियमित रक्तदाता को कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। उन्होंने बताया कि अगला रक्तदान शिविर 15 मार्च रविवार को इंद्री के गांव बुढ़नपुर खालसा में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक लगाया जाएगा। रविवार को शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महेश भटला, जुगल भटला, महेश शर्मा, संदीप मिड़्डा, सुरेश अत्रेजा, मुनिश मल्हौत्रा, कपिल सचदेवा, पार्षद मुकेश अरोड़ा, संजय कालड़ा, सुरेश हिंदूजा, योगेश सचदेवा, प्रवीन महेता व पुनीत मुंजाल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...